By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: संवर रही सड़कें : नवंबर से बनी 222 कि.मी. सड़क, सड़क निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता में रख कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने की नियमित समीक्षा
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > संवर रही सड़कें : नवंबर से बनी 222 कि.मी. सड़क, सड़क निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता में रख कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने की नियमित समीक्षा
रायगढ़

संवर रही सड़कें : नवंबर से बनी 222 कि.मी. सड़क, सड़क निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता में रख कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने की नियमित समीक्षा

Mohsin Khan
Last updated: 9 June 2023 14:18
Mohsin Khan 3 Min Read
Share

रायगढ़. जिले की जर्जर सड़कों को सुधारने का काम पिछले नवंबर से दु्रत गति से चल रहा है। पिछले आठ माह में जिले की 25 सड़कों में करीब 222 कि.मी. लंबाई की सड़कें बनाई जा चुकी। मरम्मत व निर्माण कर इनमें डामरीकरण किया जा चुका है। सड़कों को लेकर कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने हर हफ्ते समीक्षा की। विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों के साथ बैठक कर एक-एक सड़क का ब्यौरा लिया। उन्होंने गर्मी के मौसम का अधिकतम उपयोग कर सड़कों का काम तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए थे। जिसका परिणाम रहा कि जिले के शहरी और ग्रामीण इलाके में सड़कों का निर्माण त्वरित गति से हुआ।
ईई लोक निर्माण विभाग आर.के.खांबरा ने जानकारी देते हुए बताया कि सीजीआईआरडीसीएल द्वारा जिले की 36 विभिन्न सड़कों का काम जारी किया गया था। जिसमें आज की स्थिति में 25 सड़कों का काम पूरा कर लिया गया है। जिसमें से 222 किमी में डामरीकरण पूरा कर लिया गया है। जिन सड़कों पर काम बाकी है उसे भी जल्द पूरा करने तेजी से काम हो रहा है।
गौरतलब है कि कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने सड़कों के निर्माण कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा है। उन्होंने हर सप्ताह बैठकें लेकर निर्माण कार्य की गहन समीक्षा की। नियमित रूप से सड़क निर्माण निरीक्षण कर प्रगति की मॉनिटरिंग की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को भी रेगुलर फील्ड विजिट के लिए निर्देशित कर रखा था। जिसकी बदौलत काम की रफ्तार बनी रही और 222 किमी से अधिक लंबाई की सड़कें अब तक बना ली गई हैं। मुख्य मार्गों, ग्रामीण इलाकों के अलावा रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र में स्वीकृत सड़कों को भी त्वरित गति से पूर्ण किया गया।

रायगढ़ निगम क्षेत्र की सड़कें भी हुई चकाचक
रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत लगभग 10 करोड़ से 22 अलग अलग सड़कों में डामरीकरण पूरा कर लिया गया है। वहीं 2 करोड़ से सीसी रोड बनाया गया है। इसके अलावा अन्य सड़कों के निर्माण कार्य भी प्रक्रियाधीन हैं।
इन सड़कों में हो रहा काम, 222 कि.मी.का काम पूरा
ईई लोक निर्माण विभाग आर.के.खांबरा ने बताया कि जिले के विभिन्न सड़कों पर कार्य चल रहे है। जिनमें अलग-अलग हिस्सों में लगभग 222 किलो मीटर के कार्य पूर्ण किये जा चुके है तथा शेष में कार्य जारी है। इनमें रायगढ़-कोतरा-नंदेली मार्ग, रायगढ़-लोईंग-महापल्ली जामगांव मार्ग, सूरजगढ़ पड़ीगांव मार्ग, बरभौना-ठाकुरदेव मार्ग, क्षीरपानी-अगासमार मार्ग, केवाली-खडग़ांव मार्ग, कांटाहरदी-मौहारीडीपा मार्ग, बुनगा-डीपापारा पहुंच मार्ग, राजपुर-कोड़ासिया-बहामा मार्ग, घरघोड़ा-लैलूंगा मार्ग, सरडेगा-घटगांव मार्ग, रायगढ़ चौक खरसिया-मुड़पार मार्ग, बड़े हल्दी-झूलनपाली-नवापारा मार्ग, पुसौर-तेतला मार्ग, रायगढ़-घरघोड़ा-धरमजयगढ़ मार्ग, खरसिया-छाल-हाटी-धरमजयगढ़-पत्थलगांव, पूंजीपथरा-तमनार-मिलूपारा मार्ग, कर्राहन-लमडांड-पीपराही मार्ग, डोमनारा-बर्रा-जोबी-काफरमार मार्ग, छाल से घरघोड़ा मार्ग, ससकोबा-बांधापारा-तिलडेगा मार्ग एवं छाल से घरघोड़ा मार्ग शामिल है।

TAGGED:raigarh newsraigarh top news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article रायगढ़ के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड व सिल्वर मैडल, छत्तीसगढ़ सेकेंड वूमेन पावर मैच स्टेट लेवल प्रतियोगिता में रायगढ़ के खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन
Next Article राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में ताइक्वांडो खेल में मेडल प्राप्त करने वाले रायगढ़ जिले के 20 प्रतिभागी हुए सम्मानित, मेडल व शील्ड देकर सीईओ ने किया प्रतिभागियों को सम्मानित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

24 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

24 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?