By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: निर्वाचन की प्रशासनिक तैयारियां शुरू, निर्वाचन कार्य के लिए सभी विभाग प्रारंभ करें अपनी तैयारी-कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > निर्वाचन की प्रशासनिक तैयारियां शुरू, निर्वाचन कार्य के लिए सभी विभाग प्रारंभ करें अपनी तैयारी-कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा
रायगढ़

निर्वाचन की प्रशासनिक तैयारियां शुरू, निर्वाचन कार्य के लिए सभी विभाग प्रारंभ करें अपनी तैयारी-कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा

Mohsin Khan
Last updated: 17 June 2023 13:45
Mohsin Khan 4 Min Read
Share

रायगढ़. निर्वाचन आयोग छत्तीसगढ़ के दिशा-निर्देशों के आधार पर आगामी विधानसभा निर्वाचन की प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कलेक्ट्रेट में निर्वाचन कार्य के संबंध में विभागीय अधिकारियों की गहन समीक्षा बैठक ली।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन का कार्य सबसे महत्वपूर्ण होता है। इसमें जिस विभाग की जो जिम्मेदारियां तय की गई हैं, उसके सुचारू क्रियान्वयन के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दें। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा प्रत्येक कार्य के लिए चरणबद्ध तरीके से एक शेड्यूल कैलेंडर जारी किया है। अभी ईवीएम मशीनों की फस्र्ट लेवल चेकिंग की जा रही है। जिसके पश्चात निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आगे कार्य किए जायेंगे।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि मतदान केंद्रों में जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। दिव्यांगजनों के लिए आवश्यक सुविधाएं केंद्रों में हों। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों का युक्तियुक्तकरण भी एक अत्यधिक महत्वपूर्ण कार्य है, इसे पूरी गंभीरता से किया जाए। जिससे मतदाताओं को आसानी हो। उन्होंने मतदाता सूची का पुनरीक्षण, मतदान दल गठन के लिए कर्मचारियों की सॉफ्टवेयर में एंट्री, मतदान के लिए सामग्री वितरण और वापसी के लिए केंद्र का निर्धारण, दलों के यातायात के इंतजाम की तैयारी जैसे बिंदुओं पर अब तक हुए काम और आगे की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्वाचन कार्य में लगने वाली सामग्री और संसाधनों की व्यवस्था के भी निर्देश दिए।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत जितेन्दर यादव, डीएफओ सुश्री स्टायलो मंडावी, एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर राजीव पांडेय, एडिशनल एसपी संजय महादेवा, आईपीएस उदित पुष्कर, संयुक्त कलेक्टर डी.आर.रात्रे, समस्त एसडीएम व तहसीलदार, मास्टर ट्रेनर राजेश डेनियल सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

निर्वाचन से जुड़े प्रशिक्षण करें शुरू
कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि निर्वाचन का कार्य मानव संसाधन की दृष्टि से सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण काम होता है। इसके लिए आरओ तथा एआरओ बनाने के साथ ही विभागीय अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। उन्होंने सभी की ट्रेनिंग शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के कई कार्य निर्वाचन आयोग के विभिन्न एप द्वारा भी संचालित होते हैं। इन ऐप्स की ट्रेनिंग भी पूरी कर ली जाए।
सुरक्षा और निगरानी के लिए बनाएं टीम
उन्होंने सुरक्षा और सीमावर्ती इलाकों में निगरानी की दृष्टि से पुलिस, परिवहन और आबकारी विभाग को अपनी तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए टीम का गठन कर लें। इसके साथ ही फ्लाइंग स्क्वाड टीम और स्टेटिक सर्विलांस टीम की तैयारी के लिए भी निर्देशित किया।
स्वीप अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों की बनाएं रूपरेखा
कलेक्टर श्री सिन्हा ने स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता के लिए सतत् रूप से कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए। जिससे मतदाता खास कर युवा वोटर्स जो पहली बार वोट डालेंगे वे मतदान को लेकर जागरूक हों और उनकी सहभागिता बढ़े।

TAGGED:raigarh breaking newsraigarh newsraigarh news hindiraigarh top news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article राज्य स्तरीय जामुन फल संग्रहण प्रशिक्षण का आयोजन, दी गई कई जानकारियां
Next Article सौरभ श्याम संगीत सृजन केंद्र का प्रायोगिक परीक्षा संपन्न, अनाथालय के बेटियों की प्रतिभा से चकित हुए विशेषज्ञ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

24 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

24 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?