By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: रात में अचानक सड़क निर्माण का जायजा लेने पहुंचे कमिश्नर, अटल चौक से कबीर चौक तक किया गया निरीक्षण
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार
Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > रात में अचानक सड़क निर्माण का जायजा लेने पहुंचे कमिश्नर, अटल चौक से कबीर चौक तक किया गया निरीक्षण
रायगढ़

रात में अचानक सड़क निर्माण का जायजा लेने पहुंचे कमिश्नर, अटल चौक से कबीर चौक तक किया गया निरीक्षण

Mohsin Khan
Last updated: 19 June 2023 13:34
Mohsin Khan 4 Min Read
Share

रायगढ़. कमिश्नर सुनील कुमार चंद्रवंशी ने रविवार की रात अचानक ही सड़क मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित इंजीनियरों को गुणवत्ता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
शहर में सड़क पेचवर्क, मरम्मत एवं निर्माण कार्य चल रहा है। पूर्व में बैठक लेकर कमिश्नर श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी ने शहर के मुख्य मार्गों के लिए प्रस्तावित करीब 7 करोड़ की लागत से 20 कार्य को जल्द करने के निर्देश दिए हैं। इसपर ठेकेदारों द्वारा सड़क मरम्मत एवं निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है, जिसमें गोगा राइस मिल से लेकर अटल चौक एवं विभिन्न जगह पेचवर्क, मरम्मत कार्य चल रहा है। कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने रविवार को की रात करीब 10:00 बजे अचानक ही सड़क मरम्मत निर्माण का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण में लगने वाले डामर, गिट्टी के टेंपरेचर, डामर की क्वालिटी आदि संबंधित जानकारी ली। कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने कहा की मरम्मत निर्माण कार्य से शहरवासियों को आवागमन में त्वरित में सुविधा मिलेगी। शहर के मुख्य मार्गो को बेहतर आवागमन युक्त बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने सड़क मरम्मत एवं निर्माण कार्य में पूर्ण गुणवत्ता बरतने की समझाइस ठेकेदारों को दी। इसी तरह इंजीनियरों को निर्माण के दौरान उपस्थित रहकर कार्य कराने और गुणवत्ता की जांच स्वयं करने निर्देशित किया गया। निर्माण से संबंधित पूर्ण जानकारी इंजीनियरों से ली गई। इस दौरान शहर के विभिन्न प्रस्तावित सड़क मरम्मत एवं निर्माण कार्यों को भी शुरू करने के निर्देश सहायक अभियंता सूरज देवांगन को दिए गए।

सोर्स सेग्रीगेशन अनिवार्य व्यवस्था

कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने सफाई दरोगा, एस एल आर एम सेंटर सुपरवाइजर्स की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने सेंटर सुपरवाइजर व सफाई दरोगा को सोर्स सेग्रीगेशन की अनिवार्यता की बात कही। उन्होंने कहा कि घरों से निकलने वाले सूखा एवं गीला कचरा को हरा और नीला डस्टबिन में अलग-अलग देने के लिए लोगों को प्रेरित करने के निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने सूखा एवं गीला कचरा को अलग-अलग नहीं देने की स्थिति पर संबंधित लोगों के सामने ही कचरे को घरों के सामने ही अलग-अलग करने की बात कही। इसी तरह सभी सफाई दरोगा को सुबह से फील्ड में रहकर सफाई कार्य करने के निर्देश दिए गए इस दौरान उपस्थित से संबंधित जियो टैग लोकेशन के साथ ग्रुप में फोटो शेयर करने की बात कही गई। कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने शहर की सभी मुख्य मार्गो की सफाई रखना और मुख्य मार्ग में कचरा डंप नहीं करने की हिदायत दी। इस दौरान मुख्य मार्गों पर कचरा डंप मिलने पर संबंधित सफाई दरोगा के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही गई। बैठक के दौरान स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए शहर के सभी मार्ग, नाली, नाला सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालय को स्वच्छ रखने लोगों को स्वच्छता अभियान से जोड़ने और जी वी पी को खत्म करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान उपायुक्त सुतीक्ष्ण यादव एवं निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

TAGGED:nagar nigam raigarhraigarh news hindiraigarh top newsनगर निगम
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article बचेगा जल, संवरेगा कल: 170 तालाबों का हुआ कायाकल्प, बारिश का करोड़ों लीटर पानी होगा संचित, जल संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक कदम
Next Article बंटी साहू एक साल के लिए जिला बदर, कलेक्टर व जिला दण्डाधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने जारी किया आदेश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़क्राईम

Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार

4 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार

4 hours ago
रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

1 day ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

1 day ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?