By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: गार्डन के पास हथियार लहराने वाले तीन आरोपियों को चक्रधरनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, मामूली विवाद में बदमाश लड़कों ने किशोर बालक से मारपीट के लिये निकाले थे हथियार, पुलिस की मौजूदगी से टली बड़ी घटना 
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार
Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > क्राईम > गार्डन के पास हथियार लहराने वाले तीन आरोपियों को चक्रधरनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, मामूली विवाद में बदमाश लड़कों ने किशोर बालक से मारपीट के लिये निकाले थे हथियार, पुलिस की मौजूदगी से टली बड़ी घटना 
क्राईमरायगढ़

गार्डन के पास हथियार लहराने वाले तीन आरोपियों को चक्रधरनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, मामूली विवाद में बदमाश लड़कों ने किशोर बालक से मारपीट के लिये निकाले थे हथियार, पुलिस की मौजूदगी से टली बड़ी घटना 

Mohsin Khan
Last updated: 20 June 2023 14:31
Mohsin Khan 4 Min Read
Share

रायगढ़. 11 जून की रात्रि थाना चक्रधरनगर अंतर्गत कमला नेहरू गार्डन के गेट के सामने रात करीब 8:00 बजे तीन युवकों द्वारा किशोर बालक राज दास महंत को गेट के पास से हटो कहते हुए झगड़ा विवाद करने लगे । लड़कों के बीच विवाद बढ़ गया और बदमाश लड़कों ने मारपीट के लिये कार में रखें धारदार हथियार (लोहे का फरसा) निकाल लिये और राज दास महंत को जान से मारने की धमकी देकर झगड़ा विवाद कर रहे थे । उसी समय थाना चक्रधरनगर की पेट्रोलिंग सायरन बजाते हुए गार्डन पर पहुंची । सायरन की आवाज सुनकर आरोपी युवकों ने जबरन राज दास महंत को अपने कार में बिठाकर मारते पीटते ले गये । मौके पर मौजूद व्यक्तियों से घटना की जानकारी लेकर तत्काल चक्रधरनगर पुलिस की पेट्रोलिंग आरोपियों के सफेद रंग के स्विफ्ट कार के खोजबीन में लग गई । आरोपी युवकों ने राज दास महंत को कार से आईटीआई कॉलोनी एचपी गैस गोदाम के पास नीचे उतारे और फरसा से डराते धमकाते हुए मारने पीटने लगे जिससे राज दास महंत शोर मचाया । आवाज सुनकर चक्रधरनगर पेट्रोलिंग सायरन बजाते हुए मौके पर पहुंची । पुलिस वाहन की आवाज सुनकर आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से कार में अपने मोबाइल और हथियार छोड़कर भागे । पुलिस ने मौके से कार और कार में रखा धारदार हथियार (फरसा), मोबाइल जप्त कर किशोर बालक को साथ लेकर थाना आये । पीड़ित राज दास महंत निवासी कयाघाट मुक्तिधाम के रिपोर्ट पर आरोपी 03 लड़कों के विरुद्ध मारपीट, अपहरण तथा आर्म्स एक्ट का अपराध कायम किया गया ।

थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर द्वारा एसएसपी सदानंद कुमार एवं वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया । मामले को गंभीरता देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर तत्काल थाना चक्रधरनगर की अलग-अलग टीमें आरोपियों की पतासाजी में जुट गई । पीड़ित के बताए हुलिये और जप्त मोबाइल, कार के आधार पर घटना कारित करने वाले संदेही आफताब हुसैन निवासी विजयपुर थाना चक्रधरनगर, गौरव साहू बंगालापारा तथा भानु प्रताप सिंह ग्राम पतरापाली पूर्व की पहचान हुई । तीनों आरोपी अपने घर से फरार थे । थाना प्रभारी चक्रधरनगर अपने मुखबिर लगाकर आरोपियों पर निगाह रखी जा रही थी इन्हें कल अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लिया गया । आरोपियों के खिलाफ उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ की गई तथा प्रार्थी/पीड़ित राजदास महंत ने भी घटना में तीनों युवकों को शामिल होना बताया । चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपियों को अपहरण मारपीट और आर्म्स एक्ट के अपराध में गिरफ्तार कर कल न्यायिक रिमांड बाद जेल वारंट पर जेल दाखिल किया गया है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी संजय महादेवा, सीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी में टीआई चक्रधरनगर प्रशांत राव आहेर, एसआई जी.पी. बंजारे, हेड कांस्टेबल सतीश पाठक, लोमश राजपूत एवं पेट्रोलिंग स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही है ।

गिरफ्तार आरोपी-

(1) आफताब हुसैन पिता असलम हुसैन उम्र 23 साल निवासी विजयपुर थाना चक्रधरनगर
(2) गौरव साहू पिता सूरज साहू उम्र 24 साल निवासी बंगलापारा थाना चक्रधरनगर
(3) भानु प्रताप सिंह पिता संतोष सिंह 19 साल निवासी पतरापाली पूर्व थाना चक्रधरनगर

प्रकरण में जप्त-

एक लोहे का फरसा, मोबाइल और स्विफ्ट कार CG 13 AH 2087

TAGGED:crime newsraigarh news hindiraigarh policeraigarh top news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article वृक्षारोपण महाभियान: 500 एकड़ में लगेंगे पौधे, केलो नदी के 50 एकड़ तट में होगा पौधरोपण, पौधे लगाने के साथ, उसकी सुरक्षा पर रहेगा जोर
Next Article अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मिनी स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल होंगे मुख्य अतिथि
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़क्राईम

Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार

4 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार

4 hours ago
रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

1 day ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

1 day ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?