By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: 9 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: जीवन में स्वास्थ्य ठीक है तो सब कुछ है- विधायक प्रकाश नायक, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के साथ जिला स्तरीय अधिकारियों ने किया योगाभ्यास, जिला मुख्यालय के साथ विभिन्न गांवों के अमृत सरोवर, गौठान, स्कूल परिसर, शासकीय भवनों में भी लोगों ने किया योगाभ्यास
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > छत्तीसगढ़ > 9 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: जीवन में स्वास्थ्य ठीक है तो सब कुछ है- विधायक प्रकाश नायक, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के साथ जिला स्तरीय अधिकारियों ने किया योगाभ्यास, जिला मुख्यालय के साथ विभिन्न गांवों के अमृत सरोवर, गौठान, स्कूल परिसर, शासकीय भवनों में भी लोगों ने किया योगाभ्यास
छत्तीसगढ़रायगढ़

9 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: जीवन में स्वास्थ्य ठीक है तो सब कुछ है- विधायक प्रकाश नायक, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के साथ जिला स्तरीय अधिकारियों ने किया योगाभ्यास, जिला मुख्यालय के साथ विभिन्न गांवों के अमृत सरोवर, गौठान, स्कूल परिसर, शासकीय भवनों में भी लोगों ने किया योगाभ्यास

Mohsin Khan
Last updated: 21 June 2023 13:24
Mohsin Khan 4 Min Read
Share

रायगढ़. ‘एक विश्व एक स्वास्थ्य’ थीम के साथ शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम, रायगढ़ में विधायक प्रकाश नायक के मुख्य आतिथ्य में आज 9 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर विधायक प्रकाश नायक ने योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हम योग दिवस इसलिए मानते है ताकि स्वास्थ्य ठीक रहें। स्वास्थ्य हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण हैं । योग करने से शरीर को फायदा मिलता है वही दिनभर स्फूर्ति और पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। आज हमारे देश में ही नहीं बल्कि विश्व में योग दिवस मनाया जा रहा हैं, उन्होंने सभी से आग्रह किया कि आज ही नहीं बल्कि प्रतिदिन योग करें, उन्होंने कहा कि जीवन में स्वास्थ्य ठीक है तो सब कुछ ठीक है।

योग दिवस के अवसर पर कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि ‘करे योग-रहे निरोग’ सूत्र वाक्य के साथ आज शहर के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। जहां बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि, आमजन, अधिकारी-कर्मचारियों एवं बच्चों ने भाग लिया। वसुधैव कुटुम्बकम के सूत्र वाक्य के साथ पहली बार भारत नहीं पूरे विश्व में योग अभ्यास किया जा रहा हैं। आज जिला मुख्यालय के साथ पूरे जिले में योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही सभी अमृत सरोवरों में योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जहां लोगों ने योगाभ्यास किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल, महापौर श्रीमती जानकी काटजू, सभापति जयंत ठेठवार, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती संगीता गुप्ता, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार, डीएफओ सुश्री स्टायलो मंडावी, सीईओ जिला पंचायत जितेन्दर यादव, अपर कलेक्टर राजीव पांडेय, उप संचालक समाज कल्याण आलोक भवाल सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी व गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में शामिल होकर सामूहिक योगाभ्यास किया।
रायगढ़ स्टेडियम में आयोजित योग कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक श्रीमती चुलेश्वरी रिंकू साव एवं टीम ने योगा अभ्यास कराया। इस मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा योग पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन प्राचार्य राजेश डेनियल ने किया।

जिले भर में हुआ योगाभ्यास कार्यक्रम
जिला मुख्यालय के अलावा जिले भर में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शासकीय कार्यालय, स्कूल परिसर, नरेगा कार्य स्थल, गोठान, अमृत सरोवर जैसे स्थान शामिल रहें। जहां योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिले के विभिन्न विकासखंड के ग्राम-तुरूंगा एवं पुटकापानी नरेगा स्थल, मिडमिडा गोठान शेड, सुपा गोठान, छोटे हरदी, डूमरपाली, बासनपाली, कोडपाली, लारा, छपोरा, सुटुपाली, हमीरपुर तमनार, बिंजकोट खरसिया, रुडूकेला, नारायणपुर, लिबरा, खम्हार, भुइयांपाली आंगनबाड़ी सारसमाल जैसे विभिन्न गांवों में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

बिहान की दीदियों ने दिया योग पर संदेश, किया योगाभ्यास
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बिहान की दीदियों द्वारा योग करें, निरोग रहें का नारा देते हुए प्रभात फेरी निकाल कर जनसामान्य को जागरूक किया और योगाभ्यास किया। बिहान से जुड़े जिले भर के स्व-सहायता समूहों के दीदियों ने आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में स्वयं, अपने परिवार तथा अपने परिवेश को रोगमुक्त करने के लिए सभी गांव वासियों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया और योगाभ्यास को अपने दिनचर्या में शामिल करने हेतु संकल्प लिया।

TAGGED:chhattisgarh latest newsraigarh breaking newsraigarh newsraigarh news hindiraigarh top newsyogayoga news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा का हुआ जिला स्तरीय शुभारंभ, 4 जुलाई तक तक चलेगा अभियान
Next Article मेयर ने लिखा गार्डर को शिफ्ट करने डीआरएम को पत्र, नाली निर्माण का किया गया निरीक्षण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

23 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

23 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?