By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: शिक्षक ऐसा हो जो छात्र की कमजोरी को उसकी मजबूती बना दे- कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार
Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > शिक्षक ऐसा हो जो छात्र की कमजोरी को उसकी मजबूती बना दे- कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा
रायगढ़

शिक्षक ऐसा हो जो छात्र की कमजोरी को उसकी मजबूती बना दे- कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा

Mohsin Khan
Last updated: 21 June 2023 13:50
Mohsin Khan 4 Min Read
Share

रायगढ़. नवीन शिक्षा सत्र शुरू होने से पूर्व कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक ली। जिसमें इस वर्ष के परीक्षा परिणामों और अगले सत्र के लिए कार्ययोजना की समीक्षा की गई। सीईओ जिला पंचायत जितेन्दर यादव भी बैठक में उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री सिन्हा ने इस दौरान कहा कि इस वर्ष के परीक्षा परिणाम अपेक्षाकृत उतने अच्छे नहीं रहे है। इसे अगले शिक्षा सत्र में सुधारकर बेहतर करने की जरूरत है। जिसकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी शिक्षकों पर है। अगले शिक्षा सत्र में उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों के लिए अभी से जुट जाएं। जिला स्तर से नियमित रूप से इसकी समीक्षा होगी और लापरवाही मिलने कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि सरकार स्कूलों को बेहतर करने के लिए संसाधनों को बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना से शालाओं का जीर्णोद्धार हो रहा है। करोड़ों रुपए इसमें खर्च किए जा रहे हैं। स्वामी आत्मानंद स्कूल खोले जा रहे हैं ताकि फीस की चिंता किए बिना पालक अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में पढ़ा सकें। इन सभी प्रयासों का सार तभी निकलेगा जब रिजल्ट अच्छा आएगा, बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होकर आगे बढ़ेंगे। कलेक्टर श्री सिन्हा ने लोक कथा का उदाहरण देते हुए कहा कि शिक्षक ऐसा हो जो छात्र की कमजोरी को उसकी मजबूती बना दे। उन्होंने कक्षा में बच्चों का आंकलन करने तथा मेधावी छात्रों के साथ ही कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि रायगढ़ मैदानी इलाके का जिला है यहां संसाधनों की कमी नहीं है। ऐसे में यहां उत्कृष्ट परिणाम की अपेक्षा हमेशा रहेगी। जिसके लिए अगले शिक्षा सत्र में पूरे साल भर मेहनत करना है।
सीईओ जिला पंचायत जितेन्दर यादव ने इस मौके पर प्राचार्यों से कहा कि पालक स्कूलों में दाखिला करा कर अपने बच्चों के भविष्य संवारने की जिम्मेदारी शिक्षकों को देते हैं। जिसे पूरा करना उनका दायित्व है। उन्होंने सभी प्राचार्यों से कार्ययोजना तैयार कर इस मुहिम का हिस्सा बनने की बात कही। समीक्षा बैठक व वर्कशॉप में जिला शिक्षा अधिकारी बी.बाखला, सहायक संचालक शिक्षा के.के.स्वर्णकार, आलोक स्वर्णकार, भुनेश्वर पटेल सहित सभी विकासखण्डों के बीईओ, एबीओ और जिले के लगभग 210 हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्य शामिल हुए।
शिक्षकों की नियमित और समय पर उपस्थिति जरूरी-कलेक्टर
कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि अध्यापन का कार्य बड़ी जिम्मेदारी का होता है। हजारों लाखों बच्चों का भविष्य आपके हाथों में होता है। ऐसे में आवश्यक है कि पूरे समर्पण के साथ यह कार्य किया जावे। सभी शिक्षक नियमित रूप से और समय पर स्कूल पहुंचे। बच्चों की रेगुलर क्लास लें। लापरवाही करने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
प्राचार्यों का हुआ वर्कशॉप, एक्सपट्र्स ने दिए टिप्स
बैठक के पश्चात सभी प्राचार्यों के लिए वर्कशॉप भी रखी गई। जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे एक्सपट्र्स ने अपने अनुभव साझा किए व कई महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए। जशपुर के संकल्प संस्थान के विनोद गुप्ता ने सभी प्राचार्यों को प्रेजेंटेशन के माध्यम से स्कूलों में पढ़ाई-लिखाई को बेहतर करने के टिप्स दिए। इसके साथ ही एनजीओ मंकी स्पोट्र्स के प्रतिनिधि ने भी खेल खेल में पढऩे के तरीकों के बारे में जानकारी दी। जिससे रोचक तरीके के बच्चों को किसी विषय के कॉन्सेप्ट समझाए जा सकते हैं।

TAGGED:raigarh newsraigarh top news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article मेयर ने लिखा गार्डर को शिफ्ट करने डीआरएम को पत्र, नाली निर्माण का किया गया निरीक्षण
Next Article जिले में खाद बीज का हुआ पर्याप्त भंडारण, कलेक्टर ने की समीक्षा, 22 हजार 865 मीट्रिक टन खाद का हुआ भंडारण, 9 हजार मीट्रिक टन किसानों को वितरित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़क्राईम

Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार

6 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार

6 hours ago
रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

1 day ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

1 day ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?