By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: तिलक लगाकर किया गया शाला प्रवेशी बच्चों का स्वागत, कलेक्टर ने करवाया बच्चों का मुंह मीठा, दी शुभकामनाएं
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > तिलक लगाकर किया गया शाला प्रवेशी बच्चों का स्वागत, कलेक्टर ने करवाया बच्चों का मुंह मीठा, दी शुभकामनाएं
रायगढ़

तिलक लगाकर किया गया शाला प्रवेशी बच्चों का स्वागत, कलेक्टर ने करवाया बच्चों का मुंह मीठा, दी शुभकामनाएं

Mohsin Khan
Last updated: 26 June 2023 12:47
Mohsin Khan 3 Min Read
Share

रायगढ़. ग्रीष्म अवकाश के बाद 26 जून से स्कूलें खुल गई। नए शिक्षा सत्र के पहले दिन शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया। स्कूल पहुंचे बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। बच्चों को गणवेश और किताबें बांटी गई। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने बच्चों का मुंह मीठा कराकर स्वागत किया और नये सत्र की शुभकामनाएं दीं।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने शा.जगदेव प्राथमिक शाला जूटमिल में आयोजित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने यहां कक्षा पहली के साथ परिसर में स्थित मिडिल व हाईस्कूल के कक्षा छठवी व नौवी कक्षा में प्रवेश कर रहे बच्चों का तिलक लगाकर व मुंह मीठा कराकर पहले दिन स्वागत किया। इस दौरान बच्चों को किताबें व गणवेश भी बांटे गए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार आज 26 जून से विद्यालयों का संचालन प्रारंभ कर दिया गया है। पूरे जिले में प्रवेशोत्सव मनाया जा रहा है तथा नवप्रवेशी छात्रों के साथ सभी छात्रों का स्वागत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन स्कूल में सुविधाओं व संसाधनों को बेहतर करने के लिए लगातार कार्यरत है, स्कूलों का जीर्णोद्धार बड़े पैमाने पर हो रहा है। कई जगहों पर काम पूरा किया जा चुका है। उन्होंने सभी बच्चों को नये शिक्षा सत्र की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर शा.उ.मा वि जूटमिल रायगढ़ के प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्र चौबे, मिडिल स्कूल जूटमिल रायगढ़ के प्रबंध समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीन साहू तथा प्राथमिक शाला जगदेव रायगढ़ के प्रबंध समिति के अध्यक्ष नीरज सिंह, डीईओ बी.बाखला, डीएमसी नरेन्द्र चौधरी, एपीसी भुवनेश्वर पटेल एवं आलोक स्वर्णकार, बीईओ जी.आर.जाटवर, एबीईओ  डी.पी.पटेल, प्राचार्य संतोष चंद्रा, बीआरसीसी मनोज अग्रवाल उपस्थित थे

सरस्वती सायकल योजना के तहत बालिकाओं को दी गई सायकिल
कलेक्टर श्री सिन्हा ने शाला प्रवेशोत्सव के अवसर पर सरस्वती सायकल योजना के तहत बालिकाओं को सायकल भी प्रदान किया। इस दौरान कु.अंजली खाण्डे, कु.अंजली सतनामी, कु. भावना भारद्वाज, कु. दुर्गा चौहान, कु. ज्योति पालेकर, कु.काजल महिष, कु.मुस्कान भारद्वाज, कु.प्रियंका सारथी, कु. पूजा मिरी, कु.रिमझिम, कु.शशिकला बंजारे, कु. संजना चौहान, कु.रोशनी सोनवानी एवं कु.आरती भास्कर को सायकल दी गई।
पूरे जिले में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव
26 जून से नये शिक्षा सत्र की शुरूआत पर पूरे जिले में शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया। नवप्रवेशी छात्रों का जनप्रतिनिधियों एवं स्कूल प्रबंधन ने तिलक लगाकर स्वागत किया। बच्चों को गणवेश व किताबें भी बांटी गयी।

TAGGED:raigarh breaking newsraigarh newsraigarh news hindiraigarh top news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article शासकीय प्राथमिक शाला सराईपाली पश्चिम में शालाप्रवेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया
Next Article जल भराव से निबटने 11 नालों की कराई गई सफाई, कुछ घंटों में हुई स्थित सामान्य
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

21 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

21 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?