By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: ललित की पढ़ाई होगी अब आसान, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने दिया टेबलेट, टीसी, अंक सूची प्रदान करने से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता से करें निराकरण
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार
Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > ललित की पढ़ाई होगी अब आसान, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने दिया टेबलेट, टीसी, अंक सूची प्रदान करने से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता से करें निराकरण
रायगढ़

ललित की पढ़ाई होगी अब आसान, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने दिया टेबलेट, टीसी, अंक सूची प्रदान करने से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता से करें निराकरण

Mohsin Khan
Last updated: 10 July 2023 14:24
Mohsin Khan 4 Min Read
Share

रायगढ़. विकासखंड खरसिया के ग्राम-तुरेकेला निवासी दिव्यांग ललित साहू अपनी आगे की पढ़ाई में सहायता हेतु टेबलेट की मांग को लेकर आज जनचौपाल में पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि वे शत-प्रतिशत दृष्टि बाधित है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने ललित को मौके पर जनचौपाल में टेबलेट प्रदान किया और कहा कि अच्छे से पढ़ाई करो। टेबलेट पाकर ललित ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि टेबलेट के माध्यम से वे अच्छे से पढ़ाई कर पायेंगेे। उन्होंने कलेक्टर को धन्यवाद ज्ञापित किया।
पुराना सदर बाजार निवासी धर्मेंद्र अग्रवाल अपनी बेटी की अंक सूची एवं टीसी के संबंध में आवेदन लेकर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी अतरमुड़ा के निजी स्कूल से 8वीं उत्तीर्ण हो चुकी हैं। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वे फीस नहीं जमा नहीं कर पाए। वही प्रमाण पत्र के अभाव में अब उनकी पुत्री आगे की पढ़ाई नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने अंक सूची एवं टीसी प्रदान करवाने हेतु निवेदन किया। इसी प्रकार उर्दना निवासी शशिकांत मिंज अपने दोनों बेटों के टीसी के संबंध में आवेदन लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके दोनों बेटे निजी स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे, अब वे उन्हें गांव के शासकीय स्कूल में भर्ती करवाना चाहते है। लेकिन टीसी के अभाव में एडमिशन में दिक्कत हो रही हैं। उन्होंने टीसी प्रदान करवाने के लिए निवेदन किया। कलेक्टर श्री सिन्हा ने डीईओ को आवेदन के निराकरण के निर्देश देते हुए कहा कि वर्तमान में एडमिशन प्रक्रिया चल रही हैं। अत: टीसी, अंक सूची से संबंधित सभी कार्यों को प्राथमिकता से निराकरण करें।

इसी प्रकार जनचौपाल में पेंशन, राशन, राजस्व, चिकित्सा, पेयजल, भू-अर्जन, विद्युत, शिक्षा, वनअधिकार पत्र, पेंशन, श्रम, राशन आदि से संबंधित कुल 112 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने जिला स्तरीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश दिए। इसी क्रम में विकास खंड पुसौर के ग्राम छपोरा निवासी घसिया राम ट्रायसाइकल की मांग लेकर जन चौपाल में पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि शारीरिक रूप से दिव्यांग होने के कारण चलने-फिरने में असमर्थ हैं। उन्होंने कलेक्टर श्री सिन्हा से ट्रायसाइकिल की मांग की। कलेक्टर श्री सिन्हा ने समाज कल्याण को आवेदन के निराकरण के निर्देश दिए। इसी प्रकार रामगुड़ी पारा निवासी कृष्ण गोपाल केशरवानी अपने पुत्र के ईलाज के संबंध में आवेदन लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र काफी दिनों से बीमार हैं। स्थानीय स्तर पर प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हैं एवं डॉक्टरों ने उनके पुत्र का इलाज अन्य अस्पताल में करवाने की सलाह दी हैं। उन्होंने अपने पुत्र के इलाज के लिए आर्थिक मदद का निवेदन किया। आवेदन पर कलेक्टर श्री सिन्हा ने सीएमएचओ को इलाज के संबंध में निर्देशित किया।
तहसील पुसौर निवासी भ्रमर झारा अति वृष्टि फलस्वरूप मकान ढहने से मुआवजा के संबंध में आवेदन लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि वे अत्यंत गरीब हैं एवं मकान ढहने से रहने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। उन्होंने आर्थिक सहायता की मांग की। आवेदन पर कलेक्टर श्री सिन्हा ने तहसीलदार पुसौर को नियमानुसार जांच कर आवेदन का निराकरण के निर्देश दिए। इसी प्रकार तहसील लैलूंगा के ग्राम भेड़ीमुड़ा निवासी हेमचंद सिदार लोन के संबंध में आवेदन लेकर जन चौपाल पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि वे काष्ठ कला से संबंधित कार्य जानते हैं एवं काष्ठ कला का व्यवसाय प्रारंभ कर जीवन-यापन करना चाहते हैं। उन्होंने कलेक्टर श्री सिन्हा से लोन प्रदान करने का आग्रह किया। कलेक्टर श्री सिन्हा ने लीड बैंक मैनेजर को आवेदन के निराकरण के निर्देश दिए।

TAGGED:raigarh newsraigarh top news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article 24 जुलाई को रोजगार मेला, ‘रायगढ़ रोजगार मितान’ पोर्टल पर होगा पंजीयन, कलेक्टर के निर्देश पर ऑनलाइन पंजीयन के लिए जिला प्रशासन ने तैयार किया ‘रायगढ़ रोजगार मितान’ पोर्टल और एप
Next Article ग्राम मुनुंद में छाल पुलिस ने लगाया जन चौपाल, थाना प्रभारी को गांव में झगड़ा विवाद की मिली थी सूचना 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़क्राईम

Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार

7 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार

7 hours ago
रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

1 day ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

1 day ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?