By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: 17 से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक, पूरी रखें तैयारी- कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, हर गुरुवार तहसीलों में बैठे पूरा राजस्व स्टाफ, प्रकरणों का हो त्वरित निराकरण
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार
Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > 17 से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक, पूरी रखें तैयारी- कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, हर गुरुवार तहसीलों में बैठे पूरा राजस्व स्टाफ, प्रकरणों का हो त्वरित निराकरण
रायगढ़

17 से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक, पूरी रखें तैयारी- कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, हर गुरुवार तहसीलों में बैठे पूरा राजस्व स्टाफ, प्रकरणों का हो त्वरित निराकरण

Mohsin Khan
Last updated: 11 July 2023 13:56
Mohsin Khan 5 Min Read
Share

रायगढ़. 17 जुलाई को हरेली पर्व के अवसर पर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरुआत होने जा रही है। गांव स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली जाए। खिलाड़ियों का पंजीयन भी करवा लें। समस्त जनपद सीईओ इसकी विशेष रूप से मॉनिटरिंग करेंगे। उक्त बातें कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज समय सीमा की बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुसार खेलों के आयोजन की व्यवस्था कर ली जाए। गौरतलब है कि 17 जुलाई से शुरू हो रहे छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 6 चरण में होंगे। जिसमें दलीय एवं एकल श्रेणी में 16 तरह के पारम्परिक खेलों को शामिल किया गया है। 
लोक सेवा गारंटी के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि समय सीमा के भीतर प्रकरणों का निराकरण हर अधिकारी की प्राथमिकता होनी चाहिए। पिछले दिनों राजस्व शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों से आवेदन मिले हैं। ऐसे आवेदन जिनका निराकरण शेष रह गया है उसे जल्द निपटा लिया जाए। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक गुरुवार को एसडीएम, तहसीलदार, आरआई और पटवारी तहसील कार्यालय में एक साथ अनिवार्य रूप से बैठें। जिससे लोग एक स्थान पर सभी अधिकारियों से मिल सकेंगे, और उनके प्रकरणों के निराकरण में तेजी आएगी। कलेक्टर श्री सिन्हा ने दूसरे विभाग के अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि सप्ताह के प्रथम दिन सोमवार को लोगों से मिलने का समय निर्धारित कर, अपने कार्यालय के बाहर चस्पा करें। जिससे दूर दराज से आने वाले आपसे मिल कर सीधे अपनी बात रख सकें।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने नगर निगम के कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने बारिश के दौरान शहर में जल जमाव की स्थिति न बने इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिन्हा ने खाद बीज की उपलब्धता के बारे में विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली। बताया गया कि जिले में पर्याप्त स्टॉक है। जिसका वितरण सहकारी समितियों के माध्यम से किया जा रहा है।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत जितेन्दर यादव, अपर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े, डीएफओ रायगढ़ सुश्री स्टायलो मण्डावी, डीएफओ धरमजयगढ़ अभिषेक जोगावत, सहायक कलेक्टर युवराज मरमट, नगर निगम आयुक्त सुनील कुमार चंद्रवंशी सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

हरेली के लिए बनवाए गए हैं गेड़ी, सी मार्ट से कर सकते हैं खरीदी
छत्तीसगढ़ के प्रथम त्यौहार के रूप में हरेली के आयोजन की इस बार खास व्यवस्था की गई है। वन विभाग रायगढ़ और धरमजयगढ़ ने इस पर्व के लिए विशेष रूप से बांस की गेडियां बनवाई हैं। जिसे विक्रय के लिए सी मार्ट में रखा जा रहा हैं। जहां से यह गेड़ियां खरीदी जा सकती हैं। कलेक्टर श्री सिन्हा ने सभी सीईओ जनपद को स्थानीय स्तर पर भी वन विभाग द्वारा तैयार करवाई गई गेड़ी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
नवप्रवेशी बच्चों के प्राथमिकता से बनवाएं जाति प्रमाण पत्र
कलेक्टर श्री सिन्हा ने समय सीमा की बैठक के दौरान जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने की विशेष रूप से समीक्षा की। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शत प्रतिशत स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने हैं। इस शिक्षा सत्र के नवप्रवेशी बच्चे जिनके जाति प्रमाण पत्र नही बने हैं उनके सर्टिफिकेट प्राथमिकता से बनाए जाएं। इसके लिए उन्होंने सभी स्कूलों से जानकारी मंगवाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी एसडीएम और तहसीलदारों को इस कार्य को जल्द पूरा करने के लिए निर्देशित किया।
छात्रावासों का जिला स्तरीय अधिकारी करें नियमित निरीक्षण
कलेक्टर श्री सिन्हा ने इस दौरान छात्रावासों के संचालन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी आश्रम छात्रावासों के निरीक्षण के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कन्या छात्रावासों के लिए महिला अधिकारियों को निरीक्षण का जिम्मा दिया गया है। प्रतिमाह हर अधिकारी नियमित रूप से छात्रावास का निरीक्षण कर प्रतिवेदन जमा करें। छायावासों का व्यवस्थित संचालन होना चाहिए।
पशुधन के वृहत टीकाकरण के दिए निर्देश
कलेक्टर श्री सिन्हा ने उप संचालक पशुपालन विभाग को जिले में पशुधन के लिए वृहत टीकाकरण अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने रोका छेका अभियान के तैयारियों के संबंध में भी बैठक में चर्चा की। उन्होंने सभी सीईओ जनपदों को मैदानी अमले के माध्यम से इसके लिए विशेष रूप से कार्य करने के निर्देश दिए।

TAGGED:raigarh newsraigarh top news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article पीएम आवास हितग्राहियों को अविलंब डायमंड हिल में विस्थापित कराए शहर सरकार – विकास केडिया
Next Article घरेलू नल कनेक्शनों की बढ़ाएं संख्या-कलेक्टर, काम में लापरवाही पर एसडीओ पीएचई को शो कॉस नोटिस
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़क्राईम

Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार

7 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार

7 hours ago
रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

1 day ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

1 day ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?