अमृत मिशन का पानी पीने के लायक नही- भाजपा अल्पसंख्यक शहर अध्यक्ष मो हैदर खान रजा

Mohsin Khan
Mohsin Khan 2 Min Read

 

रायगढ़. शहर के पीने के पानी में ऐसा क्या मिलाया जा रहा है कि अब अमृत मिशन का पानी पीने के लायक नही रहा है। लोगों के घरों में पानी इतना मटमेला आ रहा है की अब इसके पीने से कई तरह की बीमारियों की चपेट में लोग आ रहे हैं। यह कहना भाजपा अल्पसंख्यक शहर अध्यक्ष मो हैदर खान रजा का है। उनके द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि गंदा पानी पीने से पेट की बीमारियों की लागतार शिकायत आ रही है। इसमें पेट दर्द, गैस, डायरिया, लीवर डाइजेस से लोग परेशान हैं। विज्ञाप्ति में यह भी उल्लेख है की नगर निगम के महापौर एवं सभापति की आपसी लड़ाई के कारण यह सब परेशानी शहर को भुगतना पड़ रहा है और जनता हो बेहाल है इसी तरह घरों में गंदे पानी की सप्लाई होते रही तो आगे बड़ी समस्या आ सकती है। जनप्रतिनिधियों को सिर्फ और सिर्फ वोट बैंक चाहिए। जनता बदहाल हो उससे किसी को मतलब नही है। कई वार्ड में पानी नही आने की समस्या से नगर निगम में पहले भाजपा विरोध कर चुकी है। उनका कहना है की लगातार इस तरह गंदे पानी की सप्लाई होती है तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जा सकता है।

Share This Article
Leave a comment