By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: अंतर्राज्यीय डेरा गिरोह के दो आरोपियों के साथ चोरी के सामनों की खरीदी करने वाला ज्वेलर्स गिरफ्तार, ओड़िसा के बृजराजनगर में ठिकाना बना रखा था गिरोह, ट्रेन से रायगढ़ और कई जिलों में जाकर घरों की रेकी कर देते थे चोरियों को अंजाम 
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार
Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > क्राईम > अंतर्राज्यीय डेरा गिरोह के दो आरोपियों के साथ चोरी के सामनों की खरीदी करने वाला ज्वेलर्स गिरफ्तार, ओड़िसा के बृजराजनगर में ठिकाना बना रखा था गिरोह, ट्रेन से रायगढ़ और कई जिलों में जाकर घरों की रेकी कर देते थे चोरियों को अंजाम 
क्राईमरायगढ़

अंतर्राज्यीय डेरा गिरोह के दो आरोपियों के साथ चोरी के सामनों की खरीदी करने वाला ज्वेलर्स गिरफ्तार, ओड़िसा के बृजराजनगर में ठिकाना बना रखा था गिरोह, ट्रेन से रायगढ़ और कई जिलों में जाकर घरों की रेकी कर देते थे चोरियों को अंजाम 

Mohsin Khan
Last updated: 12 July 2023 14:03
Mohsin Khan 5 Min Read
Share

रायगढ़. रायगढ़ पुलिस ने ओड़िसा बृजराज नगर में रेड कार्रवाई कर एक और अंतर्राज्यीय डेरा गिरोह का भंडाफोड़ कर गिरोह 2 सदस्य- महिला और उसके पति को गिरफ्तार किया गया है । साथ ही आरोपियों द्वारा जिस दुकानदार के पास सोने-चांदी की बिक्री की जाती थी उसे भी गिरफ्तार कर चोरी की सम्पत्ति की जब्ती की गई है ।

जानकारी के मुताबिक रायगढ़ सोनकरपारा वार्ड नं. 38 में रहने वाली श्रीमती सीमा खान द्वारा 29 मई को थाना जूटमिल में उनके गैरहाजिरी में अज्ञात आरोपियों द्वारा 28 मई को दिन के समय घर के बाहर दरवाजा का कुंडी खोलकर घर में रखे मोबाईल एवं अलमारी खोलकर उसमें रखे सोना, चांदी एवं नगदी रकम 36 हजार रूपये चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया था । जूटमिल पुलिस अज्ञात आरोपी पर नकबजनी का अपराध पंजीबद्ध कर लगातार आरोपियों की पतासाजी में लगी हुई थी ।

इसी बीच एसएसपी सदानंद कुमार द्वारा शहर में घटित चोरियों में माल मुल्जिम पतासाजी के लिये साइबर सेल की टीम को भी निर्देशित किया गया । साइबर सेल की टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाया गया जिसके बाद पुलिस टीम उड़ीसा रवाना हुई, जहां आरोपियों के संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देकर आरोपियों के कब्जे से माल मशरूका की बरामदगी की गई। आरोपियों से चोरी की वारदात के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपियों ने घटना का वृतांत बताये कि ये लोग ब्रजराजनगर में अपना बेस बनाकर रखे हैं, ट्रेन में रायगढ़ और कई जिले जाते हैं । ट्रेन और शहर में भिक्षुक बनकर रूपये मांगने की आड़ में घरों की रेकी करते हैं और सुनसान घरों को टारगेट कर चोरियों को अंजाम देते हैं । माह मई के अंतिम सप्ताह में दिन के समय जूटमिल में एक घर से (प्रार्थीया श्रीमती सीमा खान का मकान) से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी की चोरी किये थे । ये गिरोह ज्यादातर दिन में ही घटना को अंजाम देता था, चोरी में महिला भी शामिल होती थी । आरोपियों द्वारा चोरी सोने-चांदी के जेवरातों को झारसुगुडा के एक ज्वेलर्स को बेचना बताये हैं जिसे भी पुलिस टीम ने रेड कर पकड़ा है । आरोपियों से काफी मात्रा सोने-चांदी के जेवरातों तथा चोरी की रुपयों से खरीदी गई सामग्री जप्त किया गया है ।

विदित हो कि कुछ समय पूर्व साइबर सेल की टीम द्वारा डेरेवालों की एक और टीम को पकड़ा गया था जिसमें गिरोह के 4 पुरुष सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था । समय-समय पर ऐसे डेरावालों की पुलिस जांच करती है, बीते दिनों वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के निर्देशन पर डेरावालों को लेकर मुसाफिर चेक का वृहद स्तर पर अभियान जिला पुलिस द्वारा सभी थानाक्षेत्र अंतर्गत चलाया गया । साथ ही पुलिस मीडिया के माध्यम से आमजन से अपील करती है कि गांव, मोहल्लों में बाहरी व्यक्ति या आसपास अथवा जिले की सीमा में इस प्रकार के डेरावाले दिखाई देते हैं तो नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें ।

एसएसपी सदानंद कुमार के निर्देशन एवं एडिशनल एसपी संजय महादेवा के मार्गदर्शन तथा साइबर सेल पर्यवेक्षण अधिकारी दीपक मिश्रा के नेतृत्व में अंतर्राज्यीय डेरावालों के गिरोह का भंडाफोड कर आरोपियों की पतासाजी एवं माल-मशरूका की बरामदगी में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक रामकिंकर यादव, प्रधान आरक्षक खीरेन्द्र जलतारे, आरक्षक बनारसी सिदार, महिला आरक्षक भरती निषाद, देवमती भारते और साइबर सेल टीम के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, आरक्षक धनंजय कश्यप, महेश पंडा, प्रताप बेहरा, पुष्पेन्द्र जाटवर और विकास प्रधान की सराहनीय भूमिका रही है ।

गिरफ्तार आरोपी-

(1) उदय सोबर पिता शर्मा सिंह सोबर 20 साल आश्रम पारा मोहनमती के किराए का मकान थाना बृजराजनगर जिला झाड़सुगुड़ा (उड़ीसा)

(2) रंचा सोबर पति उदय सोबर 19 साल आश्रम पारा मोहनमती के किराए का मकान थाना बृजराजनगर जिला झाड़सुगुड़ा (उड़ीसा)

(3) रमेश सोनी पिता स्वर्गीय राम किशन सोनी उम्र 67 साल निवासी मुन्गापारा वार्ड नंबर 22 थाना झारसुगुड़ा जिला झाड़सुगुड़ा उड़ीसा (खरीददार)

आरोपियों से जप्त सामाग्री-

(i) 3 सोने का हार (ii) 3 सोने का चैन (iii) दो सोने की फुल्ली (iv) दो जोड चांदी का पायल (v) एक विवो कंपनी का मोबाइल (vi) एक फॉक्स स्काई टीवी (vii) एक कूलर (viii) एक स्टैंड पंखा (xi) नगदी रकम ₹4000 ।

TAGGED:police raigarhraigarh newsraigarh policeraigarh top news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article वैदिक इंटरनेशनल स्कूल पटेलपाली में ट्रैफिक डीएसपी ने छात्र-छात्राओं को सिखाए ट्रैफिक सेंस 
Next Article साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 04 शातिर आरोपियों को झारखंड के देवघर से गिरफ्तार , ठगों के इस सिंडिकेट ने बना रखे थे अनेक बैंकिंग ऐप के मॉडिफाई ऐप, लोन दिलाने के नाम पर फिसिंग लिंक भेजकर करते थे ऑनलाइन ठगी 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़क्राईम

Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार

4 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार

4 hours ago
रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

1 day ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

1 day ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?