By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक से पारंपरिक खेलों को मिली नई पहचान-उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार
Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक से पारंपरिक खेलों को मिली नई पहचान-उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल
रायगढ़

छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक से पारंपरिक खेलों को मिली नई पहचान-उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल

Mohsin Khan
Last updated: 17 July 2023 14:17
Mohsin Khan 5 Min Read
Share

रायगढ़. प्रदेश में आज से 2 माह तक चलने वाले छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का आगाज हुआ। उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने आज स्वामी आत्मानंद स्कूल, तेतला में आयोजित कार्यक्रम में रायगढ़ जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति, खान-पान, तीज-त्यौहार को सहेजने और संवारने का काम कर रही है। आज प्रदेश में ही नही बल्कि देश-विदेश में लोग छत्तीसगढिय़ा संस्कृति को जानने लगे हैं। विदेशों से भी अब लोगों की बोरे-बासी खाते हुए तस्वीरें दिखाई देती है। हरेली छत्तीसगढ़ का पहला त्यौहार है, इस पर शासकीय अवकाश घोषित किया गया है और आज ही के दिन से छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों के प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ हो रहा है। यह हमारी नई पीढ़ी को हमारे पुरखों की विरासत से परिचित कराने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक से हमारे पारंपरिक खेलों को नयी पहचान मिली है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष इस प्रतियोगिता मेंं बच्चे, महिलाएं, बड़े बुजुर्ग सभी वर्ग ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। करीब 27 लाख लोगों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। जो कि प्रदेश की जनसंख्या का लगभग 10 प्रतिशत हो जाता है। यह एक ऐतिहासिक बात है। उन्होंने सभी खिलाडिय़ों को बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

विधायक रायगढ़ प्रकाश नायक ने इस मौके पर सभी को हरेली तिहार की बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल से छत्तीसगढ़ के त्योहारों और खेल प्रतिस्पर्धाओं का व्यापक स्तर पर आयोजन हो रहा है। बड़े पैमाने पर लोग इन प्रतिस्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष  निराकार पटेल ने हरेली तिहार के साथ छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक के शुभारंभ की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार हमारे सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने सभी को हरेली तिहार की बधाई दी। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का आयोजन विभिन्न चरणों और स्तरों में किया जा रहा है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं दीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने भी इस मौके पर खिलाडिय़ों को बेहतर प्रदर्शन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर दिलीप पांडे, सदस्य बीज निगम, जिला पंचायत सदस्य आकाश मिश्रा, जनपद अध्यक्ष पुसौर सुशील भोय, उपाध्यक्ष गोपी चौधरी, डीएफओ रायगढ़ सुश्री स्टाइलो मंडावी, सीईओ जिला पंचायत जितेन्दर यादव भी उपस्थित रहे।
गेड़ी दौड़ से शुरू हुई प्रतियोगिता
गेड़ी दौड, नारियल फेंक और पिट्ठूल जैसे खेलों से छत्तीगढिय़ा ओलंपिक की शुरुआत हुई। उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, विधायक रायगढ़ प्रकाश नायक, जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल सहित जनप्रतिनिधियों और उपस्थित जनों ने खेलों में हाथ आजमाया। इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने कबड्डी प्रतियोगिता का भी शुभारंभ करवाया।

दो श्रेणियों में 16 प्रकार के खेलों को किया गया है शामिल
छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेल प्रतियोगिता दलीय व एकल दो श्रेणी में आयोजित होगी। छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक में दलीय श्रेणी में गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी (कंचा) जैसी खेल विधाएं शामिल की गई हैं। वहीं एकल श्रेणी की खेल विधा में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद, रस्सी कूद एवं कुश्ती शामिल हैं।
राजीव युवा मितान क्लब से हो रही शुरुआत
छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का आयोजन ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में सबसे पहले राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर प्रतियोगिता 17 से 22 जुलाई तक नॉकआउट पद्धति से होगा। वहीं दूसरा स्तर जोन है, जिसमें 8 राजीव युवा मितान क्लब को मिलाकर एक क्लब होगा। इसका आयोजन 26 जुलाई से 31 जुलाई तक होगा। विकासखंड एवं नगरीय क्लस्टर स्तर पर आयोजन 7 अगस्त से 21 अगस्त तक होगा। जिला स्तर पर आयोजन 25 अगस्त से 04 सितंबर तक होगा। संभाग स्तर पर आयोजन 10 सितंबर से 20 सितंबर तक होगा और अंतिम में राज्य स्तर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। जिसका की आयोजन 25 सितंबर से 27 सितंबर तक होगा।

TAGGED:raigarh newsraigarh news hindi
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article शासकीय उचित मूल्य दुकान से चावल की बोरियां चुराने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों में एक विधि के साथ संघर्षरत बालक 
Next Article लैलूंगा के ग्राम सोनाजोरी में जमीन विवाद में महिला की हत्या, आरोपित भतीजे ने वृद्ध चाची की अपने दो साथियों के साथ मारपीट कर की हत्या, तीनों आरोपी गिरफ्तार 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़क्राईम

Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार

6 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार

6 hours ago
रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

1 day ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

1 day ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?