इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल द्वारा किया गया पौधरोपण, कई प्रजाति के रोप गए पौधे

Mohsin Khan
Mohsin Khan 1 Min Read

 

रायगढ़. इनरव्हील क्लब आफ रायगढ़ सेंट्रल ने संस्कार स्कूल में जाकर बच्चों के साथ पौधरोपण किया। पौधरोपण में नीम, तुलसी ,अशोक, गुड़हल ,अमरुद, इत्यादि पौधा को रोपा गया, जो कि पर्यावरण के लिए हितकारी होते हैं एवं बच्चों को पर्यावरण के बारे में बताया गया। संस्कार स्कूल के डायरेक्टर रामचन्द्र शर्मा एवम प्रिंसिपल रश्मि शर्मा द्वारा पर्यावरण पर कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस दौरान अध्यक्ष अनिता अग्रवाल, सेक्रेटरी मनीषा अग्रवाल, मीना अग्रवाल, सुषमा तायल, सरोज निगानिया, राखी देवांगन, अंजू अग्रवाल सहित अन्य मेंबरों की उपस्थिति रही। उक्ताशय की जानकारी सीमा अग्रवाल द्वारा दी गई।

Share This Article
Leave a comment