By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: ‘चला रईगढिय़ा,वोट देवईया’ थीम के साथ जिले में वोटर्स को मतदान के लिए करेंगे जागरूक, मतदाता सूची के आरंभिक प्रकाशन का सभी गांवों में करवाएं वाचन-कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार
Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > ‘चला रईगढिय़ा,वोट देवईया’ थीम के साथ जिले में वोटर्स को मतदान के लिए करेंगे जागरूक, मतदाता सूची के आरंभिक प्रकाशन का सभी गांवों में करवाएं वाचन-कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा
रायगढ़

‘चला रईगढिय़ा,वोट देवईया’ थीम के साथ जिले में वोटर्स को मतदान के लिए करेंगे जागरूक, मतदाता सूची के आरंभिक प्रकाशन का सभी गांवों में करवाएं वाचन-कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा

Mohsin Khan
Last updated: 29 July 2023 14:49
Mohsin Khan 4 Min Read
Share

रायगढ़. कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में सभी रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर सहित विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने 02 अगस्त को मतदाता सूची के आरंभिक प्रकाशन के साथ ही मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए। इसके साथ ही मतदाता जागरूकता और वोटिंग परसेंटेज बढ़ाने के लिए ‘चला रईगढिय़ा, वोट देवईया’ थीम के साथ विशेष कार्ययोजना बनाते हुए स्वीप कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि मतदाता सूची के आरंभिक प्रकाशन के पश्चात उसका वाचन सभी गांवों में विशेष ग्राम सभा के माध्यम से करना है। उन्होंने निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय सारणी के अनुसार दावा आपत्तियों का निराकरण 31 अगस्त तक करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत मतदाता सूची में नाम जोडऩे और हटाने की कार्यवाही आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार की जानी है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने धरमजयगढ़ और लैलूंगा के दूर-दराज के इलाकों में पात्र मतदाताओं के साथ विशेष पिछड़ी जनजाति के मतदाताओं का नाम अभियान चला कर सूची में जोडऩे के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री सिन्हा ने मतदाता परिचय पत्र के प्रिंटिंग और वितरण का कार्य पूरी सावधानी से करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर चर्चा करते हुए कहा कि रायगढ़ एक सीमावर्ती जिला है। अत: यहां के बॉर्डर वाले इलाकों में विशेष निगरानी की आवश्यकता है। इसके लिए जरूरी व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों को दिए। ताकि अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही की जा सके। इसके अलावा उन्होंने निर्वाचन में मतदान दल के गठन, मतदान सामग्री वितरण, मतदान कर्मियों के यातायात व्यवस्था, ट्रेनिंग तथा निगरानी और उडऩदस्ता दलों का गठन, निर्वाचन पपत्र व सामग्री, चिकित्सा दल, शिकायत निवारण जैसे कार्यों के संबंध में भी चर्चा की और संबंधित अफसरों को तैयारियों के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत जितेन्दर यादव, अपर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर राजीव पांडेय, सहायक कलेक्टर युवराज मरमट, नगर निगम आयुक्त सुनील चंद्रवंशी, ज्वाइंट कलेक्टर धनीराम रात्रे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रेखा चंद्रा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती ऋतु हेमनानी, एसडीएम रायगढ़ गगन शर्मा, सीएसपी अभिनव उपाध्याय सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार व सभी विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित थे।
मतदान केंद्रों में हो सभी बुनियादी सुविधाएं-कलेक्टर
कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि मतदान केंद्रों में पीने का पानी, रैंप, शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने सभी एसडीएम को उनके क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन की समीक्षा करने तथा जो आवश्यकताएं सामने आयी हैं उसे तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए।
कम मतदान वाले केंद्रों के लिए बनाए स्वीप की विशेष कार्ययोजना
कलेक्टर श्री सिन्हा ने पूरे जिले में स्वीप गतिविधि के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम संचालित कर सभी वर्ग के मतदाताओं में मतदान को लेकर जागरूकता बढ़ाने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में चलने वाले स्वीप कार्यक्रम के साथ ही ऐसे मतदान केंद्र जहां पिछली बार वोटिंग परसेंटेज कम रहा, उसके कारणों की समीक्षा कर वहां वोटिंग बढ़ाने के लिए स्वीप के अंतर्गत विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।
मतदान केन्द्रों के बारे में वोटर्स को दें जानकारी
कलेक्टर श्री सिन्हा ने मतदाताओं को सूची के अनुसार उनके मतदान केंद्रों के बारे में अनिवार्य रूप से जानकारी दें। जिससे उन्हें वोटिंग के लिए पहुंचने में आसानी हो। इसके साथ ही निजी उद्योगों और चैंबर ऑफ कॉमर्स व निजी नियोक्ताओं की बैठक लेकर उन्हें अपने कर्मचारियों को वोटिंग के लिए अवकाश देने के लिए समन्वय करने के निर्देश दिए।

TAGGED:raigarh newsraigarh news hindi
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article चोरी की 62 किलो छड़ के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा रिमांड 
Next Article राजीव युवा मितान क्लब के मास्टर ट्रेनरों को सड़क सुरक्षा मित्र का दिया गया प्रशिक्षण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़क्राईम

Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार

7 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार

7 hours ago
रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

1 day ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

1 day ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?