By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: कलेक्टर के छत्तीसगढिय़ा अंदाज से सहज होकर जनसामान्य बता रहे अपनी समस्याएं, कलेक्टर ने बीमा की राशि सरिता को अतिशीघ्र दिलाने एलबीओ को दिए निर्देश
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार
Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > कलेक्टर के छत्तीसगढिय़ा अंदाज से सहज होकर जनसामान्य बता रहे अपनी समस्याएं, कलेक्टर ने बीमा की राशि सरिता को अतिशीघ्र दिलाने एलबीओ को दिए निर्देश
रायगढ़

कलेक्टर के छत्तीसगढिय़ा अंदाज से सहज होकर जनसामान्य बता रहे अपनी समस्याएं, कलेक्टर ने बीमा की राशि सरिता को अतिशीघ्र दिलाने एलबीओ को दिए निर्देश

Mohsin Khan
Last updated: 31 July 2023 14:42
Mohsin Khan 5 Min Read
Share

रायगढ़. कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की छत्तीसगढ़ी बोली में का होगे दाई, दीदी, सियान जैसे संबोधन के साथ बातचीत का सरल अंदाज जन चौपाल में पहुंचे जन सामान्य को सहज महसूस कराता हैं। यहीं कारण है कि लोग अपनी समस्याओं को सहजता के साथ रख रहें हैं। कलेक्टर श्री सिन्हा भी उनके समस्याओं को सुन त्वरित निराकरण के प्रयास के साथ अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश देते हैं, ताकि जन सामान्य की समस्याओं का अविलंब निराकरण हो सके। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर राजीव पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रेखा चन्द्रा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा जिले के जनसामान्य की समस्याओं को सुनने एवं निराकरण के लिए प्रति सोमवार जनचौपाल का आयोजन किया जाता हैं। आज आयोजित जन चौपाल में जब मोदी पारा रायगढ़ निवासी श्रीमती सरिता निषाद अपने दोनों बच्चों के साथ पहुंची तो कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि दीदी का समस्या हे, छत्तीसगढ़ी में बातचीत से सहज होते ही श्रीमती निषाद ने बताया कि उनके पति ने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में बीमा करवाया था, लेकिन पति के मृत्यु के पश्चात् बीमा की राशि नहीं मिली है।

उन्होंने बीमा राशि दिलवाने की मांग हेतु आवेदन दी। कलेक्टर श्री सिन्हा ने एलबीओ को बैंक से बात कर आवेदन के निराकरण का निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने विश्वास दिलाया कि उन्हें उनके बीमा की रकम मिल जायेगी। इस दौरान उन्होंने बच्चे से बात करते हुए छत्तीसगढ़ी में पूछा कि तोर नाम का हे अऊ कोन से क्लास में पढ़त हस, बच्चे ने बताया मोर नाम तरुण निषाद हे आऊ में चौथीं क्लास में पढ़थो। बच्चे ने कलेक्टर श्री सिन्हा को पहाड़ा सुनाकर बताया जिससे खुश होकर कलेक्टर श्री सिन्हा ने अपना पेन दिया, बच्चों द्वारा पुस्तकों की मांग पर उन्हें पुस्तक भी प्रदान किया।
इसी तरह ग्राम-कलमी के रमेश कुमार साहू प्रसुति योजना का लाभ दिलाये जाने के संबंध में आवेदन लेकर आये थे। उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी कंचन देवी का डिलीवरी के उपरांत भगिनी प्रसुति योजना के तहत आवेदन किया था। जबकि आवेदन सही होने पर भी यह लाभ नहीं मिल पाया है। इसी तरह कोसमनारा के तुलेश्वर साहू मजदूरी रकम दिलाने के संबंध में आवेदन लेकर आये थे। उन्होंने कहा कि दिलीप कुमार द्वारा मकान निर्माण कराया गया था। जिसमें मैं और मेरे कई साथी श्रमिक मजदूरी के रूप में कार्य किये थे। काम कराने के बाद दिलीप कुमार द्वारा हमारा बकाया मजदूरी भुगतान को नहीं दे रहा है। कलेक्टर ने श्रम पदाधिकारी रायगढ़ को उक्त आवेदन पर शीघ्र जांच करते हुए योजना का लाभ दिलाए जाने के निर्देश दिए।
4-5 माह से निराश्रित पेंशन नहीं मिलने से हो रही परेशानी को लेकर कोतरा रोड रायगढ़ निवासी लक्ष्मीन बाई निषाद आवेदन लेकर आयी थी। उन्होंने कलेक्टर से कहा कि निराश्रित पेंशन के अलावा आय को कोई अन्य साधन नहीं है जिसके चलते जीवन-यापन में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह कैदीमुड़ा के रसिक लाल सिदार भी निराश्रित पेंशन दिलाये जाने के संबंध में आवेदन लेकर आये थे। उन्होंने कहा कि जनगणना सर्वे सूची में नाम होने के बावजूद भी मेरा निराश्रित पेंशन के लिए कार्ड नहीं बनाया जा रहा है। उम्र दराज होने पर एवं कही दूसरे जगह कार्य नहीं कर पाने के कारण जीवन-यापन में कठिनाई हो रही है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने उप संचालक समाज कल्याण विभाग एवं नगर निगम को आवेदन पर शीघ्र कार्यवाही करते हुए निराश्रित पेंशन का लाभ दिलाये जाने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार जनचौपाल में पेंशन, राशन, राजस्व, चिकित्सा, पेयजल, भू-अर्जन, विद्युत, शिक्षा, वनअधिकार पत्र, पेंशन, श्रम, राशन आदि से संबंधित कुल 96 आवेदन प्राप्त हुए थे। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने जिला स्तरीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश दिए।

TAGGED:raigarh newsraigarh news hindi
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article चोरी की लेपटाप के साथ अपचारी बालक और युवक गिरफ्तार, घरघोड़ा पुलिस ने भेजा रिमांड 
Next Article अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की आनलाइन बैठक सम्पन्न, आधा अधूरा पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर पत्रकारों की होगी आगामी बैठक- गोविन्द शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष ABPSS)
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़क्राईम

Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार

1 hour ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार

1 hour ago
रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

1 day ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

1 day ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?