By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: जमीन विवाद में छोटे भाई की टांगी से वार कर हत्या, धरमजयगढ़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल 
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार
Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > क्राईम > जमीन विवाद में छोटे भाई की टांगी से वार कर हत्या, धरमजयगढ़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल 
क्राईमरायगढ़

जमीन विवाद में छोटे भाई की टांगी से वार कर हत्या, धरमजयगढ़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल 

Mohsin Khan
Last updated: 4 August 2023 14:25
Mohsin Khan 2 Min Read
Share

रायगढ़. धरमजयगढ़ के ग्राम नरकालो में कल दोपहर गांव के धीर साय राठिया (49 वर्ष) ने अपने छोटे भाई अमर सिंह राठिया (उम्र 45 वर्ष) की जमीन विवाद पर टांगी से मारकर हत्या की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची धरमजयगढ़ पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आज हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

जानकारी के मुताबिक कल दोपहर थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक अमित तिवारी को ग्राम नरकालो में एक व्यक्ति की टांगी से मारकर हत्या की सूचना मिली । थाना प्रभारी द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को गंभीर वारदात से अवगत कराते हुए अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे । सूचनाकर्ता गांव के मनोज कुमार सारथी ने बताया कि उसे कल दोपहर गांव की मालती राठिया बताई कि उसके पति अमर सिंह को जमीन विवाद में उसके ही बड़े भाई धीर साय राठिया कोठार के पास जमीन में पटक कर रहा है । तब दोनों भाई को समझा-बुझाकर उनके घर भेजा था कुछ समय बाद पता चला दोबारा दोनों भाई कोठार के पास लड़ाई झगड़ा हुए जिसमें धीर साय ने टांगी से मारकर अमर सिंह की हत्या कर दिया है । मनोज कुमार सारथी के रिपोर्ट पर आरोपी धीर साय पर हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी धरमजयगढ़ एवं उनकी टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी कर हिरासत में लिया गया जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसने जमीन विवाद में अपने छोटे भाई की टांगी से गर्दन में चोट पहुंचाकर हत्या करना बताया और घर के अंदर टांगी को छुपा कर रखना बताया जिसे पुलिस जप्त की है । आरोपी से घटना के समय पहने कपड़े भी वजह सबूत जप्त कर आरोपी को आज हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । हत्या की वारदात की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुये 24 घंटे के भीतर आरोपी को सलाखों के पीछे भेजने में थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक अमित तिवारी एवं उनके हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

TAGGED:police raigarhraigarh police
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article कैरियर गाईडेंस सेमीनार: एसडीएम छात्रों को देंगे मार्गदर्शन, 4 अगस्त को जिला ग्रंथालय में होगा कैरियर गाइडेंस सेशन
Next Article रीपा से जुड़कर ऐश कुमारी और ममता पाव के जीवन में आया बदलाव, सीएससी सेन्टर प्रारंभ कर अर्जित कर रही अच्छी आय, रीपा से मिला शेड और तकनीकी संसाधन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़क्राईम

Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार

4 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार

4 hours ago
रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

1 day ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

1 day ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?