By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: पानी की समस्या जल्द होगी दूर, निगम में हुई विधायक, महापौर, सभापति, कमिश्नर और पार्षदों की बैठक
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार
Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > पानी की समस्या जल्द होगी दूर, निगम में हुई विधायक, महापौर, सभापति, कमिश्नर और पार्षदों की बैठक
रायगढ़

पानी की समस्या जल्द होगी दूर, निगम में हुई विधायक, महापौर, सभापति, कमिश्नर और पार्षदों की बैठक

Mohsin Khan
Last updated: 4 August 2023 14:49
Mohsin Khan 5 Min Read
Share

रायगढ़. निगम क्षेत्र अंतर्गत सभी वार्डों में पानी सप्लाई और पानी उपलब्धता की समस्या जल्द दूर होगी। निगम अंतर्गत पानी सप्लाई से संबंधित नए कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है, जिन वार्डों में पानी की समस्या है, वहां बोर में मोटर लगाने का भी कम शुरू कर दिया गया है। कुछ ही दिनों में निगम में के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में पानी की समस्या दूर हो जाएगी।
शहर विधायक प्रकाश नायक, महापौर श्रीमती जानकी काटजू, सभापति जयंत ठेठवार, कमिश्नर सुनील कुमार चंद्रवंशी सहित एमआईसी सदस्यों पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण और निगम के अधिकारी कर्मचारियों की बैठक हुई। विधायक प्रकाश नायक ने शहर में पानी की आपूर्ति कम या जरूरत के हिसाब से नहीं होने की समस्या को गंभीर बताया। उन्होंने समस्याग्रस्त वार्डों के पार्षदों जनप्रतिनिधियों से चर्चा एवं विचार विमर्श कर दिए गए सुझाव पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान कमिश्नर सुनील कुमार चंद्रवंशी ने पानी आपूर्ति संबंधित समस्याग्रस्त वार्डों में पर्याप्त मात्रा पानी उपलब्धता को लेकर किए गए कार्यों से अवगत कराया। पूर्व में केलो नदी एनीकेट की सफाई कराने और शुद्ध पानी की उपलब्धता के लिए सतत रूप से सर्वे कराया जा रहा है।
इस दौरान विभिन्न वार्डों में पानी सप्लाई कम होने, पानी का लो प्रेशर होने, पर्याप्त मात्रा में पानी आपूर्ति नहीं होने की समस्या पर जल विभाग के अधिकारियों से निराकरण संबंधित जानकारी ली गई। जल विभाग प्रभारी सहायक अभियंता सूरज देवांगन ने बताया कि निगम अंतर्गत भूमिगत बोर की संख्या 476 थी जिसमें से 70 मोटर निकल गए थे। इसमें से 21 बोर में नए पंप इंस्टॉल किए गए हैं। प्रति दिवस 3 से 4 बोर में मोटर को इंस्टॉल किया जा रहा है। इसी तरह कार्यपालन अभियंता अमरेश लोहिया ने बताया कि 17 एम एल डी प्लांट के अपग्रेडेशन और पाइपलाइन विस्तार के लिए एक करोड़ 38 लख रुपए का टेंडर जारी किया गया था, टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। जल्द ही पाइपलाइन विस्तार का कार्य शुरू होगा। इससे विभिन्न वार्डों तक सुगमता से पर्याप्त मात्रा में जल आपूर्ति होगी। कार्यपालन अभियंता श्री लोहिया ने बताया कि भूमिगत बोर में मोटर री इस्टालेशन का कार्य प्रतिदिन किया जा रहा है। इसमें तीन से चार बोर में री इंस्टॉलेशन प्रति दिवस हो रहा है। पूर्व में जिन वार्डों में समस्या थी, वह कम हो गई है। इसी तरह एक करोड़ 90 लाख का प्रस्ताव 17 एमएलडी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का अपग्रेडेशन के लिए तैयार किया गया है, जिसकी स्वीकृति मिलते ही कार्य भी शुरू हो जाएगा। इस दौरान आने वाले 1 महीने के अंदर शहर में पानी सप्लाई की समस्या का पूर्ण रूप से निराकरण करने की बात कही गई। बैठक में उपायुक्त सुतीक्ष्ण यादव एमआईसी सदस्य संजय चौहान, रथू जायसवाल, राकेश तालुकदार, शाखा यादव, अमृत काटजू सहित पार्षदगण, एल्डरमैन एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

जल्द होगा समस्या का पूर्ण निराकरण

महापौर श्रीमती जानकी काटजू ने कहा की जल आपूर्ति को लेकर हो रही समस्या का जल्द ही पूर्ण निराकरण होगा। उन्होंने शहर के सभी वार्डों में पानी की पर्याप्त आपूर्ति को लेकर सतत निरीक्षण करने और समस्याओं के निराकरण की सतत रूप से समीक्षा करने की बात कही। सभापति जयंत ठेठवार ने कहा कि पानी की समस्या मूलभूत आवश्यकताओं में सबसे महत्वपूर्ण है। शहर के पानी संबंधित समस्याग्रस्त वार्डों में जल आपूर्ति को लेकर शहर सरकार द्वारा सतत समीक्षा की जा रही है। भूमिगत बोर में आवश्यकता अनुसार मोटर स्थापित कर पानी सप्लाई पूर्व की भांति सहज करने योजना बनाई गई है।

पांच और ओवरहेड टैंक के प्रस्ताव
शहर में पानी की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में हो इसके लिए 60 लाख लीटर की क्षमता बढ़ाने की योजना बनाई गई है। इसमें डिग्री कॉलेज रोड, ललित पाठशाला, जिंदल ब्रिज खर्राघाट, बजींनपाली फटहामुड़ा में 10-10 लाख लीटर के ओवरहेड टैंक और टाउन हॉल के भीतर 20 लाख लीटर के ओवरहेड टैंक प्रस्तावित है। इसी तरह एम आई सी सदस्य संजय चौहान द्वारा बिजली की समस्या से वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से पानी सप्लाई बाधित होने के कारण 17 एमएलडी एवं 32 वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए जनरेटर सेट स्थापित करने की मांग की, जिस पर भी जल्द ही शासन को प्रस्ताव भेजने की बात अधिकारियों ने कही।

TAGGED:raigarh newsraigarh news hindi
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article राखी डाक पोस्ट के लिए पीले रंग की पेटी का करें प्रयोग
Next Article Raigarh News: जेल परिसर में मंडप सजा, बंदी बना दुल्हा और हुई शादी, कोर्ट के आदेश के बाद जेल के अधिकारियों ने कराया विवाह, पहली बार जिला जेल परिसर में ऐसा हुआ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़क्राईम

Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार

3 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार

3 hours ago
रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

1 day ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

1 day ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?