By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: जल संचय के लिए अदाणी फाउंडेशन द्वारा किया गया तालाबों का गहरीकरण, पूरा होगा 16000 क्यूबिक मीटर से अधिक जल संग्रहण का लक्ष्य
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार
Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > जल संचय के लिए अदाणी फाउंडेशन द्वारा किया गया तालाबों का गहरीकरण, पूरा होगा 16000 क्यूबिक मीटर से अधिक जल संग्रहण का लक्ष्य
रायगढ़

जल संचय के लिए अदाणी फाउंडेशन द्वारा किया गया तालाबों का गहरीकरण, पूरा होगा 16000 क्यूबिक मीटर से अधिक जल संग्रहण का लक्ष्य

Mohsin Khan
Last updated: 5 August 2023 14:21
Mohsin Khan 3 Min Read
Share

रायगढ़. तालाब ग्रामीणों के दैनिक जीवन के अभिन्न अंग हैं, जिसका उपयोग ग्रामीणों द्वारा विभिन्न प्रयोजनों के लिया किया जाता है। वहीं जिले के पुसौर विकासखंड में भू-जल के लगातार कृषि सहित अनेक प्रयोजनों में उपयोग से भू-जल स्तर दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है। साथ ही मिट्टी के तलछटीकरण के कारण मौजूदा तालाबों में जल संग्रहण क्षेत्र भी कम होता जा रहा है। जिससे क्षेत्र में जल की समस्या बढ़ती जा रही है। अदाणी फाउंडेशन द्वारा इस समस्या को संज्ञान में लेते हुए इसके समाधान के लिए पास के ग्रामों में अतिरिक्त जल संचय हेतु तालाबों का गहरीकरण कार्य कराया जा रहा है।

अदाणी पॉवर लिमिटेड, रायगढ़ के सामाजिक सरोकारों के तहत ग्राम पंचायत रुचिदा, बुनगा और पुटकापुरी में स्थित कुल तीन तालाबों का गहरीकरण किया गया है। इस पहल से इन ग्रामों के तालाबों की भू-जल संचय क्षमता में वृद्धि हुई है जिससे अब लगभग 16262 क्यूबिक मीटर जल का अतिरिक्त भंडारण होगा। इसके साथ ही तालाबों में भू-जल स्तर बढ़ने से कृषि सम्बन्धित और मवेशियों की आवश्यकताएं भी पूरी हो सकेगी।

अदाणी फाउंडेशन द्वारा जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के अनुमोदन पर गहरीकरण का कार्य ग्रीष्म ऋतु में शुरू किया गया था। जिसका उद्घाटन ग्राम रुचिदा के सरपंच श्री देव कुमार साहू और ग्राम बुनगा की सरपंच श्रीमती कस्तूरबा सिदार द्वारा अदाणी ग्रुप के अधिकारियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में तीनों तालाबों की पूजा-अर्चना कर किया गया। फाउंडेशन द्वारा यह कार्य तय समय में पूरा कर लिया गया है जिससे अब वर्षा ऋतु के प्रारंभ होने पर इन तीनों तालाबों में पानी का भराव भी होने लगा है।

अदाणी फाउंडेशन द्वारा हमेशा से पर्यावरणीय समस्याओं को कम करने के लिए व्यक्तिगत और ग्राम स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही जल संरक्षण के लिए लोगों को सक्षम बनाना भी कार्यक्रम का उद्देश्य है। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु तालाबों के मेड़ों पर छायादार पौधे लगाने का कार्य भी अदाणी फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है।

अदाणी फाउंडेशन क्षेत्र में निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के अन्तर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, जीविकोपार्जन, अधोसंरचना विकास, के साथ-साथ जल संचय और पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित कई कार्यक्रम संचालित करता है।

TAGGED:raigarh newsraigarh news hindi
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article जिले के नवीन स्वामी आत्मानंद स्कूल भवनों का कायाकल्प अंतिम चरण में, कलेक्टर ने सीएसआर से 31 स्कूलों के लिए जारी किए हैं 15.72 करोड़, क्लासरूम्स को कर रहे अपग्रेड, बच्चों को मिलेगा बेहतर माहौल
Next Article जिंदल समूह के संस्थापक “बाबूजी” की जयंती: उर्दना साईं मंदिर में भव्य भंडारा का आयोजन, जयंती पर श्रद्धाजंलि सभा के साथ साथ विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़क्राईम

Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार

7 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार

7 hours ago
रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

1 day ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

1 day ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?