By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: खरसिया पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्यवाही में चोरी की 4 मोटर सायकल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार 
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार
Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > क्राईम > खरसिया पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्यवाही में चोरी की 4 मोटर सायकल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार 
क्राईमरायगढ़

खरसिया पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्यवाही में चोरी की 4 मोटर सायकल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार 

Mohsin Khan
Last updated: 9 August 2023 14:07
Mohsin Khan 3 Min Read
Share

रायगढ़. मोटर सायकल चोरियों पर अंकुश लगाए जाने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी संजय महादेवा व एसडीओपी धरमजयगढ़ श्रीमती निमिषा पांडे के मार्गदर्शन पर खरसिया पुलिस और साइबर सेल की टीम द्वारा मुखबिरों का जाल बिछाकर रायगढ़, खरसिया,सक्ती थाना क्षेत्र में दुपहिया वाहनों की चोरियों में संलिप्त दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनसे 4 मोटरसाइकिलें बरामद की गई है ।

जानकारी के मुताबिक कल दिनांक 08.08.2023 को ग्राम देहजरी के दिगंबर चौहान (40 साल) द्वारा उसके मकान से बीती रात उसकी बजाज प्लैटिना मोटरसाइकिल सीजी 13 Z 3516 चोरी की रिपोर्ट थाना खरसिया में दर्ज कराया गया था जिसकी पतासाजी के लिए खरसिया पुलिस द्वारा की जा रही थी । इसी बीच खरसिया पुलिस को मुखबिर से ग्राम अंजोरीपाली खरसिया के शिवचरण महंत के पास ग्राम देहजरी से चोरी बजाज प्लैटिना मोटरसाइकिल के होने की सूचना मिली । मुखबीर की पुख्ता संदेह पर पुलिस ने संदेही शिवचरण को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसके पास से ग्राम देहजरी से चोरी मोटर सायकल के अलावा एक और चोरी की मोटर सायकल हीरो होंडा सीडी डीलक्स लाल काला रंग क्रमांक सीजी 13 CK 3273 मिला ।

आरोपी शिवचरण ने उसके साथी खिलेश्वर उर्फ सोनू यादव निवासी अंजोरीपाली के साथ मिलकर खरसिया और सक्ती क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी को अंजाम देना बताया जिसके बाद खरसिया पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी कर आरोपी खिलेश्वर उर्फ सोनू यादव को हिरासत में लिया गया । दोनों के कब्जे से ग्राम देहजरी से चोरी हुई 01 मोटरसाइकिल बजाज प्लैटिना, 02 मोटर सायकल हीरो होंडा सीडी डीलक्स और 01 हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल जप्त किया गया है ।

दोनों आरोपी (1) शिवचरण महंत पिता इतवार दास उम्र 27 वर्ष निवासी अंजोरीपाली (2) खिलेश्वर उर्फ सोनू यादव पिता रवि यादव उम्र 19 वर्ष निवासी अंजोरीपाली थाना खरसिया को चोरी के पंजीबद्ध अपराध तथा धारा 41(1+4)CrPC/379 IPC की कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । जप्त मोटरसाइकिल के स्वामियों का पतासाजी किया जा रहा है । संपूर्ण कार्यवाही में थाना खरसिया के सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण राठौर, प्रधान आरक्षक शिव वर्मा, विशोप सिंह, बृजमोहन नायक साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उपनिरीक्षक नंदकिशोर गौतम, आरक्षक महेश पंडा, धनंजय कश्यप, प्रताप बेहरा और विकास प्रधान की विशेष भूमिका रही ।

आरोपियों से बरामद मोटर सायकल-

(1) मोटरसाइकिल बजाज प्लैटिना क्रमांक सीजी 13 Z 3516
(2) होंडा सीडी डीलक्स लाल काला रंग क्रमांक सीजी 13 CK 3273 इंजन नंबर HA 11ECC 9413818 चेचिस नंबर MBLHA11ENC 9403437
(3) हीरो एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी 14 MQ 9047 इंजन नंबर MBLHAW 143N4A24574 चेचिस HA 11ESN 4A 3402
(4) हीरो ग्लैमर लाल काला रंग क्रमांक ऑडी 26 B 6954 चेचिस नंबर MBLJAR 0214M 41677 इंजन नंबर JA06ERHGM 41700

TAGGED:police raigarhraigarh police
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article समृद्ध आदिवासी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का कार्य कर रही शासन- उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल
Next Article ओपी जिंदल विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समारोह सफलतापूर्वक संपन्न
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़क्राईम

Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार

5 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार

5 hours ago
रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

1 day ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

1 day ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?