By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: वर्चुअल मीटिंग: डीआईजी रामगोपाल गर्ग ने रायगढ़ रेंज के पुलिस अधिकारियों की मीटिंग लेकर विजिबल पुलिसिंग पर फोकस करने के दिए निर्देश 
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार
Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > वर्चुअल मीटिंग: डीआईजी रामगोपाल गर्ग ने रायगढ़ रेंज के पुलिस अधिकारियों की मीटिंग लेकर विजिबल पुलिसिंग पर फोकस करने के दिए निर्देश 
रायगढ़छत्तीसगढ़

वर्चुअल मीटिंग: डीआईजी रामगोपाल गर्ग ने रायगढ़ रेंज के पुलिस अधिकारियों की मीटिंग लेकर विजिबल पुलिसिंग पर फोकस करने के दिए निर्देश 

Mohsin Khan
Last updated: 11 August 2023 12:50
Mohsin Khan 3 Min Read
Share

रायगढ़. शुक्रवार को रायगढ़ रेंज के डीआईजी राम गोपाल गर्ग द्वारा जिला रायगढ़, जशपुर और सक्ती के पुलिस अधिकारियों की संयुक्त वर्चुअल बैठक लिया गया । बैठक में जिलों के पुलिस अधीक्षक समेत राजपत्रित अधिकारीगण और थाना, चौकी प्रभारी, आर.आई. उपस्थित थे ।

बैठक में डीआईजी रायगढ़ ने अधिकारियों को आगामी विधानसभा को लेकर जिलों में व्हीआईपी और व्हीव्हीआईपी के आगमन को लेकर उनकी सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक ना हो, इस संबंध में महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये । साथ ही शांति पूर्वक चुनाव कराने हेतु मतदान केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था की प्लानिंग करने और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए समस्त आवश्यक कदम उठाने हेतु कहा।
वर्चुअल बैठक में उनके द्वारा जिलों के भ्रमण दौरान पायी गई खामियों को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किए और आवश्यक सुधार करने का निर्देश दिया गया है । उन्होंने थाना आये फरियादी या आगंतुकों से शालीनता पूर्वक उनकी बातें सुनने और उनके शिकायत/रिपोर्ट पर उचित वैधानिक कार्यवाही करने को कहा गया ।

उन्होंने बताया कि अक्सर चोरी, नकबजनी की वारदातों में एफआईआर लेने में ढिलाई बरती जाती है जो ठीक नहीं है, उन्होंने चोरी, नकबजनी की घटनाओं की तस्दीकी उपरांत तत्काल एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट जाने का निर्देश दिया गया । बैठक में पिछले 2 सालों में लगातार अपराधों में संलिप्त आरोपियों की लिस्टिंग कर अधिक से अधिक निगरानी, गुंडा बदमाश खोले जाने के निर्देश दिये । वहीं फरार वारंटियों की कैटेगरी वाइज डिवाइड कर उनकी धरपकड़ में तेजी लाने के निर्देश के साथ ही साइबर फ्रॉड के मामलों में ज्यादातर मामले बैंकिंग फ्रॉड की शिकायतों की होना बताकर और ऐसी शिकायतों को नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल में अनिवार्य रूप से अपलोड करने के साथ पीड़ित के रुपए वापस दिलाए जाने की हर संभव प्रयास कर सभी प्रकिया का पालन करने कहा गया ।

उन्होंने तीनों जिलों में साइबर जागरूकता के लिए चलाए जा रहे “साइबर प्रहरी” की समीक्षा कर बीट आरक्षकों को बीट के अधिक से अधिक व्यक्तियों को उनकी सहमति से “साइबर प्रहरी” व्हाट्सएप ग्रुप में ऐड करने तथा साइबर फ्रॉड संबधित वीडियो क्लिप इत्यादि के माध्यम से जागरूक करने कहा गया । बैठक में पुलिस अधीक्षकों को जिलों में विजिबल पुलिसिंग के तहत भीड़-भाड़ वाले स्थान पर पुलिस की उपस्थित तथा रात्रि गस्त दौरान अधिक से अधिक स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी को हो ऐसी व्यवस्था बनाने को कहा गया । उन्होंने थाना क्षेत्र में जुआ, सट्टा, अवैध शराब, नशे के प्रकरणों या किसी अन्य अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए।

वर्चुअल बैठक में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डी. रविशंकर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ सदानंद कुमार, एम.आर. आहिरे, पुलिस अधीक्षक सक्ती तथा जिलों के राजपत्रित अधिकारी एवं थाना, चौकी प्रभारी सम्मिलित हुये ।

TAGGED:police raigarhraigarh newsraigarh news hindiraigarh police
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article डेंगू से बचने घरों में पानी का जमाव न हो- कमिश्नर चंद्रवंशी, शहर के विभिन्न वार्डों में जन जागरूकता के लिए चलाई जाएगी विशेष अभियान
Next Article 19 से 21 सितम्बर तक पूरी गरिमा के साथ चक्रधर समारोह का होगा तीन दिवसीय आयोजन, जिला प्रशासन ने शुरू की तैयारियां, समारोह में शामिल होने 31 अगस्त तक स्थानीय कलाकार कर सकते है आवेदन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़क्राईम

Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार

4 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार

4 hours ago
रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

1 day ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

1 day ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?