By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: Raigarh news: छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक की ब्लॉक स्तरीय स्पर्धाएं शुरू, दलीय एवं एकल श्रेणी में 16 तरह के पारम्परिक खेल में हुनर दिखा रहे खिलाड़ी
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार
Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > Raigarh news: छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक की ब्लॉक स्तरीय स्पर्धाएं शुरू, दलीय एवं एकल श्रेणी में 16 तरह के पारम्परिक खेल में हुनर दिखा रहे खिलाड़ी
रायगढ़

Raigarh news: छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक की ब्लॉक स्तरीय स्पर्धाएं शुरू, दलीय एवं एकल श्रेणी में 16 तरह के पारम्परिक खेल में हुनर दिखा रहे खिलाड़ी

Mohsin Khan
Last updated: 20 August 2023 13:55
Mohsin Khan 3 Min Read
Share

Raigarh news: रायगढ़. छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में विकासखंड स्तरीय स्पर्धाएं जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में शुरू हो गई हैं। इसमें जोन स्तर के विजेता खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। यह प्रतियोगिता 18 से अगस्त से 23 अगस्त तक चलेंगी। इस स्तर के विजेता आगे 27 अगस्त से शुरू होने वाले जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाएंगे जो 04 सितंबर तक चलेगा। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के पहले त्योहार हरेली पर 17 जुलाई से छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक की शुरुआत हुई है।
पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक 2023-24 का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल के निर्देशन में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने, खेलों के प्रति जागरूकता फैलाने, खिलाडिय़ों को मंच प्रदान करने और खेल भावना का विकास करने के उद्देश्य से शुरू किया जा रहा है। यह खेल प्रतियोगिता 6 चरणों में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में दलीय एवं एकल श्रेणी में 16 तरह के पारम्परिक खेलों को शामिल किया गया है। इस बार के ओलंपिक में एकल श्रेणी में रस्सीकूद एवं कुश्ती को भी जोड़ा गया है। प्रतियोगिता का समापन 27 सितंबर 2023 को होगा।

दो श्रेणियों में 16 प्रकार के खेलों को किया गया है शामिल
छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेल प्रतियोगिता दलीय व एकल दो श्रेणी में आयोजित होगी। छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक में दलीय श्रेणी में गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी (कंचा) जैसी खेल विधाएं शामिल की गई हैं। वहीं एकल श्रेणी की खेल विधा में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद, रस्सी कूद एवं कुश्ती शामिल हैं।

प्रत्येक आयु वर्ग के प्रतिभागी ले रहे हिस्सा
छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक में आयु वर्ग को तीन वर्गों में बांटा गया है। इसमें प्रथम वर्ग 18 वर्ष की आयु तक, दूसरा वर्ग 18-40 वर्ष आयु सीमा तक और तीसरा वर्ग में 40 वर्ष से अधिक उम्र के प्रतिभागी शामिल होंगे। इस प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष दोनों वर्ग में प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
6 चरण में हो रही प्रतियोगिता
छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का आयोजन 6 चरणों में किया जा रहा है। ब्लॉक स्तर से आगे की स्पर्धाओं में विजेता खिलाडिय़ों को पुरुस्कार भी प्रदान किए जायेंगे। ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में सबसे पहले राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर प्रतियोगिता नॉकआउट पद्धति से आयोजित की गई। वहीं दूसरा स्तर जोन है, जिसमें 8 राजीव युवा मितान क्लब को मिलाकर एक जोन बनाया गया। जिसके पश्चात विकासखंड एवं नगरीय क्लस्टर स्तर पर आयोजन किया जा रहा है। जिला स्तर पर आयोजन 27 अगस्त से 04 सितंबर तक होगा। इसके पश्चात संभाग स्तर पर आयोजन 10 सितंबर से 20 सितंबर तक होगा और अंतिम में राज्य स्तर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। जिसका आयोजन 25 सितंबर से 27 सितंबर तक किया जाएगा।

TAGGED:raigarh newsraigarh news hindi
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Raigarh news: ट्रांसपोर्टर के नये ड्राइवर ने रास्ते में ट्रेलर वाहन के 4 टायर डिस्क समेत निकाल दूसरे ड्रायवर को बेचा, खरसिया पुलिस ने फरार ड्राइवर को झारखंड जाकर पकड़ा, चोरी का टायर खरीदार भी गिरफ्तार
Next Article Raigarh News: अभिमंत्रित रुद्राक्ष लेने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, दिन भर चला वितरण 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़क्राईम

Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार

1 hour ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार

1 hour ago
रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

1 day ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

1 day ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?