By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: Raigarh News: शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ जिले के 418 स्कूली कार्यों का किया लोकार्पण, मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के अंतर्गत अब तक पूर्ण हुए कार्यों का किया गया लोकार्पण
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार
Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > Raigarh News: शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ जिले के 418 स्कूली कार्यों का किया लोकार्पण, मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के अंतर्गत अब तक पूर्ण हुए कार्यों का किया गया लोकार्पण
रायगढ़छत्तीसगढ़

Raigarh News: शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ जिले के 418 स्कूली कार्यों का किया लोकार्पण, मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के अंतर्गत अब तक पूर्ण हुए कार्यों का किया गया लोकार्पण

Mohsin Khan
Last updated: 5 September 2023 13:53
Mohsin Khan 5 Min Read
Share

Raigarh News: रायगढ़. शिक्षक के दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना से अब तक पूर्ण हुए कार्यों का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में आयोजित कार्यक्रम से वर्चुअल लोकार्पण किया। जिसमें रायगढ़ जिले में अब तक पूरे हो चुके 418 स्कूली कार्य भी लोकार्पित हुए।
मुुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूल विद्या का मंदिर है। इन्हें जीर्ण-शीर्ण नहीं रखा जा सकता। हमने 2100 करोड़ रुपए की मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के माध्यम से जीर्ण-शीर्ण स्कूलों के जीर्णोद्धार की योजना तैयार की। आज 7 हजार 688 स्कूलों एवं इनमें 464 अतिरिक्त कक्षों के निर्माण कार्य का लोकार्पण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि हम गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का संकल्प लेकर आये थे। किसानों की माली हालत खराब थी। वनोपजों का बेहतर दाम नहीं मिल पा रहा था। इलाज के लिए सुविधा नहीं थी। बस्तर में नक्सल प्रभावित क्षेत्र में स्कूल भवन ध्वस्त कर दिए थे। आज जो बड़े पैमाने पर स्कूलों का जीर्णोद्धार हुआ है उसके पीछे हमारी शिक्षा की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। पहले अंग्रेजी स्कूल शासन द्वारा संचालित नहीं होता था। अब यह शासन द्वारा संचालित है। यहां पढ़ाई अच्छी है। इसलिए एडमिशन की भी काफी डिमांड है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। 1318 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गये।

स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के अंतर्गत 8000 से भी अधिक स्कूलों में 2100 करोड़ रुपए की लागत से मरम्मत एवं कायाकल्प का कार्य हो रहा है। आज 1300 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिला। इममें से ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र के युवा हैं, मैं उन्हें बधाई देता हूँ। मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के वर्चुअल कार्यक्रम में रायगढ़ से कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, सीईओ जिला पंचायत जितेन्दर यादव, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रेखा चन्द्रा, जिला शिक्षा अधिकारी बी.बाखला सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं जिले के विभिन्न क्षेत्रों से ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत जिले के शासकीय स्कूल भवनों की मरम्मत, रंग-रोगन एवं आवश्यक अधोसंरचना के निर्माण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। अब तक 418 कार्य पूरे किये जा चुके है। जिले के जिन स्कूलों में कार्य पूरा हो गया है, वे बिल्कुल नए स्वरूप में नजर आ रहे हैं। यहां बच्चों को बेहतर परिवेश में पढऩे की सुविधा मिल रही है।
जिले के पालकों ने मुख्यमंत्री से संवाद कर जताया आभार
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल ने रायगढ़ जिले के अभिभावकोंं से भी संवाद कर उनके क्षेत्र के स्कूलों में हुए निर्माण कार्य के संबंध में चर्चा की। जिसमें धरमजयगढ़ विकासखण्ड के कटाईपाली-सी से आये श्री हरिराम राठिया ने कहा कि धरमजयगढ़ के कई स्कूल पहले जर्जर हो चुके थे। जहां बच्चे स्कूल पढऩे आने से भी घबराते थे। लेकिन आज मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के अंतर्गत स्कूलों का जीर्णोद्धार हुआ है और स्कूल अब बेहतर हो गए है। स्कूलों में टाईल्स लग गया है, शौचालयों की मरम्मत की गई है। वहीं स्कूलों के रंगाई-पोताई होने से स्कूल भी चमकने लगा है। उन्हीं स्कूलों में अब बच्चे भी बड़े उत्साह से पढऩे जा रहे है। इसी कड़ी में लैलूंगा विकासखण्ड के ग्राम-मोहनपुर की श्रीमती दीपिका वैष्णव ने बताया कि लैलूंगा के जिन स्कूलों का जीर्णोद्धार हुआ है वे सभी स्कूल अब प्रायवेट स्कूल जैसे नजर आ रहे है। यहां के शैक्षणिक संस्थानों में आवश्यक मरम्मत एवं अधोसंरचना का निर्माण कराया गया। साथ ही जो भवन जर्जर एवं अनुपयोगी हो गये थे उसको रिपेयरिंग करते हुए आवश्यकतानुसार अतिरिक्त कमरों का निर्माण किया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री बघेल को धन्यवाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना से जिले के स्कूल संवर गए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि स्कूल बढिय़ा हो गया है। अब रख-रखाव करते रहिए। पालक समिति इस पर ध्यान देती रहे।

TAGGED:aaj ki news raigarhchhattisgarh latest newschhattisgarh newsraigarh news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Raigarh News: फ्लाईएश के अवैध परिवहन व निपटान पर पर्यावरण विभाग की बड़ी कार्यवाही, 4 उद्योगों पर 6.28 लाख रुपये का लगाया जुर्माना
Next Article Raigarh News: अवैध खनिज परिवहन पर लगातार होनी चाहिए ठोस कार्यवाही-कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, साप्ताहिक बाजारों में पसरा लगाने वालों से नहीं हो किसी प्रकार की अवैध वसूली, कलेक्टर ने सभी सीईओ जनपदों को दिए निर्देश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़क्राईम

Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार

48 minutes ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार

54 minutes ago
रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

1 day ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

1 day ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?