By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: Raigarh News: सुनील रामदास के नेतृत्व में युवा गाड़ा समाज वेलफेयर सोसायटी के स्टॉल पर वितरित किए गए पौधे
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार
Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > Raigarh News: सुनील रामदास के नेतृत्व में युवा गाड़ा समाज वेलफेयर सोसायटी के स्टॉल पर वितरित किए गए पौधे
रायगढ़

Raigarh News: सुनील रामदास के नेतृत्व में युवा गाड़ा समाज वेलफेयर सोसायटी के स्टॉल पर वितरित किए गए पौधे

Mohsin Khan
Last updated: 8 September 2023 14:03
Mohsin Khan 3 Min Read
Share
Raigarh News: रायगढ़. श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर युवा गाड़ा समाज वेलफेयर सोसायटी रायगढ़ द्वारा भगवान श्री कृष्ण को अर्पित किए गए प्रसाद के वितरण हेतु जिला चिकित्सालय के बाईं ओर ओवर ब्रिज के नीचे स्टॉल लगाया गया था। युवा गाड़ा समाज वेलफेयर सोसायटी के इस स्टॉल की खास बात यह रही कि यहां से प्रसाद वितरण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों में संदेश भी सम्प्रेषित किए गए। अतः इस स्टॉल से प्रसाद के अतिरिक्त रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा उपलब्ध कराए गए बेल, आवला, अमरुद, बादाम, जामुन आदि के पौधे लोगों में वितरित किए गए। जिसका मूल उद्देश्य रायगढ़ अंचल से मेले में आए हजारों लोगों तक पर्यावरण के संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश देना रहा।
प्रसाद वितरण हेतु मेले में इस स्टॉल का संचालन समाज के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम देव चौहान, संस्थापक प्रशांत सोनवानी, उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार चौहान, सचिव राजू कीर्ति चौहान, कार्यकारी अध्यक्ष रामेश्वर चौहान, कोषाध्यक्ष रवि कुमार चौहान, सह सचिव सावन चौहान और समाज के अन्य गणमान्य जन सर्वश्री विनोद चौहान, संजू चौहान, राजन चौहान, बलराम चौहान, सरिता चौहान, उमेश्वरी जगत आदि द्वारा किया गया। इस विषय पर सोसायटी के पदाधिकारियों ने बताया कि रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के पर्यावरण संरक्षण अभियान के संचालन के सहयोगी रामनंदन यादव द्वारा हमारे पास यह प्रस्ताव दिया गया कि प्रसाद के साथ-साथ इच्छुक व्यक्ति को पौधे भी उपलब्ध कराए जाएं तो यह सामाजिक रूप से पर्यावरण संरक्षण हेतु संदेश देने वाला कार्य होगा। यह सुझाव हमें समाज के लिए हितकर लगा।
इसी कारण से हमारे द्वारा प्रसाद के साथ इच्छुक व्यक्ति को पौधे भी दिए गए। पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान के संचालक भाजपा नेता और रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के चेयरमैन सुनील रामदास की उन्होंने प्रशंसा भी की और कहा कि समाज हित के लिए संचालित किया जाने वाला पर्यावरण का यह अभियान मुक्त कंठ से प्रशंसा योग्य कार्य है।
मॉल में पौधे लेकर खरीदारी करते देखे गए लोग
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर युवा गाड़ा समाज वेलफेयर सोसायटी रायगढ़ और रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में वितरित किए गए पौधों को लेकर मॉल में लोग खरीदारी करने करने गए थे। चूंकि ग्रामीण क्षेत्र से आए ग्रामीण जन का उद्देश्य मेला देखना तो होता ही है। साथ ही साथ अपने जरूरत की वस्तुओं की खरीदारी करने के उद्देश्य से लोग भी लोग मेले में जाते हैं। इसी तारतम्य में कुछ लोगों को रायगढ़ के कुछ मॉल में देखा गया। जिसकी तस्वीर कैमरा मैन ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।

TAGGED:raigarh newsraigarh news hindi
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Sarangarh News: बरमकेला में साहू समाज का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न, विधायक उत्तरी गनपत जांगडे और जिला अध्यक्ष तोष राम साहू रहे उपस्थित
Next Article Raigarh News: कोड़ातराई व रायगढ शहर भाजपा मंडल के बैठक में शामिल हुए पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को सफल बनाने पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने किया कार्यकर्ताओं को रिचार्ज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़क्राईम

Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार

2 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार

2 hours ago
रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

1 day ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

1 day ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?