By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: Raigarh News: कांग्रेस ने रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर किया रेल रोको आंदोलन, रेल पटरी पर बैठकर किया विरोध प्रदर्शन
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार
Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > Raigarh News: कांग्रेस ने रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर किया रेल रोको आंदोलन, रेल पटरी पर बैठकर किया विरोध प्रदर्शन
रायगढ़

Raigarh News: कांग्रेस ने रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर किया रेल रोको आंदोलन, रेल पटरी पर बैठकर किया विरोध प्रदर्शन

Mohsin Khan
Last updated: 13 September 2023 13:46
Mohsin Khan 6 Min Read
Share

Raigarh News: रायगढ़. जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 13 सितंबर को रेल रोको आंदोलन किया गया। जहां दोपहर 12 बजे से ही हजारों की संख्या में रायगढ रेलवे स्टेशन में कांग्रेसजनों ने जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष अरुण मालाकर एवम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला के नेतृत्व में एवम विधायक प्रकाश नायक,महापौर जानकी काटजू जी के विशेष उपस्थित में रेल पटरियों पर बैठकर रेल रोक कर प्रदर्शन किया व रेल मंत्री को ट्रेनों की लेट लतीफी, यात्री ट्रेनों को रद्द करने व रेलवे के निजीकरण के विरोध करते हुए पत्र भी प्रेषित किया जिसकी प्रतिलिपि कलेक्टर महोदय डी आर एम व स्टेशन अधीक्षक को भी दी गई।
विदित हो कि कांग्रेस के इस आंदोलन से बताया बताया गया कि हमारा इस बात पर विरोध है कि सरकार रेल यातायात पर दोहरे चरित्र की भूमिका निर्वहन कर रही है। जहां वह यात्री ट्रेनों को रद्द कर माल ढुलाई की ट्रेनों को प्राथमिकता दे रही है अतएव केंद्र में बैठी सरकार को इस रेल रोको आंदोलन के जरिये यह संदेश दिया गया कि वह उद्योगपतियों की जगह जनता को गले लगाए अथवा गद्दी छोड़ दे।

रायगढ विधायक प्रकाश नायक ने बताया कि रेल आम जनता के लिए सर्वाधिक किफायती एवम सुविधाजनक यात्रा का माध्यम है पर पिछले कुछ अरसे से देखा जा रहा है कि रेल मंत्रालय यात्रियों की उपेक्षा कर अपनी आय बढ़ाने व चंद व्यवसायियों को लाभ पहुंचाने की नीयत से अधिकांश यात्री ट्रेनों को बंद कर माल ढुलाई वाली ट्रेनों को ज्यादा प्राथमिकता दे रहा है। कोयला लदान वाली गाड़ियों का पटरियों पर बेख़ौफ़ दौड़ना ही इस बात की पुष्टि करता है। यहां यह भी देखा गया कि माल गाड़ी को क्लियरेंस देने के लिए यात्री ट्रेनों को घंटों घण्टों एक स्थान पर रोक दिया जाता है जो कि रेल में सफर कर रहे मुसाफिरों के लिए परेशानी का सबब बन जाता है। प्रकाश नायक ने कहा कि इस रेल रोको आंदोलन से केंद्र में बैठी सरकार को यह आगाह करना चाहते हैं कि अब हम और हमारी भोली भाली छत्तीसगढ़ की जनता रेलवे के दोहरे चरित्र वाले रवैये को ज्यादा बर्दाश्त नहीं कर सकते।

आज जिला कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष अरुण मालाकर ने जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान में 24 ट्रेनें अगस्त 2023 के आखिरी सप्ताह में रद्द की गयी थी। जिसका कांग्रेस विरोध कर रही है। साथ ही उन्होंने आरटीआई से वर्षवार निरस्त हुई ट्रेनों की प्राप्त आंकड़े का जिक्र कर बताया कि साल 2020 में 32757 ट्रेनें रद्द की गई। साल 2021 में 32151 ट्रेनें रद्द की गई. साल 2022 में 2474 ट्रेनें रद्द की गई। साल 2023 में (अप्रैल माह तक ) 208 ट्रेनें रद्द की गईं हैं। कांग्रेस का आरोप है कि छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ट्रेनें लास्ट मौके पर कैंसिल कर दी जाती है. खासकर रक्षाबंधन, दीवाली, शीतकालीन पर्व के समय ऐसा किया जाता है। इस प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में कब-कब कितनी ट्रेनें रद्द की गई, उसका आंकड़ा भी जारी किया। कांग्रेस के आंकड़ों की मानें, तो पिछले साढ़े तीन साल में 67,382 ट्रेनों को रद्द किया गया है। आज के इस रेल रोको आंदोलन के विषय मे जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने बताया कि आज का यह आंदोलन ट्रेनों के रद्द व लेटलतीफी को लेकर था। जो पूरे प्रदेश में सभी जिलों में किया गया है उन्होंने आगे कहा दरअसल पिछले कई महीनों से यात्री ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह प्रभावित रहा है।

आए दिन रेल प्रशासन ट्रेनों को या तो रद्द कर देता है या फिर जिन ट्रेनों का परिचालन हो रहा है, वह इतनी विलंब से चलती है कि यात्री परेशान हो जाते हैं। उनकी यह परेशानी रेल प्रशासन को नजर नहीं आती और परिचालन व्यवस्था सुधारने के बजाय और बिगड़ते जा रही है। उन्होंने केंद्र सरकार की मंशा पर भी संदेह जाहिर कर बताया कि जिस तरह से यात्री ट्रेनों को रद्द कर उसी रुट पर मालवाहक ट्रेन कोयले आदि की ढुलाई हेतु कहीं ज्यादा संख्या में परिचालित हैं और मार्ग में यात्री ट्रेनों को घण्टों खड़े कर मालगाड़ियों को आगे बढ़ाने का सिलसिला दिख रहा है उससे यह भी साफ प्रतीत हो रहा है कि सरकार मित्र उधोगपतियों को आम जनता की जगह ज्यादा तबज्जो दे रही है और आशंका व्यक्त करते हुए कहा भविष्य में केंद्र सरकार की मदद से भारतीय रेल भी निजी हाथों की कठपुतली न बन जाए। अनिल शुक्ला ने कहा कि इस आंदोलन के साथ ही कांग्रेस ने ये ठाना है कि केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार को हटाना है।

TAGGED:raigarh railwerailrailway newstren roko
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article sarangarh News: विधायक उत्तरी जांगड़े ने गोड़म में 63 लाख की हाट बाजार सेड निर्माण सह गोदाम का किया भूमि पूजन
Next Article Raigarh News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, एडीजी प्रदीप गुप्ता ने देखा फाइनल रिहर्सल, कार्यक्रम स्थल में प्रत्येक व्यक्ति के सीसीटीवी से निगरानी व्यवस्था
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़क्राईम

Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार

48 minutes ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार

54 minutes ago
रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

1 day ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

1 day ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?