
Raigarh News: रायगढ़. खरसिया विधानसभा क्षेत्र सूपा मंडल भाजपा ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया था, जिसके तहत सूपा मंडल क्षेत्र में निवासरत जनसंघ के समय से पार्टी के लिए कार्य करते आ रहे पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों के सम्मान के लिए सम्मान समारोह ग्राम सुर्री में रखा गया ,जिसमें फूल माला और श्रीफल एवम स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
आगामी चुनाव संबंधित मंडल के पूर्व समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के द्वारा गहन समीक्षा बैठक की भी किया गया, एवं भाजपा विधायक प्रत्याशी महेश साहू को भारी बहुमतों से निर्वाचित कर विधायक बनाने के लिए संकल्प की गई और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाई जा रही केंद्र सरकार की जनहित योजनाओ के बारे में आम जनता तक चर्चा करने की बात कही गई ।
उक्त सूपा मंडल के बैठक में विधानसभा प्रभारी दिनेश गबेल,बृजेश गुप्ता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,राजकुमार छत्तर पूर्व मंडल अध्यक्ष,ख़िरसागर नायक पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं उपसरपंच (सुर्री), हुमेश त्रिपाठी पूर्व मंडल अध्यक्ष (यु.मो) मनोज गोयल पूर्व मंडल उपाध्यक्ष,गौतम गुप्ता पूर्व महामंत्री,सुरेन्द्र बघेल पूर्व जिलाकार्यकारणी सदस्य ,गुरुदास महंत, किशोर श्रीवास(उपसरपंच गोर्रा) नूतन पटेल किसान मोर्चा , यशवंत प्रधान उपसरपंच सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं का गरिमामय उपस्थिति रही।