रायगढ़। रायगढ़ जिला मुख्यालय के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मेडिकल कालेज मार्ग में रविवार की दोपहर दिनदहाड़े धारदार हथियार से कई वार करते हुए एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया है। इस घटना की जानकरी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेज दिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर तकरीबन 12 बजे विशाल सिंह ठाकुर 34 साल मेडिकल कालेज मार्ग में स्थित एक जमीन पर समतलीकरण करा रहा था। इसी दौरान पीछे की तरफ से आये एक युवक ने दिनदहाड़े धारदार हथियार से ताबडतोड वार करते हुए विशाल को मौत के घाट उतारकर घटना स्थल से फरार हो गया है। दिनदहाडे घटी इस हत्या की वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
हत्या की जानकारी मिलते ही चक्रधर नगर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आसपास के लोगों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया संभावना जताई जा रही है कि जमीन संबंधी विवाद के लेकर आरोपी ने हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया होगा।
चक्रधर नगर थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर ने बताया कि दोपहर करीब 1 बजे उन्हें सूचना मिली कि मेडिकल कालेज रोड में एक व्यक्ति की लाश पडी हुई है। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्त शुरू की तो उसका नाम विशाल सिंह ठाकुर पता चला जो कि मूलतः उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का रहने वाला था और बीते कुछ सालों से कोतवाली थाना क्षेत्र के सोनारपारा में किराये के मकान में रह रहा था।
पूर्व में ढाबा संचालन करता था मृतक
प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक पहले शहर के उर्दना क्षेत्र में ढाबा संचालन करता था रविवार की सुबह विशाल मेडिकल कालेज रोड में स्थित किसी जमीन पर समतलीकरण करवा रहा था। इसी बीच अज्ञात लोगों के द्वारा उसकी हत्या कर दी गई है। मृतक के गले में धारदार हथियार के कई निशान मिले हैं पुलिस के अनुसार जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
दिनदहाड़े धारदार हथियार से युवक की हत्या, जमीन विवाद के चलते आरोपी के द्वारा घटना को अंजाम देने की आशंका
Leave a comment
Leave a comment




