By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: जेएसपी फाउंडेशन द्वारा किया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
जंगल में ड्रोन कैमरे से छापेमार, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में महुआ शराब एवं महुआ लाहन जब्त, कई आरोपी फरार
अदाणी फाउंडेशन के आयोजन में ग्रामीण महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, खेल प्रतियोगिताओं और सुआ नृत्य में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया सम्मानित
कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आयोजन
अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी में मशरूम, टेराकोटा और मसालों को मिली सराहना
राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी स्पर्धा में रायगढ़ को मिला तीसरा स्थान, युवा खिलाडियों ने बेहतर खेल का किया प्रदर्शन
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायपुर > जेएसपी फाउंडेशन द्वारा किया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन
रायपुररायगढ़

जेएसपी फाउंडेशन द्वारा किया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

Mohsin Khan
Last updated: 8 March 2024 14:26
Mohsin Khan 3 Min Read
Share
रायगढ़. जेएसपी फाउंडेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अंचल के स्व—सहायता समूहों के साथ ही बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिरकत की। आयोजन के दौरान 10 महिलाओं और 3 स्व—सहायता समूहों को सशक्त नारी सम्मान दिया गया। महिलाओें ने कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी।
जेएसपी फाउंडेशन द्वारा अंतर्राष्टीय महिला दिवस के अवसर पर ओपी जिंदल आॅडिटोरियम में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पूरे क्षेत्र में सक्रिय महिला स्व—सहायता समूहों को एवं महिलाओं को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर महापौर श्रीमती जानकी काटजू, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष श्रीमती पूनम सोलंकी, डिप्टी कलेक्टर रितु हेमनानी, जिंदल लेडीज क्लब अध्यक्षा श्रीमती अनंदिता बंद्योपाध्याय, श्रीमती सुमन चौहान, श्रीमती दीपाली जैन, दिव्य ऊर्जा लायंस क्लब प्रमुख श्रीमती अनीता कपूर, दिव्य ऊर्जा प्रमुख व ब्रांड एम्बेसेडर निगम श्रीमती कविता बेरीवाल, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती चंचला साव, जनपद सदस्य लक्षमिन चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
आयोजन के दौरान अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर काम के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में योगदान दे रहीं महिलाओं को सम्मानित किया गया। इनमें स्वच्छ—भारत मिशन के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार प्राप्त मोनिका इजारदार, अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो गोल्ड मैडल विजेता भाविका पाण्डेय, एचआईवी पीड़ितों के लिए सेवा दे रही कान्ति तिवारी, स्वास्थ्य सेवा के लिए सिस्टर सोसन लकड़ा, ढोकरा आर्ट शिल्पकार सुनीता झोरखा, महिला खेल कोच व प्रेरक अंजू जोशी, शासकीय योजनाओं व आँगनबाड़ियों को सेवा दे रहीं अनिता नायक, राष्टीय स्तर पर पुरस्कृत दिव्यांग प्रशिक्षिका चंचला पटेल, जनप्रतिनिधि व सुरक्षा अधिकारी चन्दा गुप्ता सहित स्वच्छता दीदी बिन्को तिर्की शामिल हैं।
जय मां गायत्री समूह बनहर, वैष्णवी समूह उच्चभिट्टी तथा सीताराम महिला स्व सहायता समूह खैरपुर का भी बेहतर सामाजिक कार्यों के लिए सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान जेएसपी की स्मिता शुक्ला, ओपी जिंदल स्कूल की रिम्पा बनर्जी, शिवांगी पांडेय, शिखा सिंह, शान्विका सिंह, रूबी देवनाथ, आद्रिका देवनाथ तथा विभिन्न गांवों से आई महिलाओं ने मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में महापौर श्रीमती काटजू ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी क्षमता साबित कर चुकी हैं और देश के शीर्षस्थ स्थानों पर निर्भिकता से अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर रही हैं। नेता प्रतिपक्ष श्रीमती सोलंकी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि यदि आधी आबादी घर पर बैठ जाए, तो देश का विकास वांछित गति से नहीं हो सकेगा।
डिप्टी कलेक्टर श्रीमती हेमनानी ने कहा कि महिलाएं सशक्तिकरण की राह पर चलते हुए सामाजिक बदलाव की दिशा में बेहतर परिणाम ला रही हैं। उन्होंने सशक्त नारी सम्मान हासिल कर रही महिलाओं को शुभकामनाएं दीं।
TAGGED:aaj ka raigarh newsaaj ki news raigarhjspljspl newsraigarh news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Raipur news: कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, कई जानकारी दी गई
Next Article अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 150 से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

छत्तीसगढ़खास खबररायगढ़

कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आयोजन

1 week ago
छत्तीसगढ़रायगढ़

अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी में मशरूम, टेराकोटा और मसालों को मिली सराहना

2 weeks ago
रायगढ़

राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी स्पर्धा में रायगढ़ को मिला तीसरा स्थान, युवा खिलाडियों ने बेहतर खेल का किया प्रदर्शन

2 weeks ago
छत्तीसगढ़खास खबररायगढ़

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान शिक्षा को नया प्रोत्साहन, साइंस ऑन व्हील्स’ से 14 गाँवों के 980 छात्र लाभान्वित

3 weeks ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?