By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: Raigarh News: उत्साह के साथ मनाया गया श्रीमती सावित्री जिंदल का जन्मदिन
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
जंगल में ड्रोन कैमरे से छापेमार, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में महुआ शराब एवं महुआ लाहन जब्त, कई आरोपी फरार
अदाणी फाउंडेशन के आयोजन में ग्रामीण महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, खेल प्रतियोगिताओं और सुआ नृत्य में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया सम्मानित
कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आयोजन
अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी में मशरूम, टेराकोटा और मसालों को मिली सराहना
राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी स्पर्धा में रायगढ़ को मिला तीसरा स्थान, युवा खिलाडियों ने बेहतर खेल का किया प्रदर्शन
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > Raigarh News: उत्साह के साथ मनाया गया श्रीमती सावित्री जिंदल का जन्मदिन
रायगढ़रायपुर

Raigarh News: उत्साह के साथ मनाया गया श्रीमती सावित्री जिंदल का जन्मदिन

Mohsin Khan
Last updated: 20 March 2024 14:19
Mohsin Khan 3 Min Read
Share

Raigarh News: रायगढ़. ओपी जिंदल समूह की चेयरपर्सन इमरिट्स श्रीमती सावित्री देवी जिंदल का जन्मदिन बुधवार को पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस विशेष दिन पर जेएसपी फाउंडेशन द्वारा संयंत्र के आसपास के गांवों और शहर में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या महिलाएं, बच्चे और जरूरतमंद लाभान्वित हुए। जेएसपी परिसर स्थित संजीवनी नर्सरी में पौधरोपण भी किया गया।

जेएसपी फाउंडेशन द्वारा ओपी जिंदल समूह की चेयरपर्सन इमरिट्स श्रीमती सावित्री देवी जिंदल के जन्मदिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम जोरापाली में फोर्टिस—ओपी जिंदल अस्पताल की सहभागिता में बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। संचार वृद्धाश्रम डोंगाढकेल में भी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। पतरापाली स्थित विशेष बच्चों के संस्थान जिंदल आशा में जिंदल स्टील एंड पॉवर के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सब्यसाची बंद्योपाध्याय ने विशेष बच्चों और उनके अभिभावकों के साथ केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाईं।Raigarh News:

इस अवसर पर एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट संजीव चौहान, सत्येन्द्र सिंह, अरविंद कुमार भगत, एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट सुभाष चंदर सहित जिंदल लेडिज क्लब की सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। पहाड़ मंदिर स्थित वृद्धाश्रम एवं आशा प्रशामक गृह के वृद्धजनों के लिए भोजन की व्यवस्था की गयी। यहां बुजुर्गों ने श्रीमती जिंदल को जन्मदिन की बधाई देते हुए कीर्तन कर उनके दीर्घायु, स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की कामना की। ग्राम चिरईपानी में जिंदल लेडिज क्लब व फोर्टिस—ओपी जिंदल अस्पताल की सहभागिता में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की।

Raigarh News:

जिंदल लेडिज क्लब की श्रीमती सुमन अग्रवाल, श्रीमती रजनी सिंह, श्रीमती रंजू सिंह, श्रीमती रोजा रानी, श्रीमती दीपाली जैन, श्रीमती शशि सिन्हा, श्रीमती रीता देवी, श्रीमती संगीता चौहान, श्रीमती  निशा तिवारी, श्रीमती विनायका करमोरे, श्रीमती सेजल शाह, श्रीमती सारिका शर्मा, श्रीमती संतोष शर्मा सहित क्लब की अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभायी। जेएसपी फाउंडेशन की एसएसडी पूंजीपथरा इकाई द्वारा ग्राम तुमीडीह एवं पूंजीपथरा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही संयंत्र परिसर में भी केक काटकर खुशियां मनाई गईं। इस अवसर पर नेत्रहीन बाल विद्या मंदिर में सभी बच्चों को भोजन कराया गया। यहां संयंत्र प्रमुख कौशल शर्मा, नीलेश साहा सहित लेडिज क्लब के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

जेएसपी परिसर स्थित संजीवनी में रोपे गए पौधे
जेएसपी रायगढ़ के कार्यपालन निदेशक श्री सब्यसाची बंद्योपाध्याय एवं जिंदल लेडिज क्लब की अध्यक्षा श्रीमती अनंदिता बंद्योपाध्याय ने जेएसपी परिसर स्थित नर्सरी संजीवनी में पौधे रोपे। इस दौरान सभी विभागप्रमुख एवं जिंदल लेडिज क्लब की सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

Raigarh News:

TAGGED:aaj ka raigarh newsaaj ki news raigarhchhattisgarh latest newsjindal newsjindal raigarhnews jindalraigarh news hindiraigarh top news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article गौरैया दिवस: पर्यावरण असंतुलन की वजह से गौरैया प्रजाति के पक्षियों की संख्या हो रही कम, चिंता का है विषय, इन्हे बचाने सभी को करना होगा प्रयास
Next Article Raigarh News: फ़िल्टर प्लांट का काम हुआ पूरा, एनिकट के साथ लगाए गए चार नए गेट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

छत्तीसगढ़खास खबररायगढ़

कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आयोजन

1 week ago
छत्तीसगढ़रायगढ़

अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी में मशरूम, टेराकोटा और मसालों को मिली सराहना

2 weeks ago
रायगढ़

राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी स्पर्धा में रायगढ़ को मिला तीसरा स्थान, युवा खिलाडियों ने बेहतर खेल का किया प्रदर्शन

2 weeks ago
छत्तीसगढ़खास खबररायगढ़

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान शिक्षा को नया प्रोत्साहन, साइंस ऑन व्हील्स’ से 14 गाँवों के 980 छात्र लाभान्वित

3 weeks ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?