By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: Raigarh News: अधोसंरचनात्मक कार्यों से अदाणी फाउण्डेशन कर रहा तमनार ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों का विकास
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > Raigarh News: अधोसंरचनात्मक कार्यों से अदाणी फाउण्डेशन कर रहा तमनार ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों का विकास
रायगढ़

Raigarh News: अधोसंरचनात्मक कार्यों से अदाणी फाउण्डेशन कर रहा तमनार ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों का विकास

सोलर लाईट सहित सी सी रोड, पचरी निर्माण, पाइप लाईन व पानी टंकी का नवीनीकरण, यात्री प्रतीक्षालय, शौचालय निर्माण, बोर खनन व सबमर्सिबल पम्प लगवाए

Mohsin Khan
Last updated: 22 March 2024 13:21
Mohsin Khan 3 Min Read
Share

Raigarh News: रायगढ़. जिले के तमनार ब्लॉक में अदाणी फाउण्डेशन द्वारा गारे पेल्मा III कॉलरी लिमिटेड की सामाजिक सरोकारों के तहत प्रभावित सभी ग्रामों में आवश्यक अधोसंरचनात्मक कार्य करवाये जा रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान अदाणी फाउंडेशन द्वारा ढांचागत विकास के कई निर्माण कार्य कराया है, जिनमें सी सी रोड, पचरी निर्माण, पाइप लाईन व पानी टंकी नवीनीकरण, यात्री प्रतीक्षालय, शौचालय निर्माण, बोर खनन व सबमर्सिबल पम्प की स्थापना, सोलर लाईट इत्यादि शामिल है। 

अदाणी फाउण्डेशन द्वारा किए जा रहे अधोसंरचनात्मक निर्माण कार्य का मुख्य उद्देश्य ग्रामवासियों के मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति करना तथा गांवों में मौजूद सरकारी विद्यालयों को सर्व सुविधायुक्त बनाना है, ताकि छात्र-छात्राएं आसानी से अध्यापन कार्य कर सकें।

इसी शृंखला में ग्राम रोडोपाली व करवाही में सी सी रोड का निर्माण, ग्राम करवाही व मिलूपारा में पचरी निर्माण का कार्य, ग्राम ढोलनारा व रोडोपाली में पाइप लाईन व पानी टंकी नवीनीकरण का कार्य तथा ग्राम मिलुपारा में यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण किया गया है। साथ ही स्कूलों में जरूरी जीर्णोद्धार के लिए शासकीय प्राथमिक शाला रोडोपाली, भालूमुड़ा व चितवाही में शौचालय निर्माण प्राथमिक शाला चितवाही में फर्श नवीनीकरण व प्राथमिक शाला मिलुपारा में आहता निर्माण कार्य कराया गया। इसके अलावा धार्मिक स्थानों जैसे ग्राम ढोलनारा और मिलूपारा उरांव मोहल्ला के बंजारी मंदिर सहित ढोलनारा, चितवाही, रोडोपाली तथा सरईटोला में कुल सात स्थानों पर बोर खनन व सबमर्सिबल पम्प की स्थापना की गयी। वहीं रात्री के समय में पैदल यात्रियों की सुविधा हेतु ग्राम मिलूपारा, ढोलनारा, खम्हरिया, रोडोपाली, भालूमुड़ा, चितवाही कुंजेमुरा व डोलेसरा में कुल 33 नग सोलर लाईट भी लगवाया गया है।

अदाणी फाउंडेशन के ग्रामीण ढांचागत विकास में किये गए प्रयास ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने, टिकाऊ प्रथाओं को बढ़ावा देने और पूरे क्षेत्र में समावेशी विकास को बढ़ावा देने के लिए एक ठोस कदम है। यहां तक कि अदाणी फाउंडेशन द्वारा इन गांवों में चलाए जा रहे स्वास्थ्य सेवाएं और एम्बुलेंस सेवा भी ग्रामीण बुनियादी ढांचे की प्रतिबद्धता का एक मजबूत उदाहरण है। इससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच की दूरियां तो कम होती ही हैं साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जीवनयापन में आसानी और सुधार भी होता है। इन परियोजनाओं को स्थानीय लोगों के परामर्श से स्थानीय आवश्यकताओं के मानचित्रण के आधार पर कार्यान्वित किया जाता है। Raigarh News:

TAGGED:adaniAdani newsraigarh newsraigarh news hindi
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Raigarh News: एडिशनल एसपी ने ली डॉयल 112 स्टाफ की मीटिंग, होली पर हुड़दंगियों पर विशेष नजर रखने समेत दिये महत्वपूर्ण निर्देश 
Next Article Raigarh News: डामरीकृत सड़क खराब न हो इसलिए होलिका बने स्थानों पर डलवाई गई मिट्टी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

16 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

16 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?