By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: Raigarh News: रेलवे लाइन में लगे कॉपर वायर चुराने वाले चार आरोपी के साथ चोरी की संपत्ति खरीदने वाले दो युवक गिरफ्तार, आरोपियों से 52 किलो कैटनरी कॉपर तार, नगद रूपए के साथ एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल और औजार जब्त
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > क्राईम > Raigarh News: रेलवे लाइन में लगे कॉपर वायर चुराने वाले चार आरोपी के साथ चोरी की संपत्ति खरीदने वाले दो युवक गिरफ्तार, आरोपियों से 52 किलो कैटनरी कॉपर तार, नगद रूपए के साथ एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल और औजार जब्त
क्राईमरायगढ़

Raigarh News: रेलवे लाइन में लगे कॉपर वायर चुराने वाले चार आरोपी के साथ चोरी की संपत्ति खरीदने वाले दो युवक गिरफ्तार, आरोपियों से 52 किलो कैटनरी कॉपर तार, नगद रूपए के साथ एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल और औजार जब्त

Mohsin Khan
Last updated: 8 April 2024 10:29
Mohsin Khan 4 Min Read
Share

Raigarh News: रायगढ़. घरघोड़ा-धरमजयगढ क्षेत्र अंतर्गत रेलवे लाइन का विस्तार किया जा रहा है। जहां कई स्थानों पर रेलवे ट्रैक के ऊपर लगे कॉपर कैटनरी बिजली तार चोरी की घटना सामने आ रही थी। जिसे लेकर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा एसडीओपी धरमजयगढ सिद्धांत तिवारी एवं थाना प्रभारी घरघोड़ा को शीघ्र चोरियों पर अंकुश लगाने और आरोपियों पर कार्यवाही का निर्देश दिया गया था। जिस पर थाना प्रभारी द्वारा मुखबिर सक्रिय कर सूचनाएं ली जा रही थी। इसी कड़ी में कल थाना प्रभारी को मुखबीर सूचना से मिली सूचना पर घरघोड़ा पुलिस ने ग्राम मुस्कुरा जंगल चैक चोकपारा के पास चार संदिग्ध युवक शशि भूषण बैरागी उर्फ छोटू, हरिदास बैरागी उर्फ बाबू, जागेश्वर राठिया उर्फ जग्गू और लखन राठिया को हिरासत में लिया गया।

जिनसे पूछताछ पर घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कई स्थानों से रेलवे ट्रैक के ऊपर लगे कॉपर कैटनरी तार चोरी का खुलासा हुआ। इन चोरियों के संबंध में माह जनवरी से अब तक थाना घरघोड़ा में 7 अपराधों दर्ज हैं। आरोपियों ने चोरी की कुछ सामग्री स्थानीय राहुल शर्मा निवासी शर्मा चैक घरघोड़ा और राजा पुष्टि निवासी वार्ड क्रमांक 10 घरघोड़ा जिला रायगढ़ के पास खपना बताया गया जिस पर दोनों युवकों को इन अपराधों में सह आरोपी बनाया है। मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 379 आईपीसी़ 411, 34 आईपीसी एवं रेलवे संपत्ति विधि विरुद्ध कब्जा 1966 की धारा 3 क के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

देखे video…👇👇👇

http://pitaranews.com/wp-content/uploads/2024/04/VID-20240408-WA0004.mp4

इन जगहों पर किया चोरी
आरोपियों ने मेमोरेंडम कथन पर बताया कि बीते 12 जनवरी को ये चारों एक राय होकर ग्राम बरकसपाली में चोरी की योजना बनाए और उसी रात बरकसपाली के रेल्वे लाईन के उपर लगे तांबा के बिजली तार को चोरी किया। जिसके बाद दर्रीडीपा घरघोड़ा से ग्राम बनई के बीच, घरघोड़ा-बरभांठा के मध्य, घरघोड़ा- कारीछापर के मध्य, ग्राम कंचनपुर के करीब, दरीडिपा के पास, भालूमुडा-घरघोड़ा के मध्य दर्रीडिपा में रेलवे ट्रैक के ऊपर कॉपर कैटनरी वायर चोरी करना बताए है। आरोपी मेमोरेंडम बयान में बताये कि कुछ दिनों तक चोरी तार को घर में छिपा कर रखते थे फिर घूम-घूम कर फेरी कर कबाडी खरीदने वालों के पास करीब 300 किलो कॉपर को बेचे है जिससे एक बार 70,000 और एक बार 80,000 मिला जिसे आपस में बांट लिये। इसके अलावा आरोपियों ने एक बंडल तार (31 किलो) को राहुल शर्मा निवासी शर्मा चैक घरघोड़ा के पास तथा एक बंडल कॉपर कनैटरी तार (17.5 किलो) को राजा पुष्टि निवासी हनुमान चैक घरघोडा के पास बेचना बताया है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी
(1) शशिभूषण बैरागी उर्फ छोटु पिता धरमदास वैष्णव उम्र 24 वर्ष सा. कोटरीमाल, थाना घरघोड़ा
(2) हरिदास बैरागी उर्फ बाबू पिता गोकुल दास बैरागी उम्र 19 वर्ष सा. कोटरीमाल, थाना घरघोड़ा
(3) जागेश्वर राठिया उर्फ जग्गू पिता लालाराम राठिया उम्र 19 वर्ष सा. रेंगालबहरी, थाना घरघोड़ा
(4) लखन राठिया पिता बाबूलाल राठिया उम्र 21 वर्ष सा. रेंगालबहरी, थाना घरघोड़ा
(5) राहुल शर्मा पिता प्रदीप शर्मा उम्र 30 वर्ष सा. शर्मा चैक घरघोड़ा, थाना घरघोड़ा
(6) राजा पुष्टि पिता बाबली पुष्टि उम्र 20 वर्ष सा. वार्ड क्र. 10 घरघोड़ा, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़

ऐसे करते थे चोरी
आरोपीयों द्वारा बांस के डण्डा में आरीपत्ती(हेक्जा कटर) लगाकर ट्रैक के ऊपर कापर कैटनरी तार काटना, लाइट कटने के बाद वायर को लपेट कर ले जाते थे।
आरोपियों से जप्त संपत्ति
आरोपियों से रेल्वे तार को काटने का हेक्जा कटर, रेल्वे का सामान कीमती 51,730, एक मोटर सायकल पल्सर 150 सीसी क्र. सीजी-13-ए.आर.-0215 कीमती 60,000 एवं नगदी रकम 5,600 रूपये कुल कीमती 1,17,330

Raigarh News:

TAGGED:aaj ka raigarh newsaaj ki news raigarhchhattisgarh policecrime newspolice raigarhraigarh breaking newsraigarh newsraigarh news hindiraigarh top news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Sarangarh News: जंगल गए ग्रामीणों पर भालू ने किया हमला, तीन लोग हुए घायल, एक घायल को बिलासपुर किया गया रिफर
Next Article Raigarh News: लात घूसों से नाबालिग की पिटाई, हुई मौत, पुरानी रंजिश की बात आ रही सामने, पीएम के बाद होगी पुष्टि, इस थाना क्षेत्र का है मामला, पढ़े पूरी खबर…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

16 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

16 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?