By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: Raigarh News: प्रत्येक वोट महत्वपूर्ण गंभीरता से ले ट्रेनिंग-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल, होम वोटिंग की हर प्रक्रिया से कराया अवगत, कहा डाउट होने पर तत्काल प्रश्न पूछे
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > Raigarh News: प्रत्येक वोट महत्वपूर्ण गंभीरता से ले ट्रेनिंग-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल, होम वोटिंग की हर प्रक्रिया से कराया अवगत, कहा डाउट होने पर तत्काल प्रश्न पूछे
रायगढ़

Raigarh News: प्रत्येक वोट महत्वपूर्ण गंभीरता से ले ट्रेनिंग-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल, होम वोटिंग की हर प्रक्रिया से कराया अवगत, कहा डाउट होने पर तत्काल प्रश्न पूछे

Mohsin Khan
Last updated: 24 April 2024 15:14
Mohsin Khan 5 Min Read
Share

Raigarh News: रायगढ़. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल की उपस्थिति में कलेक्टोरेट के सृजन सभा कक्ष में होम वोटिंग के संबंध में माइक्रो आब्जर्वर एवं मतदान दलों को ट्रेनिंग दिया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार पाण्डेय, सहायक रिटर्निग ऑफिसर प्रवीण तिवारी, डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल पोस्टल बैलेट महेश शर्मा, डिप्टी कलेक्टर शशिकांत कुर्रे, डिप्टी कलेक्टर समीर बड़ा एवं निर्वाचन कार्य में संलग्न आधिकारी उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन की अपेक्षा लोक सभा निर्वाचन में होम वोटिंग करने वाले मतदाताओं की संख्या कम है, लेकिन हर वोट महत्वपूर्ण होता है। वर्तमान में 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग वाले बुजुर्ग एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं से हमें शत-प्रतिशत वोटिंग करवाना है। इसके साथ ही निर्वाचन में संलग्न टीम की वोटिंग की गोपनीयता को बनाए रखना एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है, ध्यान रखें कि जिस स्थान को  वोटिंग हेतु निर्धारित की जा रही है वहां सीसी टीवी कैमरा, मोबाइल आदि न हो। इसलिए सभी प्रक्रियाओं की अच्छी तरह से जानकारी ले। होम वोटिंग के पूर्व से बीएलओ से समन्वय बनाए रखे ताकि वोटिंग में किसी प्रकार की समस्या न हो।

       अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार पाण्डेय ने वोटिंग की विभिन्न महत्वपूर्ण प्रक्रिया से अवगत कराया। उन्होंने निर्वाचन आयोग द्वारा डाकमत पत्र से संबंधित वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग व्यक्ति को दी जाने वाली सुविधा के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग को शामिल किया गया। इसी प्रकार 40 प्रतिशत दिव्यांग व्यक्ति जिसके पास सक्षम अधिकारी द्वारा दिव्यांगता प्रमाण पत्र हो तथा जिनके द्वारा नियत समयावधि के भीतर प्रारूप 12 घ में आवेदन किया गया है, उन्हें होम वोटिंग की सुविधा दी जा रही है।

साथ ही अनिवार्य सेवाओं के अंर्तगत आने वाले व्यक्ति को मतदान दिवस के दिन अपने कर्तव्य संलग्नता के कारण मतदान केंद्र पर मतदान करने में सक्षम नहीं है, वे डाकमत पत्र के माध्यम से बनाए गए सुविधा केद्र में जाकर मतदान करेंगे। उन्होंने बताया की टीम में मतदान दल में दो मतदान आधिकारी, एक माइक्रो आब्जर्वर के साथ सुरक्षा बल रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने मतदान प्रक्रिया के दौरान आने वाले व्यवहारिक, तकनीकी, मतदान अधिकारियों की जिम्मेदारी तथा प्रक्रिया के दौरान बरते जाने वाली सावधानियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।      

          प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर राजेश डेनियल ने होम वोटिंग के संबंध में उपयोगी आवश्यक सामग्रियों की संबंध में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने होम वोटिंग प्रक्रिया में मत पत्र, विभिन्न लिफाफे, मत अंकित करने के लिए कलम, वोटिंग कंपार्टमेंट की स्थापना के लिए सामग्री, मतदान देने के लिए स्वास्थ्य किट, दृष्टिहीन, शिथिलांग मतदाता द्वारा अन्य व्यक्ति को मतदान हेतु अधिकृत करने संबंधी प्रक्रिया एवं स्टेशनरी संबंधी जानकारी दी।

प्रशिक्षण में पहुंचे कलेक्टर, मतदान प्रक्रिया से संबंधित पूछे प्रश्न
रायगढ़ संसदीय क्षेत्र 02 के मतदान हेतु मतदान दलों का प्रथम जिला स्तरीय प्रशिक्षण में आज कलेक्टर कार्तिकेया गोयल कार्मेल हिन्दी माध्यम विद्यालय पहुंचे। यहां धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक 1, 2, 3 को जिला स्तरीय एवं विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर द्वारा मतदान प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कलेक्टर श्री गोयल ने चल रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण करते हुए सभी को निर्देशित किया कि बेहतर प्रशिक्षण एवं टीम वर्क आपके कार्य को आसान करेगी। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से मशीन सीलिंग, मशीन रिप्लेस, मॉक पोल, मतदान समय, टेस्ट वोट, चैलेंज वोट जैसे मतदान प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में किसी भी प्रकार की शंका होने पर तत्काल प्रश्न कर दूर कर लें।

स्वास्थ्य विभाग ने प्रशिक्षाणार्थियों के स्वास्थ्य जांच हेतु लगाया स्टॉल
प्रशिक्षण केन्द्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रशिक्षणार्थियों के स्वास्थ्य जांच हेतु लगाए गए स्टॉल का कलेक्टर श्री गोयल ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपलब्ध दवाईयों एवं स्वास्थ्य जांच की जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि मौसम के अनुरूप प्रशिक्षणार्थियों के लिए सभी प्रकार की दवाईयां उपलब्ध है। साथ ही आज 47 प्रशिक्षणार्थियों का बीपी एवं शुगर चेकअप किया गया।

TAGGED:aaj ka newsnews raigarhPro raigarhraigarh newsRaigarh pro
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Sarangarh News: वोटरों को वोट देने के लिए लगातार प्रेरित करें बीएलओ- कलेक्टर धर्मेश साहू
Next Article Raigarh News: सावधानी पूर्वक करें ईवीएम मशीनों की कमीशनिंग का कार्य-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

23 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

23 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?