By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: Raigarh News: गर्मियों में जल आपूर्ति सर्वोच्च प्राथमिकता, पेयजल की निर्बाध आपूर्ति करें सुनिश्चित-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > Raigarh News: गर्मियों में जल आपूर्ति सर्वोच्च प्राथमिकता, पेयजल की निर्बाध आपूर्ति करें सुनिश्चित-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
रायगढ़

Raigarh News: गर्मियों में जल आपूर्ति सर्वोच्च प्राथमिकता, पेयजल की निर्बाध आपूर्ति करें सुनिश्चित-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

Mohsin Khan
Last updated: 15 May 2024 14:48
Mohsin Khan 4 Min Read
Share

Raigarh News: रायगढ़. गर्मियों में लोगों को निर्बाध रूप से जलापूर्ति मिलनी चाहिए। यह सर्वोच्च प्राथमिकता का काम है। जहां नल कनेक्शन का जाल बिछ चुका है, वहां पानी की सप्लाई अनिवार्य रूप से होना चाहिए। उक्त निर्देश कलेक्टर कार्तिकेया गोयल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को दिए। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के साथ सभी एसडीएम, सीईओ जनपद की एक महत्वपूर्ण बैठक ली।
      कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने विकासखंड वार सिंगल विलेज, रेट्रोफिटिंग, सोलर और सोलर रेट्रोफिटिंग, नल कनेक्शन वितरण और जल आपूर्ति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नल कनेक्शन वितरण की सार्थकता तभी है, जब उसमें जलापूर्ति हो रही हो।

उन्होंने सभी एसडीएम और सीईओ जनपद को निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे सारे गांव जहां नल वितरण का काम पूरा किया जा चुका है, वहां पानी सप्लाई का भौतिक सत्यापन अगले 4 से 5 दिनों में पूरा कर रिपोर्ट दें। उन्होंने साथ ही कहा कि जहां नल कनेक्शन बिछ गए हैं लेकिन पानी टंकी का काम अधूरा है, वहां विभागीय निर्देश अनुसार ठेकेदार को बोर पम्प से नलों में पानी का सप्लाई देना है। भौतिक सत्यापन के दौरान यह व्यवस्था भी सुनिश्चित किए जाने के निर्देश उन्होंने सभी अधिकारियों को दिए। कलेक्टर श्री गोयल ने सभी एसडीएम को रोजाना इस काम की समीक्षा अपने स्तर पर करने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर श्री गोयल ने अधूरे प्रोजेक्ट्स को समय-सीमा के अनुसार पूरा करते चलने के निर्देश विशेष रूप से दिए। पानी सप्लाई के सोर्स तक बिजली आपूर्ति के चलते जहां का काम रुका है, उसको लेकर कलेक्टर श्री गोयल ने बिजली विभाग के अधिकारियों को अगले 3 से 4 दिन में सारा काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ईई पीएचई को बिजली विभाग से समन्वय कर सभी डिमांड नोट्स का भुगतान करने के लिए कहा। उन्होंने समूह जल प्रदाय प्रोजेक्ट्स को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो काम आचार संहिता से पहले स्वीकृत सभी कार्य गर्मी के मौसम में पूरी गति से होने चाहिए। जो ठेकेदार काम में ढिलाई कर रहे हैं, उनके विरुद्ध कार्यवाही करें।
        बैठक में ईई पीएचई परीक्षित चौधरी, एसडीएम धरमजयगढ़ डिगेश पटेल, एसडीएम खरसिया डॉ प्रियंका वर्मा, एसडीएम रायगढ़ प्रवीण तिवारी, एसडीएम घरघोड़ा रमेश मोर, एसडीएम लैलूंगा सुश्री अक्षा गुप्ता, एडिशनल सीईओ जिला पंचायत एन.आर.पटेल सहित सभी सीईओ जनपद और एसडीओ पीएचई सहित क्रेडा और बिजली विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

ग्राउंड वाटर रिचार्ज करने तालाबों के गहरीकरण के लिए तैयार करें कार्ययोजना
कलेक्टर श्री गोयल ने ग्राउंड वाटर रिचार्ज के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि मानसून आने के पहले ऐसे तालाबों को चिन्हांकित कर लें, जहां गहरीकरण किया जाना है। उन्होंने ग्रामीण के साथ शहरी तालाबों को भी चिन्हित करने के लिए कहा। साथ ही सभी एसडीएम को शहरी क्षेत्रों में तालाबों के गहरीकरण और गाद सफाई के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में तैयारी पूरी कर लें जिससे मानसून के पानी का उपयोग ग्राउंड वाटर रिचार्ज के लिए किया जा सकेगा। इसके अलावा उन्होंने शहरी क्षेत्रों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर भी निर्माणाधीन भवनों में सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हाइड्रोफैक्चरिंग की मदद से भी ग्राउंड वाटर रिचार्ज के लिए काम किया जाएगा। इसके लिए ईई पीएचई को कार्ययोजना बनाने के निर्देश उन्होंने दिए।

TAGGED:news raigarhPro raigarhraigarh newsrghrig newstop news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Sarangarh News: आईएएस वासु जैन ने ली समय सीमा की बैठक
Next Article CG: आज फिर ओडिशा में धुंआधार सभाएं लेंगे छग के सीएम विष्णुदेव साय, कई लोकसभा क्षेत्रों के वोटरों को साधने की करेंगे कोशिश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

23 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

23 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?