Raigarh News: समर कैम्प में बच्चों ने सीखा डिजिटल पेमेंट और वाटर हार्वेस्टिंग की कार्यप्रणाली, बच्चों के व्यवहारिक ज्ञान में हो रही है वृद्धि

Mohsin Khan
Mohsin Khan 2 Min Read

Raigarh News: रायगढ़. जिले में 09 दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिवस एक अलग थीम निर्धारित कर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। जिला नोडल भुवनेश्वर पटेल ने बताया कि 09 दिवसीय विशेष समर कैम्प के छठे दिवस का थीम डिजिटल पैमेंट की जानकारी, वाटर हार्वेस्टिंग की क्रियाविधि, नृत्य, संगीत, 01 से 20 तक पहाड़ा पढऩा और वर्ग और घन की अवधरणा स्पष्ट कर 30 तक की संख्या का वर्ग और घनफल याद कराना था।

             समर कैम्प में आज वर्तमान समय की आवश्यकता के अनुरूप डिजिटल भुगतान से संबंधी एप्प एवं अन्य माध्यम से भुगतान कैसे सुगमतापूर्वक किया जाता है, इसके प्रत्यक्ष कार्यप्रणाली से विभिन्न स्कूलों द्वारा बच्चों को अवगत कराया गया। इसी तरह बच्चों को स्कूलों, घरों, अन्य बिल्डिंग में वर्षा के जल को रोक कर उसे भूमिगत जल में कैसे सुरक्षित रखा जाए इसके बारे में प्रत्यक्ष और मॉडल के माध्यम से गतिविधियां आयोजित कर बच्चों को अवगत कराया गया।

बच्चों ने आनंद लिया संगीत का
आज के थीम के अनुरूप स्कूलों में नृत्य और संगीत कार्यक्रम और प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। विभिन्न स्कूलों में सुमधुर संगीत की धुन पर बच्चों ने नृत्य एवं संगीत का आनंद लिया। साथ ही कुछ स्कूलों में संगीत विशेषज्ञ द्वारा संगीत की शिक्षा भी दी। वर्तमान में आनंदपूर्ण वातावरण में समर कैम्प की गतिविधियां जिले के शासकीय शालाओं में संचालित हो रही है।

Share This Article
Leave a comment