By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: Raigarh News: प्रशिक्षण स्थगन करने हेतु छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/ समग्र शिक्षक फेडरेशन ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, एल बी शिक्षक संवर्ग के विभिन्न समस्याओं से डीईओ को कराया अवगत
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
जंगल में ड्रोन कैमरे से छापेमार, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में महुआ शराब एवं महुआ लाहन जब्त, कई आरोपी फरार
अदाणी फाउंडेशन के आयोजन में ग्रामीण महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, खेल प्रतियोगिताओं और सुआ नृत्य में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया सम्मानित
कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आयोजन
अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी में मशरूम, टेराकोटा और मसालों को मिली सराहना
राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी स्पर्धा में रायगढ़ को मिला तीसरा स्थान, युवा खिलाडियों ने बेहतर खेल का किया प्रदर्शन
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > Raigarh News: प्रशिक्षण स्थगन करने हेतु छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/ समग्र शिक्षक फेडरेशन ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, एल बी शिक्षक संवर्ग के विभिन्न समस्याओं से डीईओ को कराया अवगत
रायगढ़

Raigarh News: प्रशिक्षण स्थगन करने हेतु छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/ समग्र शिक्षक फेडरेशन ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, एल बी शिक्षक संवर्ग के विभिन्न समस्याओं से डीईओ को कराया अवगत

Mohsin Khan
Last updated: 8 June 2024 08:41
Mohsin Khan 4 Min Read
Share

Raigarh News: रायगढ़. 7 जून 2024 को छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले माननीय कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर धनराज मरकाम जी को ज्ञापन सौंपा गया ।उक्त ज्ञापन में वर्तमान में स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा बालवाड़ी विषय पर शासकीय प्राथमिक शालाओं के शिक्षक एवं संबंधित आंगनवाड़ी के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का रायगढ़ जिले के सातों विकासखंड में प्रशिक्षण प्रारंभ 7 जून से किया गया है एवं एफ एल एन का प्रशिक्षण आगामी 10 जून से दो चरणों में प्रारंभ किया जावेगा।उक्त दोनों प्रशिक्षण को फेडरेशन के द्वारा वर्तमान में स्थगित करने की मांग की गई है।

जगजाहिर है कि वर्तमान में रायगढ़ जिले का तापमान बढ़ने के कारण बहुत ही भीषण गर्मी पड़ रही है और लगातार लू भी चल रहा है शिक्षको को प्रशिक्षण लेने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है लेकिन वर्तमान में तपती धूप,भीषण गर्मी और संसाधनों की कमी के चपेट में आकर बीमार पड़ने की संभावनाएं ज्यादा हैं, और ऐसे में प्रशिक्षण के दौरान या उपरांत यदि शिक्षक बीमार पड़ जाते हैं तो आगामी 18 जून से जो शाला खुलने वाला है और उसमें विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम कराई जानी है उसमें व्यवधान आ सकता है क्योंकि जिले के 75 फीसदी से ज्यादा शालाएं दो या तीन शिक्षकों के भरोसे ही चल रही हैं। फलस्वरुप उक्त कार्यक्रमों को करने में बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, उपरोक्त परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए फेडरेशन के द्वारा कलेक्टर से अपने विशेषाधिकार का प्रयोग करते हुए उक्त दोनों प्रशिक्षण को मानसून आने के पश्चात या तापमान में गिरावट आने तक स्थगित करने हेतु अनुरोध किया गया है।

आज एल बी संवर्ग के समस्त शिक्षकों के विभिन्न समस्याओं को लेकर भी फेडरेशन के बैनर तले माननीय जिला शिक्षा अधिकारी श्री बाखला सर से भेंट कर उनके समस्याओं से अवगत कराया गया जिसमें मुख्य रूप से शिक्षकों का जीपीएफ पासबुक संधारित किया जावे साथ ही साथ जिले के सभी विकासखंडों में जहां जंहा सेवा पुस्तिका का संधारण नहीं हुआ है वहां संकुलवार शिविर का आयोजन कर यथाशीघ्र सेवा पुस्तिका में प्रत्येक वर्ष का सेवा सत्यापन की प्रविष्टि, सेवा पुस्तिका का संविलियन पूर्व अवधि का स्थानीय निधि संपरिक्षक से अंकेक्षण, नियमित वार्षिक वेतन वृद्धि,नॉमिनी का अद्यतन,अवकाश समायोजन जैसे अन्य महत्वपूर्ण जानकारी की प्रविष्टी की जावे। सेवा पुस्तिका संधारण के साथ-साथ सीजी स्कूल पोर्टल में आवश्यक अभिलेख की प्रविष्टि भी तत्काल की जावे।

परीक्षा अनुमति से वंचित कर्मचारियों की आवेदन की छाया प्रति मंगाकर कार्योत्तर अनुमति की अनुशंसा सहित पत्र का प्रेषण किया जावे। और शिक्षकों के द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान लगाए गए ग्रीष्मकालीन शिविर एवं अन्य प्रशिक्षण जिसमें वे भाग लिए है उपरोक्त सभी की प्रविष्टि अर्जित अवकाश के रूप में सेवा पुस्तिका में दर्ज की जावे। इन सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई जिसमें कुछ बिंदुओं पर उनके द्वारा आदेश निकालने की बात एवं आगामी बैठक में मौखिक निर्देश देकर कार्य पूर्ण कराने हेतु सहमति जताई गयी।
आज का उपरोक्त ज्ञापन कार्यक्रम जिलाध्यक्ष सी पी(राहुल) डनसेना की अगुवाई में जिला कोषाध्यक्ष रवि वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी संदीप बाखला,जिला कार्यकारी सदस्य राजेश सिंह,रायगढ़ विकासखंड सचिव कमलेश बंजारे महिला प्रकोष्ठ से श्रीमती कविता साहू श्रीमती रोशनी पटेल आदि उपस्थित थे।

TAGGED:raigarh newsrgh newsshikcha vibhag newstop news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Raigarh News: एनटीपीसी लारा बालिका सशक्तिकरण अभियान के माध्यम से बालिकाओं का भविष्य सवांर रहा है
Next Article Raigarh News: सड़क निर्माण करें जल्द शुरू, पानी निकासी के लिए बनाएं नाली, कमिश्नर ने जेल परिसर के सामने मिनीमाता चौक से पंजरीप्लांट केलो पुल तक किया निरीक्षण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

छत्तीसगढ़खास खबररायगढ़

कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आयोजन

1 week ago
छत्तीसगढ़रायगढ़

अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी में मशरूम, टेराकोटा और मसालों को मिली सराहना

2 weeks ago
रायगढ़

राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी स्पर्धा में रायगढ़ को मिला तीसरा स्थान, युवा खिलाडियों ने बेहतर खेल का किया प्रदर्शन

2 weeks ago
छत्तीसगढ़खास खबररायगढ़

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान शिक्षा को नया प्रोत्साहन, साइंस ऑन व्हील्स’ से 14 गाँवों के 980 छात्र लाभान्वित

3 weeks ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?