By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: Raigarh News: पुलिस के हाथ आए दो शातिर चोर, आरोपियों के कब्जे से पौने दो लाख रुपए के 13 नग चोरी के मोबाइल बरामद, दोनों आरोपी भीड़-भाड़ में चुराया करते थे लोगों की मोबाइल, चोरी मोबाइल बेचने ग्राहक तलाश के दौरान पुलिस ने दबोचा, गिरफ्तार आरोपियों में एक जूटमिल क्षेत्र का निगरानी बदमाश 
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > Raigarh News: पुलिस के हाथ आए दो शातिर चोर, आरोपियों के कब्जे से पौने दो लाख रुपए के 13 नग चोरी के मोबाइल बरामद, दोनों आरोपी भीड़-भाड़ में चुराया करते थे लोगों की मोबाइल, चोरी मोबाइल बेचने ग्राहक तलाश के दौरान पुलिस ने दबोचा, गिरफ्तार आरोपियों में एक जूटमिल क्षेत्र का निगरानी बदमाश 
रायगढ़

Raigarh News: पुलिस के हाथ आए दो शातिर चोर, आरोपियों के कब्जे से पौने दो लाख रुपए के 13 नग चोरी के मोबाइल बरामद, दोनों आरोपी भीड़-भाड़ में चुराया करते थे लोगों की मोबाइल, चोरी मोबाइल बेचने ग्राहक तलाश के दौरान पुलिस ने दबोचा, गिरफ्तार आरोपियों में एक जूटमिल क्षेत्र का निगरानी बदमाश 

Mohsin Khan
Last updated: 22 July 2024 13:55
Mohsin Khan 5 Min Read
Share

Raigarh News: रायगढ़. पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा थाना क्षेत्र के निगरानी, गुंडा बदमाशों एवं संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों पर सतत निगाह रखकर कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में जूटमिल पुलिस को दो शातिर मोबाइल चोरों को पकड़ने में सफलता मिली है । आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने नये-पुराने 13 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाइल बरामद कर जप्त किया गया है जिनका वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 1,81,000 रूपये है । दोनों आरोपियों को चोरी के अपराध में पुलिस ने रिमांड पर भेजा है ।

जानकारी के मुताबिक कल दिनांक 21.07.2024 को थाना जूटमिल में अनिल शर्मा (उम्र 43 वर्ष) निवासी गजानंद पुरम कालोनी रायगढ़ द्वारा 14 जुलाई को सावित्री नगर स्थित शराब दुकान के पास से उसकी मोबाईल वन प्लस (किमती करीब 10,000/रूपये) के चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराया । थाना जूटमिल में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 334/2024 धारा 303(2) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया । घटना को लेकर थाना प्रभारी जूटमिल द्वारा चोरी की तस्दीकी की गई जिस पर शराब दुकान के पास और भी कई व्यक्तियों की मोबाइल चोरी होने की जानकारी मिली ।

थाना प्रभारी द्वारा अपने स्टाफ और मुखबीरों को क्षेत्र के बदमाशों पर निगाह रखकर सूचना देने निर्देशित किये कि आज सुबह मुखबीर द्वारा सूचना दिया कि ट्रांसपोर्ट नगर के पास निगरानी बदमाश मार्शल यादव कुछ व्यक्तियों को सस्ते दाम में सेकंड हैंड मोबाइल बेचने चर्चा किया है, सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी द्वारा पेट्रोलिंग स्टाफ के साथ अतिरिक्त बल तस्दीकी के लिए ट्रांसपोर्ट नगर रवाना किया । जहां पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदेही मार्शल यादव को हिरासत में ली जिसके पास 06 नग मोबाइल (₹90,000) मिला । मार्शल यादव से मोबाइल के संबंध में पूछताछ करने पर अपने साथी दिलीप दास निवासी टुरकुमुड़ा जूटमिल के साथ मिलकर पिछले कुछ महीनो से चक्रधरनगर, जूटमिल तथा बीड़पारा शराब भट्टी के पास चोरी करना बताया ।

तत्काल पुलिस टीम द्वारा एक अन्य आरोपी दिलीप दास की पतासाजी कर आरोपी को हिरासत में लिया गया जिसके कब्जे से 01 की-पैड और 01 बंद कुल 07 नग मोबाइल (₹91,000) जप्त किया गया । आरोपियों ने अपने मेमोरेंडम बयान में बताये कि वे शराब भट्ठी के पास नशे में धुत्त शराबियों का मौका देखकर मोबाइल चुरा लेते थे । आरोपियों के कब्जे से कुल 13 नग मोबाइल कीमत ₹1,81,000 बरामद कर जप्त किया गया है, दोनों आरोपियों को चोरी के उपरोक्त अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी मार्शल यादव जूटमिल क्षेत्र का निगरानी बदमाश है, आरोपी को पूर्व में जूटमिल, कोतवाली और चक्रधरनगर पुलिस द्वारा नारकोटिक्स, मारपीट, चोरी, लूट, हत्या का प्रयास जैसे संगीन मामलों में चालान की है और समय-समय पर आरोपी के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी किया गया है ।

गिरफ्तार आरोपी-
(1) मार्शल यादव पिता धनसिंह यादव उम्र 22 साल मिट्ठूमुड़ा राजीव गांधी नगर दर्री तालाब थाना जूटमिल जिला रायगढ़
(2) दिलीप दास महंत पिता सुखलाल महंत उम्र 23 साल निवासी कलमी थाना अमाभौना जिला बरगढ़ उड़ीसा हाल मुकाम टुरकुमुडा स्कूल के पास थाना जूटमिल जिला रायगढ़

ज्पत मशरूका-
01 नग वन प्लस, 03 नग रियलमी, 02 नग रेडमी, 02 सैमसंग, 02 ओप्पो, 01 विवो और 01 आईटेल की-पैड मोबाइल । 13 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाइल कीमती- करीब 1 लाख 81 हजार रूपये ।

आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी व मशरूका की बरामदगी कार्यवाही में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज, प्रधान आरक्षक खीरेंद्र जलतारे, आरक्षक नरेश रजक, लखेश्वर पुरसेठ, शशि भूषण साहू, जितेश्वर चौहान की विशेष भूमिका रही है ।

TAGGED:police raigarhraigarh news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Raigarh News: दुष्कर्म के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने भोपाल से किया गिरफ्तार, फेसबुक फ्रेंड पर युवती दर्ज कराई थी आर्थिक और शारीरिक शोषण करने की रिपोर्ट, आरोपी के रुपए मांगने और ब्लैकमेलिंग से थी परेशान, पुलिस के पास आने से मिली मदद 
Next Article Raigarh News: कानून व्यवस्था के लिए फील्ड में अलर्ट रहकर काम करें अधिकारी-कलेक्टर, साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाने और मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही के निर्देश, कलेक्टर और एसपी ने की लॉ एंड ऑर्डर की समीक्षा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

15 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

15 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?