By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: Raigarh News: कानून व्यवस्था के लिए फील्ड में अलर्ट रहकर काम करें अधिकारी-कलेक्टर, साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाने और मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही के निर्देश, कलेक्टर और एसपी ने की लॉ एंड ऑर्डर की समीक्षा
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > Raigarh News: कानून व्यवस्था के लिए फील्ड में अलर्ट रहकर काम करें अधिकारी-कलेक्टर, साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाने और मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही के निर्देश, कलेक्टर और एसपी ने की लॉ एंड ऑर्डर की समीक्षा
रायगढ़

Raigarh News: कानून व्यवस्था के लिए फील्ड में अलर्ट रहकर काम करें अधिकारी-कलेक्टर, साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाने और मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही के निर्देश, कलेक्टर और एसपी ने की लॉ एंड ऑर्डर की समीक्षा

Mohsin Khan
Last updated: 22 July 2024 15:43
Mohsin Khan 4 Min Read
Share

Raigarh News: रायगढ़. कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के साथ जिले में लॉ-ऑर्डर को लेकर अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। जिसमें सभी एसडीएम, तहसीलदार सहित पुलिस व अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए। कलेक्टर श्री गोयल ने अधिकारियों से कहा कि अपने प्रभार वाले क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर अलर्ट रहकर काम करें। आपसी समन्वय के साथ सूचनाओं के आदान-प्रदान पर जोर दिया।

बैठक में कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने विस्फोटक भंडारण के लिए जारी लाइसेंस की जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शर्त के निर्देशों के अनुरूप भंडारण गतिविधि चल रही है या नही यह देखने के लिए कहा और उल्लंघन पर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश भी दिए। बिजली विभाग को हाईटेंशन तारों को लेकर निगरानी करने के लिए कहा। जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना या अप्रिय स्थिति न हो। उन्होंने परिवहन, पर्यावरण और यातायात विभाग को सड़कों पर फ्लाई ऐश का परिवहन तारपोलिन ढंक कर किए जाने की जांच के निर्देश दिए। ओवरलोड गाडिय़ों पर भी कार्यवाही के लिए कहा।

सड़कों पर ट्रैफिक मैनेजमेंट पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सड़क पुल-पुलिया के रख-रखाव की मॉनिटरिंग विभागीय अधिकारी निरंतर करें। कहीं सुधार या मरम्मत की जरूरत है तो सक्रियता से उसे समय पर कर लें। इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर श्री गोयल ने डीजे, लाउड स्पीकर व ध्वनि विस्तारक यंत्रों के लिए तय ध्वनि सीमा और 10 बजे के बाद उपयोग नहीं किए जाने और अन्य गाइडलाइंस के अनुसार ही उपयोग सुनिश्चित करने के लिए कहा।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने कहा कि धार्मिक सामाजिक आयोजनों में विशेष सतर्कता बरतते हुए काम करें। समाज के वरिष्ठ जनों से निरंतर संवाद रखें। जिससे आपसी सौहाद्र्र बना रहे। उन्होंने अशांति फैलाने वाले लोगों को चिन्हित कर उचित कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने फील्ड के अधिकारियों को कोई घटना होने पर आपस में सूचना साझा करते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर उचित कार्यवाही व राहत बचाव कार्य करने के लिए निर्देशित किया।
बैठक में एडीएम सुश्री संतन देवी जांगडे, अपर कलेक्टर राजीव कुमार पाण्डेय, एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, सीएसपी आकाश शुक्ला सहित सभी एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार, थाना प्रभारी सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी बैठक में उपस्थित हुए।

मादक पदार्थों पर लगातार हो कार्यवाही
कलेक्टर श्री गोयल ने अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी, नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर लगातार कड़ी कार्यवाही करने के लिए कहा। समीक्षा के दौरान आबकारी विभाग से की गई कार्यवाही का अपडेट लिया। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही बढ़ाए। एनडीपीएस एक्ट के तहत नारकोटिक्स और ड्रग्स के विरुद्ध जांच और कार्यवाही होनी चाहिए। उन्होंने पुलिस विभाग के साथ फील्ड में संयुक्त रूप से कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया।

साइबर सुरक्षा के लिए जागरूकता जरूरी
कलेक्टर श्री गोयल ने सायबर जागरूकता को लेकर पुलिस विभाग द्वारा की जा रही गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने बताया कि ‘साइबर सुबहÓ अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन साइबर फ्रॉड के तरीके और उससे बचने के उपायों को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी प्रकार चलित थानों के माध्यम से भी लोगों को साइबर फ्रॉड को लेकर जागरूक किया जा रहा है। कलेक्टर श्री गोयल ने इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।

TAGGED:raigarh news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Raigarh News: पुलिस के हाथ आए दो शातिर चोर, आरोपियों के कब्जे से पौने दो लाख रुपए के 13 नग चोरी के मोबाइल बरामद, दोनों आरोपी भीड़-भाड़ में चुराया करते थे लोगों की मोबाइल, चोरी मोबाइल बेचने ग्राहक तलाश के दौरान पुलिस ने दबोचा, गिरफ्तार आरोपियों में एक जूटमिल क्षेत्र का निगरानी बदमाश 
Next Article Raigarh News: विकसित भारत की संकल्पना को साकार करेगा मोदी 3.0 का प्रथम बजट : विकास केडिया, बजट में गरीब, अन्नदाता किसान, युवाओं और महिलाओं का रखा गया है विशेष ख्याल 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

19 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

19 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?