By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: Raigarh News: अदाणी फॉउंडेशन के सहयोग से खिलाड़ियों को मिली है राष्ट्रीय स्तर की पहचान: सांसद राधेश्याम राठिया
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
जंगल में ड्रोन कैमरे से छापेमार, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में महुआ शराब एवं महुआ लाहन जब्त, कई आरोपी फरार
अदाणी फाउंडेशन के आयोजन में ग्रामीण महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, खेल प्रतियोगिताओं और सुआ नृत्य में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया सम्मानित
कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आयोजन
अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी में मशरूम, टेराकोटा और मसालों को मिली सराहना
राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी स्पर्धा में रायगढ़ को मिला तीसरा स्थान, युवा खिलाडियों ने बेहतर खेल का किया प्रदर्शन
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > Raigarh News: अदाणी फॉउंडेशन के सहयोग से खिलाड़ियों को मिली है राष्ट्रीय स्तर की पहचान: सांसद राधेश्याम राठिया
रायगढ़

Raigarh News: अदाणी फॉउंडेशन के सहयोग से खिलाड़ियों को मिली है राष्ट्रीय स्तर की पहचान: सांसद राधेश्याम राठिया

Mohsin Khan
Last updated: 18 September 2024 16:38
Mohsin Khan 4 Min Read
Share

Raigarh News: रायगढ़. चक्रधर समारोह के अंतर्गत तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन रविवार को हो गया। इस आयोजन में विभिन्न महिला और पुरुष वर्ग की कुल 20 टीमों ने भाग लिया। इस मौके पर लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अदाणी फाउंडेशन पुसौर और जिंदल फाउंडेशन, तमनार के बीच महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें अदाणी फाउंडेशन की टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया। फाइनल स्कोर 18-13 रहा, जिसमें अदाणी फाउंडेशन की टीम ने अपने दमदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया।

अदाणी पॉवर लिमिटेड के सामाजिक सरोकार के तहत अदाणी फाउंडेशन द्वारा विगत दो वर्षों से स्थानीय खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य के तहत बालिकाओं को निःशुल्क कबड्डी का प्रशिक्षण दे रहा है। इस पहल के तहत अदाणी फाउंडेशन ने कई होनहार बालिकाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेलने और अपने पहचान बनाने का अवसर दिया है। पिछले साल की प्रतियोगिता में अदाणी फाउंडेशन की टीम विजेता बनी थी और इस साल उन्होंने फाइनल में उपविजेता बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

इस अवसर पर सांसद राधेश्याम राठिया ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, ”कबड्डी का खेल भारत का सबसे प्रचीन खेल है। और चक्रधर समारोह में कबड्डी का आयोजन इस खेल को जीवंतता के लिए किया जाने वाला प्रयास है। वहीं इस खेल के लिए अंचल के खिलाड़ियों को अदाणी फाउंडेशन का यह प्रयास कबड्डी खेल को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए सराहनीय कदम है। जो की इन प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। फाउंडेशन की यह उपलब्धि न केवल खेल के क्षेत्र में, बल्कि सामाजिक स्तर पर भी एक महत्वपूर्ण कदम है।“

इस अवसर पर कबड्डी संघ के अध्यक्ष रघुवीर सिंह बाघवा, डिप्टी कलेक्टर शशिकांत कुर्रे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रेखा चंद्राकर सहित खेल से जुड़े अन्य अधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर अदाणी फाउंडेशन की टीम के कोच प्रेम नायक, रतिराम सिदार, परमेश्वर बिश्वाल और अदाणी फाउंडेशन के परमेश्वर गुप्ता का विशेष योगदान रहा।

प्रतियोगिता में अदाणी फाउंडेशन की धनकुवर सिदार को बेस्ट रेडर और रानी को बेस्ट ऑलराउंडर का पुरस्कार मिला। यह पुरस्कार उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और टीम के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने अदाणी फाउंडेशन की टीम को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस दौरान खिलाड़ी धनकुंवर सिदार ने कहा कि, “इस आयोजन से स्थानीय खेल और खिलाड़ियों को एक बड़ा मंच मिला है। जिससे हमें अपनी प्रतिभा को खुलकर प्रदर्शित करने का मौका मिला। अदाणी फाउंडेशन के निरंतर समर्थन और प्रयासों से ही यह संभव हो पाया है। फाउंडेशन की इस पहल ने न केवल खेल को बढ़ावा दिया है, बल्कि स्थानीय समुदाय में खेल के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई है।“

अदाणी फाउंडेशन, अदाणी पावर लिमिटेड रायगढ़ की सामुदायिक सहभागिता को ध्यान में रखते हुए सयंत्र के आसपास के गावों में शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका के क्षेत्र में सुधार के लिए पहल करता है। इस प्रतियोगिता ने अदाणी यह साबित कर दिया है कि स्थानीय स्तर पर खेल को प्रोत्साहित करने के प्रयासों से न केवल खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि उन्हें अपने सपनों को साकार

TAGGED:adaniAdani newsraigarh news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article raigarh news: जेएसपीएल में धूमधाम से मनी देव शिल्पी की जयंती, उत्पादों और तस्वीरों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, दर्शन के लिए उमड़े हजारों ग्रामीण
Next Article Raigarh News: जिंदल फाउंडेशन द्वारा की गयी केलो नदी के किनारों की सफाई, जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम के अभियान से जुड़ा जिंदल फाउंडेशन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

छत्तीसगढ़खास खबररायगढ़

कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आयोजन

1 week ago
छत्तीसगढ़रायगढ़

अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी में मशरूम, टेराकोटा और मसालों को मिली सराहना

2 weeks ago
रायगढ़

राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी स्पर्धा में रायगढ़ को मिला तीसरा स्थान, युवा खिलाडियों ने बेहतर खेल का किया प्रदर्शन

2 weeks ago
छत्तीसगढ़खास खबररायगढ़

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान शिक्षा को नया प्रोत्साहन, साइंस ऑन व्हील्स’ से 14 गाँवों के 980 छात्र लाभान्वित

3 weeks ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?