By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: raigarh news: जेएसपीएल में धूमधाम से मनी देव शिल्पी की जयंती, उत्पादों और तस्वीरों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, दर्शन के लिए उमड़े हजारों ग्रामीण
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
जंगल में ड्रोन कैमरे से छापेमार, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में महुआ शराब एवं महुआ लाहन जब्त, कई आरोपी फरार
अदाणी फाउंडेशन के आयोजन में ग्रामीण महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, खेल प्रतियोगिताओं और सुआ नृत्य में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया सम्मानित
कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आयोजन
अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी में मशरूम, टेराकोटा और मसालों को मिली सराहना
राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी स्पर्धा में रायगढ़ को मिला तीसरा स्थान, युवा खिलाडियों ने बेहतर खेल का किया प्रदर्शन
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram
pitaranews.com
जंगल में ड्रोन कैमरे से छापेमार, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में महुआ शराब एवं महुआ लाहन जब्त, कई आरोपी फरार
अदाणी फाउंडेशन के आयोजन में ग्रामीण महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, खेल प्रतियोगिताओं और सुआ नृत्य में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया सम्मानित
कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आयोजन
अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी में मशरूम, टेराकोटा और मसालों को मिली सराहना
राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी स्पर्धा में रायगढ़ को मिला तीसरा स्थान, युवा खिलाडियों ने बेहतर खेल का किया प्रदर्शन
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > raigarh news: जेएसपीएल में धूमधाम से मनी देव शिल्पी की जयंती, उत्पादों और तस्वीरों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, दर्शन के लिए उमड़े हजारों ग्रामीण
रायगढ़

raigarh news: जेएसपीएल में धूमधाम से मनी देव शिल्पी की जयंती, उत्पादों और तस्वीरों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, दर्शन के लिए उमड़े हजारों ग्रामीण

Mohsin Khan
Last updated: 18 September 2024 16:35
Mohsin Khan 4 Min Read
Share

Raigarh News: रायगढ़. सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती जिंदल स्टील एंड पॉवर में धूमधाम से भव्य समारोह के साथ मनाई गई। जेएसपी रायगढ़ के कार्यपालन निदेशक सब्यसाची बंद्योपाध्याय एवं पीके बीजू नायर ने संयंत्र में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने संयंत्र में तैयार होने वाले उत्पादों और जिंदल समूह से जुड़ी तस्वीरों की एक प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। इस दौरान पूरे दिन कंपनी के गेट आम जनता के लिए खुले रहे। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर देवशिल्पी का आशीर्वाद लिया।
भगवान विश्वकर्मा की जयंती मंगलवार को मनाई गई। इस अवसर पर जेएसपी के सेंट्रल वर्कशॉप के सामने देव शिल्पी की प्रतिमा की स्थापना की गई। सुबह शुभ मुहूर्त में पूजा-अर्चना कर प्रतिमा स्थापित की गई। जेएसपी रायगढ़ के कार्यपालन निदेशक सब्यसाची बंद्योपाध्याय एवं पीके बीजू नायर ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा की। प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी विश्वकर्मा जयंती पर प्लांट का मेन गेट आम जनता के लिए खोल दिया गया था। सुबह से ही लोग यहां स्थापित भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के दर्शन और प्लांट घूमने के लिए पहुंचने लगे। इनमें बड़ी संख्या पतरापाली, किरोड़ीमल नगर, गोरखा, भगवानपुर, खैरपुर, कोसमपाली, उच्चभिट्ठी, गोदामडीपा, धनागर, कलमी सहित आसपास के ग्रामीणों की थी। शहर से भी काफी लोग यहां पहुंचे थे।

भगवान के दर्शन कर उन्होंने प्रसाद ग्रहण किया। इसके अलावा विभिन्न विभागों द्वारा भी भगवान विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। कंपनी के सभी वाहनों एवं उपकरणों की भी इस अवसर पर पूजा—अर्चना की गई। सेंट्रल गैरेज के सामने छायाकार कमल शर्मा द्वारा जिंदल समूह से जुड़ी तस्वीरों की प्रदर्शनी लगाई गई। साथ ही कंपनी में तैयार होने वाले उत्पादों को भी यहां प्रदर्शन के लिए रखा गया था। कार्यपालन निदेशक ने इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। हजारों की संख्या में उमड़े लोगों ने प्रदर्शनी का बड़ी उत्सुकता से आनंद लिया। मानव संसाधन एवं कर्मचारी सेवाएं विभाग द्वारा आयोजन की पूरी व्यवस्था के साथ सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया। जेएसपी के जनसंपर्क विभाग द्वारा ग्रामीणों को कैलेंडर का वितरण किया गया। भगवान विश्वकर्मा की तस्वीर और जेएसपीएल समूह के सभी संयंत्रों की तस्वीरों से सजे इस कैलेंडर को लेने के लिए भी लोगों ने खासा उत्साह दिखाया। पूरे दिन संयंत्र परिसर में मेले सा माहौल रहा।

ग्रामीणों द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों की लगी प्रदर्शनी
जिंदल फाउंडेशन के सहयोग से आसपास के गांवों में ग्रामीणों एवं विशेषकर महिला समूहों द्वारा तैयार उत्पादों को भी भगवान विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर एक स्टॉल लगाकर प्रदर्शन एवं विक्रय हेतु रखा गया था। इस स्टॉल में झारा शिल्पकारों द्वारा तैयार कलाकृतियों के साथ बांस शिल्प, विभिन्न तरह के दीये, रंग—बिरंगी मोमबत्तियां, सजावटी सामान आदि शामिल थे। इसके साथ ही महिलाओं के समूह द्वारा तैयार अचार, पापड़, बड़ी, बिजौरी आदि भी रखे गए थे। मिलेट्स और इससे तैयार लड्डू आदि उत्पाद भी इस स्टॉल में रखे गए। इन्हें लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया और ग्रामीणों के उत्पाद हाथों—हाथ बिक गए।

एसएसडी पूंजीपथरा में भी की गयी देवशिल्पी की आराधना
पूंजीपथरा स्थित जिंदल स्टील एंड पॉवर के स्टील स्ट्रक्चरल डिवीजन में भी भगवान विश्वकर्मा पूजा श्रद्धापूर्वक मनायी गयी। इस अवसर पर जिंदल फाउंडेशन की एसएसडी पूंजीपथरा इकाई ने अंचल के लोगों की सुविधा के लिए नयी एंबुलेंस का लोकार्पण किया। इससे आसपास के ग्रामीणों के साथ ही सड़क हादसों में घायल होने वाले राहगीरों को मदद मिलेगी। इस दौरान एसएसडी प्रमुख कौशल शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी—कर्मचारी, लेडिज क्लब की सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने जिंदल फाउंडेशन का आभार जताया।

TAGGED:jpljsplraigarh news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Raigarh News: पदोन्नति : रायगढ़ के तीन सहायक उप निरीक्षकों की पदोन्नति, पुलिस अधीक्षक ने स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं
Next Article Raigarh News: अदाणी फॉउंडेशन के सहयोग से खिलाड़ियों को मिली है राष्ट्रीय स्तर की पहचान: सांसद राधेश्याम राठिया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

छत्तीसगढ़खास खबररायगढ़

कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आयोजन

1 week ago
छत्तीसगढ़रायगढ़

अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी में मशरूम, टेराकोटा और मसालों को मिली सराहना

2 weeks ago
रायगढ़

राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी स्पर्धा में रायगढ़ को मिला तीसरा स्थान, युवा खिलाडियों ने बेहतर खेल का किया प्रदर्शन

2 weeks ago
छत्तीसगढ़खास खबररायगढ़

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान शिक्षा को नया प्रोत्साहन, साइंस ऑन व्हील्स’ से 14 गाँवों के 980 छात्र लाभान्वित

3 weeks ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?