By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: जेठूराम की लगातार बढ़ रही लोकप्रियता, चुनाव चिन्ह काच के गिलास पर भी जनता का बढ़ता विश्वास, पहले कार्यकाल में कैसा हुआ विकास….पढ़िये पूरी खबर
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram
pitaranews.com
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > जेठूराम की लगातार बढ़ रही लोकप्रियता, चुनाव चिन्ह काच के गिलास पर भी जनता का बढ़ता विश्वास, पहले कार्यकाल में कैसा हुआ विकास….पढ़िये पूरी खबर
रायगढ़

जेठूराम की लगातार बढ़ रही लोकप्रियता, चुनाव चिन्ह काच के गिलास पर भी जनता का बढ़ता विश्वास, पहले कार्यकाल में कैसा हुआ विकास….पढ़िये पूरी खबर

Mohsin Khan
Last updated: 7 February 2025 11:53
Mohsin Khan 10 Min Read
Share

रायगढ़। नगरीय निकाय चुनाव होनें में अब महज कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। इस दौरान दोनों दलीय पार्टी के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी भी जनता का विश्वास जीतने मैदान में उतरकर जोरदार जन संपर्क कर रहे हैं। इस दौरान रायगढ़ के प्रथम महापौर जेठूराम मनहर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपने चुनाव चिन्ह कांच के गिलास को लेकर जनता के बीच पहुंच रहे हैं जहां उन्हें जनता का अपार समर्थन मिलने लगा है।
यूं तो रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र में जेठूराम मनहर कोई नया चेहरा नही है। जेठूराम रायगढ़ नगर निगम के पहले महापौर के रूप में कार्य करते हुए रायगढ़ को सुंदर व स्वच्छ बनाने के साथ-साथ कई विकास कार्यो की सौगात यहां की जनता को दे चुके हैं। ऐसे में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप जेठूराम अब अपने चुनाव चिन्ह कांच के गिलास को लेकर जनता तक डोर टू डोर पहुंच रहे हैं। जेठूराम मनहर को आम जनता की लगातार मिलते समर्थन को देखते हुए अन्य पार्टियों के प्रत्याशियों में अभी से चिंता की लकीरे दिखने लगी है। चूंकि जेठूराम मनहर का चुनाव चिन्ह कांच का गिलास दिनों दिन जनता की पहली पसंद बनते जा रही है।

निगम के चप्पे-चप्पे का अनुभव
जेठूराम मनहर के कहा कि उन्हें रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र के चप्पे-चप्पे का अनुभव है। टिकट वितरण के समय दोनों पार्टियों ने जो स्थिति बनाई है, एक आईएएस जो कलेक्टर भी रह चुके हैं उन्होंने कम पढ़े लिखे व्यक्ति को अपनी पार्टी से प्रत्याशी बनाकर उन्हें महापौर बनाने मैदान में उतारा है। इसलिये मुझे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में इस चुनावी मैदान में उतरना पड़ा है।

22 एजेंडो को लेकर पहुंच रहे जनता तक
निर्दलीय प्रत्याशी जेठूराम मनहर ने कहा कि रायगढ़ नगर निगम की जनता ने मुझे आशीर्वाद देकर नगर निगम का प्रथम महापौर बनाया था और आज यही जेठूराम निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उसी हौसले को लेकर चुनाव मैदान में उतरा है। शहर विकास के जरूरी 21 एजेंडो को लेकर मै जनता के बीच पहुंच रहा हूं।

निगम चलाने का अच्छा खासा अनुभव
जेठूराम मनहर ने कहा कि इससे पहले जब नगर निगम की जनता ने मुझे महापौर चुना था उस समय न मेरे पास विधायक थे और न ही सरकार था इसके बावजूद हमने रायगढ़ में विकास कार्य किया। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें नगर निगम चलाने का अनुभव है और रायगढ़ की जनता उन्हें यह मौका देती है तो वो यह कर कर दिखा भी देंगे, सरकार चाहे किसी की भी हो जेठूराम मनहर में वो हौसला है।

जेठूराम के कार्यकाल में किये गए काम पर एक नजर
1. रायगढ़ नगर की जीवनदायिनी केलो नदी को प्रदूषण से मुक्त करने की दिशा में पहल करते हुए ट्रीटमेंट प्लांट, शहर के नालों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी को नदी से अलग करने के लिए नदी तट पर नाला निर्माण एवं अन्य कार्यों को शामिल करते हुए नगर निगम के बजट वर्ष 2009-2010 में विशेष राशि का प्रावधान रखा, जिस पर D.P.R. बना, जो आज मूर्त रूप लेने लगा है।
2. केलो नदी में पुलिया निर्माण से प्रभावित लोगों को राजीव गांधी नगर में भूमि आवंटित कर नगर निगम कोष से आर्थिक सहायता राशि प्रदान कराई। इसी प्रकार रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित लोगों को निगम द्वारा निर्मित आवास एवं दुकानें आवंटित कराई गईं।
3. जल आवर्धन योजना में पाइपलाइन विस्तार (40 वार्डों) एवं फटहामुड़ा, ट्रांसपोर्ट नगर, चक्रधर नगर, जनपद पंचायत के पास, गौशाला पारा, वेयरहाउस के पास एवं जुटमिल FCI के पास ओवरहेड पानी टंकी का निर्माण।
4. चक्रधर नगर में केलो नदी पर दो पुलिया निर्माण एवं सड़कों का चौड़ीकरण तथा कलेक्ट्रेट मार्ग का उन्नयन।
5. रायगढ़ कलेक्ट्रेट मार्ग पर प्रेम नगर उद्यान का निर्माण।
6. रायगढ़ ट्रांसपोर्ट नगर का निर्माण एवं आवास, चुकान तथा गोदाम निर्माण।
7.जेल परिसर बुकान (कॉम्प्लेक्स फेज 1, फेज 2) निर्माण।
8. मरीन ड्राइव फेस 1 का निर्माण।
9. महिला समृद्धि बाजार का निर्माण।
10. गणेश तालाब के पास (रामलीला मैदान) दुकान/गैलरी निर्माण।
11. चक्रधर नगर कोर्ट के पास चौराहे पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा की स्थापना।
12. चक्रधर नगर जमुना इन के पास चौक में शहीद हेमू कालानी जी की प्रतिमा की स्थापना।
13. नटवर स्कूल के सामने तिराहे पर तोडाराम जोगी फाउंडेशन में गार्डन निर्माण एवं तोडाराम जोगी जी की प्रतिमा की स्थापना।
14. अतरमुड़ा में सामुदायिक भवन का निर्माण एवं शहर के विभिन्न वार्डों में सामुदायिक भवनों का निर्माण।
15. रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण एवं ओवर ब्रिज निर्माण में प्रभावित दुकानदारों को ललित पाठशाला के पास जेल परिसर में दुकानें आवंटित कराना।
16. केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड में सामुदायिक भवन का शिलान्यास एवं भूमिपूजन।
17. रायगढ़ शहर में बने सांस्कृतिक भवन का भूमिपूजन।
18. रायगढ़ नगर निगम के पास पुराने शनि मंदिर के सामने दुकान निर्माण।
19. नगर निगम परिसर में सभा कक्ष का निर्माण।
20. शहर में आवश्यकतानुसार सभी समुदायों के मुक्तिधामों/कब्रिस्तानों के निर्माण/जीर्णोद्धार हेतु विशेष राशि मुहैया कराई।
21. सड़क चौड़ीकरण में प्रभावित शनि मंदिर, गोशाला चौक मंदिर, कैदीमुड़ा मंदिर एवं अन्य मंदिरों का व्यवस्थापन कर नए मंदिरों का निर्माण कराया।
22. मालधक्का, मौहदापारा रोड में पुलिया निर्माण एवं बाईपास सड़क निर्माण।
23. ट्राइबल पेट्रोल पंप के पास वॉच टावर (घड़ी चौक) का निर्माण।
24. रायगढ़ नगर निगम अंतर्गत नागरिकों की सुविधा हेतु बुर्जी भवन (आंख अस्पताल) के सामने, ट्रांसपोर्ट नगर, रायगढ़ FCI के पास तथा शहर के अन्य स्थानों पर सुलभ शौचालयों का निर्माण।
25. मिनी स्टेडियम में दुकान निर्माण एवं स्टेडियम हेतु गैलरी निर्माण।
26. वर्तमान शनि मंदिर के पास दिहाड़ी मजदूरों के लिए शेड एवं शौचालय निर्माण।
27. रायगढ़ जिला कलेक्टर बंगला की बाउंड्री वॉल को पीछे कर सड़क चौड़ीकरण एवं बजरंगबली मंदिर का व्यवस्थापन।
28. जुटमिल गौरव पथ का निर्माण।
29. जुटमिल में सारंगढ़ बस स्टैंड निर्माण एवं पुराना बस स्टैंड (जेल के सामने) से प्रभावित दुकानदारों को व्यवस्थापन के लिए FCI गोदाम के पास दुकान निर्माण।
30. रायगढ़ परिसर के अहाते (बाउंड्री वॉल) एवं दुकान निर्माण।
31. रायगढ़ परिसर के पास वाल्मीकि अंबेडकर आश्रय/स्कूल निर्माण एवं रायगढ़ नगर के विभिन्न वार्डों के स्कूलों में अतिरिक्त भवन निर्माण एवं जीर्णोद्धार।
32. चांदनी चौक में दुकान एवं सामुदायिक भवन निर्माण।
33. केवड़ाबाड़ी में मछली बाजार एवं दुकान निर्माण।
34. इंदिरा नगर (कुम्हारपारा) के पास दुकान निर्माण।
35. रामभाठा-जगतपुर पुलिया के पास दुकान निर्माण एवं रामभाठा नाला तथा डिपो रोड, राजा ललित सिंह के घर के पास पुलिया निर्माण।
36. भुजबंधान तालाब में पिचिंग कार्य (सौंदर्यीकरण) एवं शहर के अन्य तालाबों का जीर्णोद्धार।
37. कोतरा रोड, राजीव नगर के पास प्रथम तल पर दुकान निर्माण।
38. लक्ष्मीपुर पुछापारा एवं इंदिरा नगर में निवास करने वालों के आवागमन सुविधा हेतु नाले में भारत इंजीनियरिंग के पीछे, भोसवा घर के पास और वर्तमान एल्डरमैन (पूर्व पार्षद) दया राम ध्रुव के घर के सामने पुलिया निर्माण।
39. सर्किट हाउस मार्ग में पुष्प वाटिका का जीर्णोद्धार।
40. चक्रधर नगर चक्रपथ पर दुकान निर्माण।
41. चक्रधर नगर क्षेत्र की सड़कों का चौड़ीकरण।
42. चक्रधर नगर फाटक के पास दुकान निर्माण।
43. सड़क चौड़ीकरण में नटवर स्कूल एवं पशु चिकित्सालय की बाउंड्री वॉल को पीछे कर लोहे की ग्रिल लगवाना।
44. केवड़ाबाड़ी के पास नाले में पुलिया निर्माण।
45. नगर निगम के पुराने फिल्टर प्लांट का उन्नयन एवं जीर्णोद्धार।
46. कोतरा रोड (भारत माता चौक से बाईपास तक) सड़क चौड़ीकरण “फेस 1″।
47. कैदीमुड़ा तालाब के पास ओवर ब्रिज निर्माण से प्रभावित लोगों के लिए तालाब में रिटेनिंग वॉल निर्माण कर वहीं व्यवस्थापन।
48. मेरे ही कार्यकाल में गरीबी रेखा के अंतर्गत जीवनयापन करने वाले परिवार के किसी भी सदस्य की मृत्यु हो जाने पर उनके अंतिम संस्कार (लकड़ी) हेतु 1000 का प्रावधान रखा गया। इस योजना को पसंद कर छत्तीसगढ़ सरकार ने राशि को 3000 करते हुए पूरे राज्य में लागू किया।

Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article गारे पेलमा III (GPIII) कोयला खदानों ने वार्षिक कोयला खदान सुरक्षा पखवाड़ा 2024 में जीते कई प्रतिष्ठित पुरस्कार, ग्रुप E श्रेणी में ओवरऑल प्रथम स्थान सहित कुल 7 प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते, लगातार चौथे वर्ष अपनी श्रेष्ठता साबित की
Next Article जेठूराम के विशाल रैली में हजारों का काफिला चला साथ, शहर में जगह-जगह हुआ स्वागत, अन्य प्रत्याशियों की उड़ने लगी नींद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

16 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

16 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?