By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: जेठूराम के विशाल रैली में हजारों का काफिला चला साथ, शहर में जगह-जगह हुआ स्वागत, अन्य प्रत्याशियों की उड़ने लगी नींद
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > जेठूराम के विशाल रैली में हजारों का काफिला चला साथ, शहर में जगह-जगह हुआ स्वागत, अन्य प्रत्याशियों की उड़ने लगी नींद
रायगढ़

जेठूराम के विशाल रैली में हजारों का काफिला चला साथ, शहर में जगह-जगह हुआ स्वागत, अन्य प्रत्याशियों की उड़ने लगी नींद

Mohsin Khan
Last updated: 8 February 2025 14:36
Mohsin Khan 4 Min Read
Share

रायगढ़। रायगढ़ जिला मुख्यालय में नगरीय निकाय चुनाव होने में महज कुछ दिन ही बाकी रह गए हैं। ऐसे में भाजपा-कांगे्रस के बाद आज महापौर पद के निर्दलीय प्रत्याशी जेठूराम मनहर ने भी एक विशाल रैली निकालकर शहर में फिर से खलबली मचा दी है। रोड शो के दौरान जेठूराम ने शहर की जनता को चुनाव जीतने के बाद नगर निगम को सर्वेश्रेष्ठ नगर निगम बनाने का भी वादा किया।

शनिवार की सुबह निर्दलीय प्रत्याशी जेठूराम मनहर अपने हजारों समर्थकों के साथ अपने चुनाव चिन्ह कांच के गिलास को लेकर शहर में एक भव्य रैली निकाला गया। रामभांठा से शुरू हुई यह रैली सबसे पहले रामलीला मैदान मैदान पहुंची यहां भी शहर के अलग-अलग मोहल्लों से उनके समर्थक इकट्ठे हुए और फिर यह काफिला गद्दी चैक, मंदिर चैक, हेमू कॉलोनी चैक, रामनिवास चैक, शुभाष चैक, स्टेशन चैक सत्ती गुड़ी चैक के अलावा शहर के अन्य मार्गो से होते हुए रामलीला मैदान में ही आकर समाप्त हुई। रायगढ़ जिला मुख्यालय में पहली बार एक निर्दलीय प्रत्याशी का काफिला देखाकर भाजपा-कांगे्रस ही नही अपितु रायगढ़ शहर की जनता भी चकित हो गई है और ऐसा कोई जगह नही जहां आज इस रैली की चर्चा नही हो रही है।

हजारों की संख्या में आज शहर में रैली निकालने के बाद जेठूराम ने कहा कि यह भीड़ जनता के प्रेम की भीड़ है, रायगढ़ के प्रथम महापौर बनकर पांच साल तक मै जनता की सेवा किया था यह उसी का फल है। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में इस बार चुनावी मैदान में उतरने के बाद शहर के सभी इलाकों के लोग जन सैलाब के रूप में मेरे काफिले का हिस्सा बन चुके हैं।

जेठूराम मनहर ने भाजपा प्रत्याशी को लेकर कहा कि वित्त मंत्री ने एक चैथी पास को अपनी पार्टी से प्रत्याशी बनाया है जिसे यहां की जनता कतई समर्थन नही देगी। एक पढे लिखे आईएएस अधिकारी ऐसे शख्स को अपना उम्मीदवार बनाना शोभा नही देता वहीं उन्होंने कांगे्रस प्रत्याशी को लेकर कहा कि उन्होंने अपने पांच साल के क्या काम की है क्या नही की है इस बात को पूरा शहर जनता है, उन्होंने सिर्फ पांच साल तक निगम कार्यालय में बैठकर मोबाईल चलाने का काम किया है। उनके पास विकास का कोई प्लान नही है इनके पास विधायक के साथ-साथ सत्ता रहने के बावजूद भी रायगढ़ को दस साल पीछे ढकेल दिया है। अगर इन्होंने कोई बेहतर काम किया रहता तो मै आज चुनावी मैदान में नही उतरता।

अपने रैली में जीत के प्रति हुंकार भरते हुए जेठूराम मनहर ने कहा कि मेरे पीछे हजारों की संख्या में चलने वाले काफिला के अलावा शहर के हर गली मोहल्लों की जनता दोनों ही पार्टी के काम काज को देख चुकी है और आज इन सब को मुझे आशीर्वाद मिल रहा है। जेठूराम ने कहा कि मै रायगढ़ की जनता के लिये अपना 22 एजेंडा जारी कर चुका हूं, मै सभी जनता के बीच स्कूटी में जाउंगा, हर सुख-दुख में उनके साथ रहूंगा, गरीब परिवार की बेटियों की शादी में कन्यादान स्वरूप 3100 रूपये निगम की ओर से दिया जाएगा, जनता की जो भी मांगे रहेगी उसे मै पूरी ईमानदारी के साथ पूरी करूंगा। नगर निगम में बैठने वाला महापौर इतना पढ़ा लिखा होना चाहिए जो जनता के दुख-दर्द को समझे और फोन उठाये। इस दौरान शहर के जनता ने भी जेठूराम मनहर के कांच के गिलास पर अपना व अपने पूरे परिवार का समर्थन देने की बात कही है।

Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article जेठूराम की लगातार बढ़ रही लोकप्रियता, चुनाव चिन्ह काच के गिलास पर भी जनता का बढ़ता विश्वास, पहले कार्यकाल में कैसा हुआ विकास….पढ़िये पूरी खबर
Next Article चुनाव प्रचार के आखिरी दिन जेठूराम ने किया धुंआधार जन संपर्क, काच के गिलास पर बना जबरदस्त माहौल, जीत हुई सुनिश्चित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

16 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

16 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?