By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: मोदी जी के जन्मदिवस पर रक्तदान एवं पौधरोपण के साथ सेवा पखवाड़ा की होगी शुरुवात, जिला और मण्डल स्तर पर विभिन्न जगह रक्तदान, तो पूरे जिले में 75 स्थलों की सफाई एवं स्वच्छता अभियान की तैयारी शुरू
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram
pitaranews.com
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > खास खबर > मोदी जी के जन्मदिवस पर रक्तदान एवं पौधरोपण के साथ सेवा पखवाड़ा की होगी शुरुवात, जिला और मण्डल स्तर पर विभिन्न जगह रक्तदान, तो पूरे जिले में 75 स्थलों की सफाई एवं स्वच्छता अभियान की तैयारी शुरू
खास खबर

मोदी जी के जन्मदिवस पर रक्तदान एवं पौधरोपण के साथ सेवा पखवाड़ा की होगी शुरुवात, जिला और मण्डल स्तर पर विभिन्न जगह रक्तदान, तो पूरे जिले में 75 स्थलों की सफाई एवं स्वच्छता अभियान की तैयारी शुरू

Mohsin Khan
Last updated: 16 September 2025 12:08
Mohsin Khan 3 Min Read
Share

 

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस अवसर पर “सेवा पखवाड़ा” की भव्य शुरुआत की जाएगी। इस अवसर पर जिले भर में रक्तदान शिविर एवं पौधरोपण अभियान के साथ बड़े स्तर पर स्वच्छता अभियान की तैयारी की गई है।

भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने कार्यक्रमों की रूपरेखा बताते हुए कहा कि मोदी जी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र और जनसेवा के लिए समर्पित रहा है। गरीबों के कल्याण, महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं के मार्गदर्शन और किसानों की उन्नति के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उनके नेतृत्व में देश ने विश्व पटल पर नई पहचान बनाई है। ऐसे महान जननायक के जन्मदिवस को भाजपा कार्यकर्ता “सेवा और समर्पण दिवस” के रूप में मनाते हुए समाज के हर वर्ग के बीच पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी जी का यह संदेश कि राजनीति का उद्देश्य केवल सत्ता नहीं बल्कि सेवा है, भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आने वाले दिनों में स्वास्थ्य जांच शिविर, स्वच्छता अभियान, दिव्यांग सहायता, वृद्धजन सम्मान, जनजागरूकता कार्यक्रम जैसे अनेक सेवा कार्य भी होंगे।
सेवा पखवाड़ा के जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री जतिन साव ने जानकारी देते हुए कहा कि बूथ से लेकर जिला स्तर तक सेवा पखवाड़ा का आयोजन भारतीय जनता पार्टी और आम नागरिकों के मध्य सेतु का कार्य करेगा। पखवाड़ा की शुरुवात 17 सितम्बर को पूरे जिले में रक्तदान, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान के साथ की जाएगी। इसके लिए बूथ, शक्तिकेन्द्र, मण्डल एवं जिला स्तर पर अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं।

उन्होंने बताया कि सेवा पखवाड़ा में किये जाने वाले 14 सेवा कार्यों की जिम्मेदारी जिले से मण्डल तक अलग-अलग कार्यकर्ताओं को संयोजक एवं सह संयोजक बनाकर दी गई है। प्रत्येक मण्डल में 1 प्रभारी एवं 1 सदस्य की नियुक्ति भी की गई है जो पूरे कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग करेंगे।

जतिन साव ने प्रथम दिवस के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि पूरे जिले में 11 स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित होंगे। साथ ही 75 स्थलों पर स्वच्छता अभियान एवं पौधरोपण किया जाएगा, जिसमें स्थानीय नागरिकों की बढ़-चढ़कर सहभागिता होगी।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में सेवा और समर्पण की भावना से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचेंगे।

उक्त विज्ञप्ति जिला भाजपा के सह प्रवक्ता अशोक अग्रवाल द्वारा जारी की गई है।

Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article छाल पुलिस ने मारपीट के आरोपी को किया गिरफ्तार, हत्या के प्रयास के मामले में भेजा रिमांड पर
Next Article अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ द्वारा कौशल एवं तकनीकी प्रशिक्षण विकास कार्यक्रम का शुभारंभ, छात्रों का चिन्हांकन वेल्डर ट्रेड, इलेक्ट्रिशियन ट्रेड और फिटर ट्रे में किया गया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

छत्तीसगढ़खास खबररायगढ़

Raigarh News; अदाणी पावर लिमिटेड द्वारा ग्राम चिखली में हेलमेट वितरण संपन्न, 100 से अधिक वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित

5 days ago
खास खबरछत्तीसगढ़

बिना सर्वे जमीन के रेट बढ़ाना किसानों पर अन्याय, फैसला थोपना बंद करे सरकार – किसान

2 months ago
खास खबरछत्तीसगढ़राजनीतिरायगढ़

नितिन नबीन जैसे कार्यकर्ताओं की नियुक्ति ही कांग्रेस के समूल नाश का कारण -अशोक अग्रवाल, भूपेश के बयान पर बिफरे भाजपाई,कहा भूपेश का बयान राजनीतिक हताशा का परिचायक

2 months ago
खास खबरछत्तीसगढ़रायगढ़

मतदाता गहन पुनर्निरीक्षण को लेकर रोडोपाली मंडल में प्रभारियों की बैठक सम्पन्न, पूर्व मंत्री के निवास में पूर्व मंत्री सत्यानंद ,संसदीय सचिव सुनीति एवम मण्डल प्रभारी अशोक अग्रवाल सहित सभी शक्तिकेन्द्र के प्रभारी हुए शामिल

2 months ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?