By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: नितिन नबीन जैसे कार्यकर्ताओं की नियुक्ति ही कांग्रेस के समूल नाश का कारण -अशोक अग्रवाल, भूपेश के बयान पर बिफरे भाजपाई,कहा भूपेश का बयान राजनीतिक हताशा का परिचायक
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
जंगल में ड्रोन कैमरे से छापेमार, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में महुआ शराब एवं महुआ लाहन जब्त, कई आरोपी फरार
अदाणी फाउंडेशन के आयोजन में ग्रामीण महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, खेल प्रतियोगिताओं और सुआ नृत्य में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया सम्मानित
कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आयोजन
अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी में मशरूम, टेराकोटा और मसालों को मिली सराहना
राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी स्पर्धा में रायगढ़ को मिला तीसरा स्थान, युवा खिलाडियों ने बेहतर खेल का किया प्रदर्शन
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > खास खबर > नितिन नबीन जैसे कार्यकर्ताओं की नियुक्ति ही कांग्रेस के समूल नाश का कारण -अशोक अग्रवाल, भूपेश के बयान पर बिफरे भाजपाई,कहा भूपेश का बयान राजनीतिक हताशा का परिचायक
खास खबरछत्तीसगढ़राजनीतिरायगढ़

नितिन नबीन जैसे कार्यकर्ताओं की नियुक्ति ही कांग्रेस के समूल नाश का कारण -अशोक अग्रवाल, भूपेश के बयान पर बिफरे भाजपाई,कहा भूपेश का बयान राजनीतिक हताशा का परिचायक

Mohsin Khan
Last updated: 17 December 2025 12:34
Mohsin Khan 4 Min Read
Share

रायगढ़:- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दिया गया यह बयान कि एक नितिन जब 2009 में अध्यक्ष बने तो कांग्रेस की सरकार बनी और अब फिर एक नितिन अध्यक्ष बने हैं तो कांग्रेस केंद्र में आएगी पर पलटवार करते हुए भाजपा ने कहा कि यह केवल राजनीतिक भ्रम फैलाने का प्रयास है और कांग्रेस की हताशा व दिवास्वप्न को उजागर करता है। यह बात जिला भाजपा के सह प्रवक्ता अशोक अग्रवाल ने कही।

अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस को पहले यह स्पष्ट रहना चाहिए कि 2009 की परिस्थितियाँ और 2025 का भारत एक नहीं है। आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में निर्णायक, मजबूत और विकसित भारत की राह पर है।ऐसे में कांग्रेस का इतिहास के सहारे भविष्य गढ़ने का प्रयास हास्यास्पद है।

उन्होंने कहा कि नितिन नबीन जी की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति किसी संयोग का परिणाम नहीं,बल्कि कर्म, काबिलियत और संगठन के प्रति निष्ठा की स्वाभाविक मान्यता है। भाजपा में नेतृत्व मेहनत से मिलता है,जबकि कांग्रेस आज भी परिवारवाद और दरबारी राजनीति की कैदी बनी हुई है।

अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ने युवाओं को नेतृत्व का अवसर देकर उन्हें आगे बढ़ाया,जबकि कांग्रेस ने अपने ही प्रतिभाशाली युवा नेताओं को या तो अपमानित किया या हाशिये पर धकेला।सचिन पायलट जैसे लोकप्रिय युवा नेता आज भी कांग्रेस में उपेक्षित हैं।वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस की परिवारवादी राजनीति से तंग आकर भाजपा का दामन थामा और आज राष्ट्रीय राजनीति में सम्मानजनक भूमिका निभाकर देश की सेवा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार का हाल भी किसी से छिपा नहीं है,जहाँ उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार जैसे नेता भी कांग्रेस की आंतरिक गुटबाजी और सत्ता संतुलन की राजनीति का उदाहरण बन चुके हैं।यह कांग्रेस की उस संस्कृति को दर्शाता है, जहाँ नेतृत्व योग्यता से नहीं, बल्कि समझौतों व चाटुकारिता से तय होता है।यही स्थिति पूरे देश मे कांग्रेस की है जहां या तो कांग्रेस शून्य पर है या सहयोगी दलों के भरोसे साँस ले रही है।

अशोक अग्रवाल ने कहा कि भूपेश बघेल को यह समझना चाहिए कि भाजपा में नितिन नबीन जी जैसे कार्यकर्ताओं को सर्वोच्च पद पर बैठाना ही कांग्रेस के पतन का मूल कारण है। क्योंकि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है,जबकि कांग्रेस केवल परिवार आधारित पार्टी बनकर रह गई है।उन्होंने कहा कि आज देश का युवा यह भली-भांति समझ चुका है कि अगर किसी दल में मेहनत, अनुशासन और निष्ठा का सम्मान है,तो वह केवल भारतीय जनता पार्टी है।यही कारण है कि कांग्रेस का भविष्य अतीत के बयानों में सिमट गया है,जबकि भाजपा देश का वर्तमान और भविष्य दोनों है।

अंत में अशोक अग्रवाल ने भूपेश बघेल पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि आदरणीय भूपेश जी, आप वही कांग्रेस के अभूतपूर्व मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने कुर्सी के लिए ढाई–ढाई साल का राजनीतिक षड्यंत्र खेला और 68 सीटों की भारी बहुमत वाली कांग्रेस सरकार को आपसी गुटबाजी,खींचतान और सत्ता संघर्ष में स्वयं निपटा दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हार का कारण भाजपा नहीं,बल्कि कांग्रेस की आंतरिक कलह और सत्ता लोभ रहा है।भूपेश बघेल को दूसरों पर टिप्पणी करने से पहले अपने गिरेबान में झाँकना चाहिए।भाजपा के भविष्य की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है,भाजपा स्वयं अपने संगठन और नेतृत्व के बल पर आगे बढ़ना जानती है।

Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article नशीला इंजेक्शन सप्लायरों पर कहर बनकर टूट रही आबकारी उड़नदस्ता की टीम, फिर एक आरोपी पकड़ाया, 93 नग इंजेक्शन जप्त
Next Article डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में कदम – अदाणी फाउंडेशन द्वारा मिलुपारा और कुंजेमुरा में नि:शुल्क कंप्यूटर एवं एआई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

खास खबरSargujaछत्तीसगढ़

जंगल में ड्रोन कैमरे से छापेमार, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में महुआ शराब एवं महुआ लाहन जब्त, कई आरोपी फरार

6 days ago
छत्तीसगढ़

अदाणी फाउंडेशन के आयोजन में ग्रामीण महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, खेल प्रतियोगिताओं और सुआ नृत्य में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया सम्मानित

1 week ago
छत्तीसगढ़खास खबररायगढ़

कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आयोजन

1 week ago
छत्तीसगढ़रायगढ़

अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी में मशरूम, टेराकोटा और मसालों को मिली सराहना

2 weeks ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?