By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: नशीला इंजेक्शन सप्लायरों पर कहर बनकर टूट रही आबकारी उड़नदस्ता की टीम, फिर एक आरोपी पकड़ाया, 93 नग इंजेक्शन जप्त
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram
pitaranews.com
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > छत्तीसगढ़ > नशीला इंजेक्शन सप्लायरों पर कहर बनकर टूट रही आबकारी उड़नदस्ता की टीम, फिर एक आरोपी पकड़ाया, 93 नग इंजेक्शन जप्त
छत्तीसगढ़

नशीला इंजेक्शन सप्लायरों पर कहर बनकर टूट रही आबकारी उड़नदस्ता की टीम, फिर एक आरोपी पकड़ाया, 93 नग इंजेक्शन जप्त

Upendra Dansena
Last updated: 7 December 2025 11:27
Upendra Dansena 4 Min Read
Share

सरगुजा । नशे का कारोबार करने वालों पर संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की टीम कहर बनकर टूट रही है। नशीले इंजेक्शन के सप्लायरों को ना केवल गिरफ्तार किया जा रहा है बल्कि उन्हें जेल के सलाखों के पीछे पहुंचाया भी जा रहा है। इसी क्रम में एक आरोपी से 93 नग नशीला इंजेक्शन जप्त उसे जेल भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा टीम कि नशीले इंजेक्शन के सौदागरो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में कल शाम को उड़नदस्ता टीम जिला सूरजपुर में थाना रामानुजनगर क्षेत्र में गस्त कर रही थी तभी मुखबीर से सूचना मिली की उमापुर पंडरीपानी निवासी खलेश्वर राम साहू अपने घर में भारी मात्रा में नशीला इंजेक्शन रखकर बिक्री कर रहा है।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने तत्काल अपनी टीम के साथ उसके घर में दबिश दी परंतु सरकारी वाहन और वर्दीधारी देख खिलेश्वर साहू अपने बाड़ी की ओर एक झोला लेकर भागने लगा जिसे दौड़ाकर पकड़ा गया। उसके द्वारा पकड़े गए झोले की तलाशी लेने पर उसमें 37 नग REXOGESIC INJECTION तथा 56 नग AVIL INJECTION बरामद हुआ। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22सी के तहत गिरफ्तार कर आज माननीय न्यायालय सूरजपुर में रिमांड के लिए प्रस्तुत किया गया जहां से जेल दाखिल का आदेश प्राप्त हुआ।

दो बार जेल जा चुका है आरोपी
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह पहले भी दो बार नशीले इंजेक्शन के मामले में जेल जा चुका है। उसने यह भी बताया कि यह इंजेक्शन उसने बैकुंठपुर के पुष्पेंद्र नामक व्यक्ति से खरीदा था। पुष्पेंद्र के घर कल ही दबिश दी गई परंतु वह घर में नहीं मिला, वह फरार हो गया था उसकी पतासाजी की जा रही है, उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया जाएगा। पूछताछ में पता चला कि पुष्पेंद्र डेहरी ऑन सोन झारखंड से माल लाकर सभी को सप्लाई करता है। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि फरार आरोपी पुष्पेंद्र घर-घर जाकर ट्यूशन भी पढाता है।

चार महीनो में 30 वीं कार्रवाई
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता नहीं बताया कि हमारी उड़न दस्ता टीम ने सूरजपुर के तीन नशीले इंजेक्शन विक्रेताओं को जेल डाला गया है इसके पूर्व चंद्रेली के रामव्रत रवि तथा करवां के अहमद अंसारी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया है। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में नशीले इंजेक्शन के विक्रेताओं पर ताबड़तोड़ कार्रवाई से पूरे सरगुजा संभाग में नशे के सौदागरो में हड़कंप मचा हुआ है। यह पिछले चार महीनो में नशीले इंजेक्शन,कफ सिरप विक्रेताओं पर 30 वीं बड़ी कार्रवाई है।

इनकी रही अहम भूमिका
उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई। आबकारी उपनिरीक्षक तेजराम केहरी, मुख्य आरक्षक रमेश दुबे, नगर सैनिक गणेश पांडे,ओम प्रकाश गुप्ता एवं महिला सैनिक राजकुमारी सिंह एवं अंजू एक्का की कार्यवाही में सराहनीय भूमिका रही।

Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article अग्निवीर चयन परीक्षा में तमनार के श्रीजेश की सफलता; अदाणी फाउंडेशन की पहल से सपनों को मिला पंख
Next Article नितिन नबीन जैसे कार्यकर्ताओं की नियुक्ति ही कांग्रेस के समूल नाश का कारण -अशोक अग्रवाल, भूपेश के बयान पर बिफरे भाजपाई,कहा भूपेश का बयान राजनीतिक हताशा का परिचायक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई

3 days ago
Sargujaछत्तीसगढ़

Sarguja News; नशीले इंजेक्शन के विक्रेता नरेश गुप्ता को आबकारी उड़नदस्ता टीम ने नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जेल

5 days ago
छत्तीसगढ़खास खबररायगढ़

Raigarh News; अदाणी पावर लिमिटेड द्वारा ग्राम चिखली में हेलमेट वितरण संपन्न, 100 से अधिक वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित

5 days ago
छत्तीसगढ़

आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई, 600 नग नशीले इंजेक्शन के साथ बड़ा सप्लायर गिरफ्तार, आरोपी जेल दाखिल

2 weeks ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?