By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में कदम – अदाणी फाउंडेशन द्वारा मिलुपारा और कुंजेमुरा में नि:शुल्क कंप्यूटर एवं एआई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > छत्तीसगढ़ > डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में कदम – अदाणी फाउंडेशन द्वारा मिलुपारा और कुंजेमुरा में नि:शुल्क कंप्यूटर एवं एआई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
छत्तीसगढ़रायगढ़

डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में कदम – अदाणी फाउंडेशन द्वारा मिलुपारा और कुंजेमुरा में नि:शुल्क कंप्यूटर एवं एआई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

Mohsin Khan
Last updated: 19 December 2025 10:38
Mohsin Khan 2 Min Read
Share

रायगढ़ । अदाणी फाउंडेशन ने स्थानीय महिलाओं और युवतियों को तकनीकी शिक्षा से सशक्त बनाने के उद्देश्य से ग्राम मिलुपारा और कुंजेमुरा में नि:शुल्क कंप्यूटर एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को डिजिटल दुनिया से जोड़ना और उन्हें रोजगार के नए अवसरों के लिए तैयार करना है।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों को कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी, टाइपिंग कौशल, माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के मूल तत्व, इंटरनेट और ईमेल का उपयोग तथा डिजिटल सुरक्षा के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रयोग और महत्व पर भी विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर सभी प्रतिभागियों को कंप्यूटर और एआई दोनों के प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। इस पहल से कुल 50 महिलाएँ और युवतियाँ लाभान्वित होंगी, जिससे वे आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर होंगी।

मिलुपारा में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री उद्धव भगत (सरपंच, ग्राम पंचायत मिलुपारा) द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्री सीताराम चौधरी (उपसरपंच), श्री दिलीप नायक, श्री प्रेम शंकर पटेल, श्री ओथराम सिदार तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अदाणी समूह से श्री विवेक रायकर (जीपी साइट हेड) और श्री राघवेन्द्र शर्मा (संदक प्रमुख) ने कार्यक्रम में भाग लिया।

कुंजेमुरा में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमति यज्ञसेनी उमेश सिदार (जनपद सदस्य) एवं कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमति संजुक्ता ललित खेश (सरपंच, ग्राम पंचायत कुंजेमुरा) द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्री उमेश सिंह सिदार, श्रीमति रत्ना निषाद, श्रीमति सुमन निषाद, श्रीमति रामवती सहिस तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अदाणी फाउंडेशन से श्री मनीष शुक्ला (सीएसआर प्रमुख) एवं पूरी सीएसआर टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

अदाणी फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि यह पहल महिलाओं को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने और उन्हें रोजगार के अवसरों के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। तकनीकी जागरूकता बढ़ने से स्थानीय समुदाय में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।

Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article नितिन नबीन जैसे कार्यकर्ताओं की नियुक्ति ही कांग्रेस के समूल नाश का कारण -अशोक अग्रवाल, भूपेश के बयान पर बिफरे भाजपाई,कहा भूपेश का बयान राजनीतिक हताशा का परिचायक
Next Article बिना सर्वे जमीन के रेट बढ़ाना किसानों पर अन्याय, फैसला थोपना बंद करे सरकार – किसान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

2 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

2 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

1 day ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

1 day ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?