बेलजाेर जंगल में 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़. जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में तमनार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने बालजोर जंगल में अवैध रूप से महुआ शराब लेकर बिक्री के लिए जा रहे एक व्यक्ति को पकड़कर उसके कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब, कीमत करीब ₹2,000 जप्त की है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को तमनार पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी मिलुपारा, कोड़केल एवं डोगामौहा क्षेत्र की ओर भ्रमण पर थी। इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बालजोर के जंगल में चैतराम राठिया काफी मात्रा में महुआ शराब बनाकर बिक्री के लिए पैदल लेकर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल बालजोर जंगल में घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम चैतराम राठिया पिता कलीराम राठिया, उम्र 53 वर्ष, निवासी बालजोर बताया। उसके कब्जे में रखे प्लास्टिक बोरी के थैले की तलाशी लेने पर सफेद रंग की 10 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरिकेन में करीब 10 लीटर महुआ शराब भरी मिली। पूछताछ में आरोपी ने शराब को बिक्री के लिए ले जाना स्वीकार किया। पुलिस ने महुआ शराब, कीमत करीब ₹2,000, को विधिवत जप्त कर सीलबंद किया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *