By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: Raigarh News : सड़क सुरक्षा को लेकर चलाएं जागरूकता अभियान- सांसद श्रीमती गोमती साय
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार
Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > Raigarh News : सड़क सुरक्षा को लेकर चलाएं जागरूकता अभियान- सांसद श्रीमती गोमती साय
रायगढ़

Raigarh News : सड़क सुरक्षा को लेकर चलाएं जागरूकता अभियान- सांसद श्रीमती गोमती साय

Mohsin Khan
Last updated: 19 April 2023 16:20
Mohsin Khan 3 Min Read
Share

रायगढ़. सांसद श्रीमती गोमती साय की अध्यक्षता में आज सांसद सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर किए जा रहे उपायों तथा सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम के लिए किए गए प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विधायक रायगढ़ प्रकाश नायक, विधायक लैलूंगा चक्रधर सिंह सिदार, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, सीईओ अबिनाश मिश्रा, एडिशनल एसपी संजय महादेवा, जिला परिवहन अधिकारी दुष्यंत रायस्त उपस्थित रहे।
सांसद श्रीमती गोमती साय ने इस दौरान कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर सभी विभागों द्वारा समन्वित रूप से कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक तैयारियों के साथ-साथ लोगों की जागरूकता सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाने तथा विशेष रूप से ग्रामीण इलाकों में लोगों को टे्रफिक नियमों के बारे में जानकारी देने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों के साथ उसके बचाव को लेकर भी लोगों को सजग किया जाए। उन्होंने कहा कि ओव्हर स्पीडिंग, शराब सेवन कर वाहन चलाना, दो पहिया में तीन सवारी, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, मालवाहक में यात्री परिवहन एवं नाबालिग द्वारा वाहन चालन जैसे मामलों को लेकर वृहत स्तर जागरूकता अभियान चलाए। कलेक्टर श्री सिन्हा ने इस अवसर पर सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर नियमित रूप से जांच व जागरूकता अभियान चलाएं। ट्रेफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के ऊपर कार्यवाही की जाए।
जिला परिवहन अधिकारी दुष्यंत रायस्त ने जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर किए जा रहे उपायों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण तथा उनके नियंत्रण के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही यातायात जागरूकता अभियान के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में ब्लैक स्पॉट चिन्हांकित कर सभी विभागों द्वारा उसमें आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर शिव कुमार कंवर, टे्रफिक डीएसपी सुशांतो बनर्जी, ईई पीडब्लूडी आर.के.खाम्बरा, डीपीएम सुश्री रंजना पैकरा, डीआईओ भानू पटेल, नेशनल हाईवे से बी.एस.भदौरिया सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

TAGGED:parivahanraigarh breaking newsraigarh newsraigarh news hindiraigarh sansadraigarh top newsrtosanshad
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article रायगढ़ शहर के चारों ओर रिंग रोड़ जल्द बनें, आम जनता की मांग- गौतम अग्रवाल
Next Article भाजपा के फूल छाप नेता वोट लेकर हो जाते है गायब- विधायक प्रकाश नायक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़क्राईम

Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार

7 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार

7 hours ago
रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

1 day ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

1 day ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?