By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: बैरिकेड तोड़कर भाग रहे गांजा तस्करों का पीछा कर पकड़ी पुलिस टीम, 93 किलो गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
जंगल में ड्रोन कैमरे से छापेमार, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में महुआ शराब एवं महुआ लाहन जब्त, कई आरोपी फरार
अदाणी फाउंडेशन के आयोजन में ग्रामीण महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, खेल प्रतियोगिताओं और सुआ नृत्य में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया सम्मानित
कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आयोजन
अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी में मशरूम, टेराकोटा और मसालों को मिली सराहना
राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी स्पर्धा में रायगढ़ को मिला तीसरा स्थान, युवा खिलाडियों ने बेहतर खेल का किया प्रदर्शन
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > क्राईम > बैरिकेड तोड़कर भाग रहे गांजा तस्करों का पीछा कर पकड़ी पुलिस टीम, 93 किलो गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
क्राईमछत्तीसगढ़रायगढ़

बैरिकेड तोड़कर भाग रहे गांजा तस्करों का पीछा कर पकड़ी पुलिस टीम, 93 किलो गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Mohsin Khan
Last updated: 22 April 2023 08:19
Mohsin Khan 5 Min Read
Share

रायगढ़. साइबर सेल रायगढ़ और लैलूंगा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सुबह भोर में पुलिस के बैरिकेड की नाकेबंदी तोड़कर मारुति S-Cross कार में भाग रहे गांजा तस्कर को ग्राम कुपाकानी डामर प्लांट के पास पकड़ा गया है । आरोपी युवक के पास से 93 किलो गांजा, मारूति कार, मोबाइल और दो फर्जी कार के नंबर प्लेट कार से बरामद कर जप्त किया गया है।

विदित है कि ओडिशा से लैलूंगा के रास्ते गांजा तस्करों के अवैध गांजा परिवहन की सूचना पर लैलूंगा पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है । गांजा तस्करों के द्वारा इस रूट के इस्तेमाल को देखते हुए एसएसपी सदानंद कुमार द्वारा लैलूंगा पुलिस के साथ साइबर सेल की टीम को क्षेत्र में मुखबीर सक्रिय कर तस्करों पर निगाह रखने निर्देशित किया गया था । पुलिस टीमें मुखबीर लगाकर जानकारी लिया जा रहा था जिसमें जानकारी मिला कि एक सफेद रंग की मारुति S-Cross में तस्कर उड़ीसा के झारसुगुड़ा के आसपास के इलाकों में गांजा लेकर लैलूंगा रास्ते का इस्तेमाल किया जा रहा है । शातिर तस्कर पुलिस से बचने कार का नंबर प्लेट बदल-बदल कर उपयोग कर रहे हैं । साइबर सेल की टीम कार का डिटेल निकलकार संदेही तस्कर की गतिविधियों पर नजर रखे हुये थी कि इसी बीच में 20-21 अप्रैल के मध्य रात्रि मुखबिर से संदिग्ध S-Cross में गांजा तस्कर उड़ीसा से गांजा लेकर निकलने की सूचना मिली । रायगढ़ साइबर सेल की टीम द्वारा लैलूंगा पुलिस को अलर्ट कर दोनों टीमें तस्करों को पकड़ने की रणनीति बनाये और मार्ग में 2-3 स्थानों पर नाकेबंदी पाइंट पर बैरिकेड लगाकर पुलिस टीम रेड के लिये तैयार थी । इधर रायगढ़ से संदिग्ध S-Cross कार का पीछा करते हुये साइबर सेल की टीम लैलूंगा की ओर बढ़ रही थी, मार्ग पर लैलूंगा पुलिस की नाकेबंदी और पीछे साइबर सेल का वाहन देखकर गांजा तस्करों ने पुलिस के नाकेबंदी बैरिकेड को तोड़कर भागने का प्रयास किये रात के अंधेर में पुलिस टीम पीछा कर रात्रि करीब 3:30 कोतबा रोड ग्राम कुपाकानी डामर प्लांट के पास मारुति s-cross कार OD33 J 0003 में एक युवक को बैठा पाये । युवक को नाकेबंदी के कारणों से अवगत कराकर उसके कार का विधिवत तलाशी लिया गया । कार में रखे तीन प्लास्टिक बोरा में 93 पैकेट खाकी रंग के पेपर से लिपटा हुआ अवैध मादक पदार्थ – 93 किलो गांजा कीमत 11 लाख 16 हजार रुपए रखा हुआ मिला । पुलिस टीम द्वारा आरोपी हेमसागर यादव पिता देवानंद यादव उम्र 18 साल निवासी केन्दाटिकरा थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ के कब्जे से 93 किलो गांजा s-cross मारुति OD33 J 0003 कीमत करीब ₹4,00,000, एक विवो कंपनी का मोबाइल और कार के अंदर रखे दो और झारखंड पासिंग कार के प्लेट मिले, सभी सामानों को विधिवत जप्ती किया गया है । आरोपी हेमसागर यादव से जप्त मशरूका की कुल कीमत ₹15,28,000 के करीब है । आरोपी के कृत्य पर थाना लैलूंगा में 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है ।

एसएसपी सदानंद कुमार द्वारा पुलिस टीम को आरोपियों के गांजा के रिसीव पॉइंट से लेकर डिलीवरी पॉइंट तक जांच कर अन्य आरोपियों के संलिप्तता के निर्देश दिए गए हैं । आरोपी हेमसागर यादव भी अपने मेमोरेंडम कथन में बताया कि वे दो लोग ओडिशा से कार में गांजा लेकर निकले थे, पुलिस टीम पकड़ने पीछा कि तो इसका एक साथी कार से कूदकर भागा है । लैलूंगा पुलिस इस ओर जांच कर रही है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर गांजा रेड की इस कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ एवं साइबर सेल पर्यवेक्षण अधिकारी दीपक मिश्रा का नेतृत्व  गांजा रेड टीम में लगे थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक रमाशंकर तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक चंदन सिंह नेताम, प्रधान आरक्षक सुमेश गोस्वामी, परमेश्वर पैकरा, आरक्षक हेलारियुस लकड़ा, प्रमोद भगत, सुखदेव पैकरा तथा साइबर सेल के SI नंद किशोर गौतम, प्रधान आरक्षक दुर्गेश सिंह, प्रदीप गहलोत, राजेश पटेल, आरक्षक प्रशांत पंडा, महेश पंडा, राजेश खांडे को प्राप्त हुआ है, जिनकी रेड कार्यवाही सराहनीय भूमिका रही है । प्रतिबंधित नशीले दवाओं और मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसने रायगढ़ पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी है ।

TAGGED:chhattisgarh latest newschhattisgarh newschhattisgarh policecrimecrime newscrime news raigarhpolice raigarhraigarh newsraigarh news hindiraigarh policeraigarh top newsraipur hindi newsraipur news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article सिविल सर्विसेज डे के दिन मनमोहन सिंह के हाथो सम्मानित हुए थे ओपी चौधरी
Next Article आपसी भाईचारे व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-फितर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

खास खबरSargujaछत्तीसगढ़

जंगल में ड्रोन कैमरे से छापेमार, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में महुआ शराब एवं महुआ लाहन जब्त, कई आरोपी फरार

7 days ago
छत्तीसगढ़

अदाणी फाउंडेशन के आयोजन में ग्रामीण महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, खेल प्रतियोगिताओं और सुआ नृत्य में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया सम्मानित

1 week ago
छत्तीसगढ़खास खबररायगढ़

कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आयोजन

1 week ago
छत्तीसगढ़रायगढ़

अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी में मशरूम, टेराकोटा और मसालों को मिली सराहना

2 weeks ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?