By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: समस्या नहीं समाधान ढूंढे-कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, सफाई को लेकर कलेक्टर ने कहा एक माह में व्यवस्था सुधार लें नही तो कार्यवाही के लिए तैयार रहें
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार
Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > समस्या नहीं समाधान ढूंढे-कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, सफाई को लेकर कलेक्टर ने कहा एक माह में व्यवस्था सुधार लें नही तो कार्यवाही के लिए तैयार रहें
रायगढ़

समस्या नहीं समाधान ढूंढे-कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, सफाई को लेकर कलेक्टर ने कहा एक माह में व्यवस्था सुधार लें नही तो कार्यवाही के लिए तैयार रहें

Mohsin Khan
Last updated: 3 May 2023 13:47
Mohsin Khan 4 Min Read
Share

रायगढ़. कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगर निगम के काम-काज की गहन समीक्षा की। बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर लापरवाही पर कलेक्टर जमकर नाराज हुए। उन्होंने कहा कि रायगढ़ नगर निगम के पास सफाई के लिए काफी बड़ा अमला है। फिर भी साफ -सफाई को लेकर शिकायतें आतीं रहती हैं। यह लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हम केलो की सफाई अभियान चला रहे हैं और पता चल रहा है स्वच्छता दीदी कचरा वहां डंप कर रहे है। यह घोर आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा कि ऐसी गंभीर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कचरे का नियमित उठाव और समुचित निपटान स्वच्छता प्रभारी की जिम्मेदारी है। अगले एक माह में शहर में व्यवस्था सुधार लें नही तो कार्यवाही के लिए तैयार रहें।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि नगर निगम से लोगों को पेयजल, सड़क, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, नक्शा पास कराने जैसे मूलभूत सुविधाओं की अपेक्षा रहती है। ये विभाग के मूल काम हैं। इनको सही ढंग से करने की अपेक्षा शहरवासी निगम कर्मियों से रखते हैं। लिहाजा इन सभी कामों को सही तरीके से करें। जिससे लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो। उन्होंने नगर निगम के सभी अधिकारी-कर्मचारियों से कहा कि पूरी गंभीरता से अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने शहर में चल रहे निर्माण कार्यों की सिलसिलेवार समीक्षा की। समय-सीमा के बाद भी निर्माण कार्यों के अधूरे होने पर कलेक्टर श्री सिन्हा ने जमकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि आपके दायरे में सिर्फ नगर निगम क्षेत्र के निर्माण कार्य आते हैं, उसमें भी लापरवाही कर रहे हैं, यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कार्यपालन अभियंता नगर निगम को कारण बताओ नोटिस और एक सब इंजीनियर के वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य देखने वाले सभी अभियंताओं को हिदायत दी कि अपने काम का तरीका सुधार लें नहीं तो सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बारिश के पहले सड़क तथा दूसरे निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करते चलने के निर्देश दिए। इसी प्रकार स्वीकृति प्राप्त उपकरणों के खरीदी में लेट लतीफी पर कलेक्टर श्री सिन्हा काफी नाराज हुए। उन्होंने प्रभारी को हिदायत देते हुए कहा कि सारा पेंडिंग कार्य जल्द पूरा कर लें और खरीदी की प्रक्रिया पूरी करें।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने नगर निगम से नक्शा पास कराने और नियमितीकरण के संबंध में शाखा प्रभारी से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नक्शा पास कराने की प्रक्रिया सुचारू रूप से चले। लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो। इसके लिए उन्होंने सभी आर्किटेक्ट की बैठक लेने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिन्हा ने निगम के लंबित पेंशन प्रकरणों के भुगतान के संबध में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लंबित सभी प्रकरणों का जल्द निराकरण करें।
*शासन की योजनाओं से युवा मितान क्लब के सदस्यों को जोड़े*
कलेक्टर श्री सिन्हा ने बैठक में राजीव युवा मितान क्लब के काम काज के संबंध में भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि क्लब के सदस्यों को निगम के विभिन्न गतिविधियों से जोड़ें। उन्होंने कहा जो क्लब ठीक से काम नही कर रहे हैं। उन्हें नियमानुसार हटा कर दूसरे लोगों को मौका दें।
*सिटी बसों का नियमित संचालन करें शुरू*
कलेक्टर श्री सिन्हा ने सिटी बस संचालन पर भी बात की। उन्होंने अभी संचालित हो रही बसों और उनके रूट के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि बसों को ऐसे रूट में चलाएं जिनमें अधिक आवागमन हो। उन्होंने शहर से मेडिकल कॉलेज तक आने जाने के लिए सिटी बस का फेरा जल्द शुरू करवाने के लिए कहा। बसों के संचालन के मॉनिटरिंग के लिए उसमें जीपीएस लगवाने के निर्देश भी उन्होंने दिए।

Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article 5 मई से 20 मई तक रायगढ़ स्टेडियम बोईरदादर में समर कैंप,  3 मई से स्टेडियम में शुरू रजिस्ट्रेशन, कलेक्टर  के निर्देश पर शुरू हो रहा है निःशुल्क कैंप
Next Article सोमवार को मुख्यालय में उपस्थित रहे जिला स्तरीय अधिकारी-कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, शासन द्वारा निर्धारित कार्यालयीन समय में उपस्थित रहकर निपटाये कार्य
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़क्राईम

Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार

6 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार

6 hours ago
रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

1 day ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

1 day ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?