By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: सोमवार को मुख्यालय में उपस्थित रहे जिला स्तरीय अधिकारी-कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, शासन द्वारा निर्धारित कार्यालयीन समय में उपस्थित रहकर निपटाये कार्य
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार
Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > सोमवार को मुख्यालय में उपस्थित रहे जिला स्तरीय अधिकारी-कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, शासन द्वारा निर्धारित कार्यालयीन समय में उपस्थित रहकर निपटाये कार्य
रायगढ़

सोमवार को मुख्यालय में उपस्थित रहे जिला स्तरीय अधिकारी-कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, शासन द्वारा निर्धारित कार्यालयीन समय में उपस्थित रहकर निपटाये कार्य

Mohsin Khan
Last updated: 3 May 2023 16:03
Mohsin Khan 3 Min Read
Share

रायगढ़. कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने जिले में पदस्थ सभी अधिकारियों को सप्ताह के प्रथम दिन यानि सोमवार को अपने कार्यालय अथवा मुख्यालय में निर्धारित समयावधि में उपस्थित रहने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि प्रति सप्ताह सोमवार को जनचौपाल का आयोजन होता है, जिसमें जिले के कई इलाकों से ग्रामीण अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन लेकर कलेक्टर कार्यालय आते है। ऐसी अवस्था में संबंधित विभाग के अधिकारी का मुख्यालय में उपस्थित न रहने के कारण उन्हें अनावश्यक भटकना पड़ता है, जो कि अत्यंत खेदजनक है। उन्होंने कहा कि विशेष परिस्थितियों में अगर सोमवार को कार्यालय अथवा मुख्यालय से बाहर जाना पड़ रहा है तो संबंधित अधिकारी कलेक्टर के बिना अनुमति अवकाश पर नहीं जायेंगे।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने जिले में पदस्थ सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को अपने प्रभार के पदस्थापना स्थल अथवा निर्धारित मुख्यालय में ही रहने एवं कार्यालयीन समय प्रात:10 से शाम 5.30 बजे तक कार्य संपादित करने के निर्देश दिए है। प्राय:संज्ञान में यह बातें सामने आती है कि संबंधित अधिकारी-कर्मचारी अपने मुख्यालय में न रहकर आना-जाना करते है। साथ ही निर्धारित समयावधि में कार्यालय में उपस्थित नहीं रहते है। उन्होंने कहा कि जिसकी वजह से कई बार शासकीय कार्य प्रभावित होता है। इस संबंध में शासन द्वारा स्पष्ट निर्देश जारी किए गए है कि अधिकारी-कर्मचारी अपने मुख्यालय में निवास करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा जारी निर्देशों का उल्लंघन करना न सिर्फ शासकीय सेवकों के आचरण नियमों के विपरीत है बल्कि अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों में अनुशासनहीनता को प्रोत्साहित करता है। उन्होंने जिले में पदस्थ सभी अधिकारी-कर्मचारियों को शासन द्वारा निर्धारित टाईम शेड्यूल का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए है। अन्यथा संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही होगी।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने अनुविभाग, तहसील एवं विकासखण्ड स्तर में पदस्थ अधिकारियों को उनके द्वारा लिए जाने वाले साप्ताहिक बैठकों को सीमित समय में आयोजित करने के निर्देश दिए। ताकि विभागीय कार्य प्रभावित न हो और जनसामान्य को भी किसी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े। इसी तरह मैदानी स्तर के अधिकारी-कर्मचारियों को समीक्षा बैठक में ऑनलाईन/व्ही.सी.के माध्यम से बैठक में शामिल करायें।

TAGGED:Pro raigarhraigarh newsraigarh news hindiraigarh top news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article समस्या नहीं समाधान ढूंढे-कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, सफाई को लेकर कलेक्टर ने कहा एक माह में व्यवस्था सुधार लें नही तो कार्यवाही के लिए तैयार रहें
Next Article जय जयसवाल बने जिले के आर टी आई जिला कांग्रेस अध्यक्ष
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़क्राईम

Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार

4 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार

4 hours ago
रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

1 day ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

1 day ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?