By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: समर कैंप के बास्केटबॉल में बच्चे ले रहे ज्यादा रूचि, गर्मी ने कम नहीं किया बच्चों का जोश, 140 बच्चे ले रहे ट्रेनिंग, 4 साल के बच्चे भी खेल रहे खेल
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > समर कैंप के बास्केटबॉल में बच्चे ले रहे ज्यादा रूचि, गर्मी ने कम नहीं किया बच्चों का जोश, 140 बच्चे ले रहे ट्रेनिंग, 4 साल के बच्चे भी खेल रहे खेल
रायगढ़

समर कैंप के बास्केटबॉल में बच्चे ले रहे ज्यादा रूचि, गर्मी ने कम नहीं किया बच्चों का जोश, 140 बच्चे ले रहे ट्रेनिंग, 4 साल के बच्चे भी खेल रहे खेल

Mohsin Khan
Last updated: 18 May 2023 13:26
Mohsin Khan 5 Min Read
Share

रायगढ़. रायगढ़ जिला गर्मी के मामले में नित नए कीर्तिमान बना रहा है। ऐसे में जहां लोग सुबह से ही बाहर निकलने में कतरा रहे हैं वहीं सैकड़ों बच्चे रायगढ़ स्टेडियम में आयोजित समर कैंप में अपना पसीना बहा रहे हैं। खेल-खेल में जीवन की सीख हो या फिर फिटनेस का मंत्र, बच्चे बारिकी से सब सीख रहे हैं। करीब तीन साल बाद रायगढ़ स्टेडियम बच्चों से फिर गुलजार है। सभी खेलों में सबसे ज्यादा रूचि बच्चे बास्केटबॉल में ले रहे हैं। सुबह 6 बजे से 8.30 बजे तक 140 बच्चे बास्केटबॉल को सीख रहे हैं। मुख्य कोच अंजू जोशी और सीनियर खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में बच्चों ने 15 दिन में काफी कुछ सीख लिया है। उन्हें शूटिंग करने और लैप शॉर्ट लगाने में ज्यादा आनंद आता है। वह इसे स्टेमिना बढ़ने वाला खेल तो मानते ही हैं साथ ही साथ फुर्ती वाला खेल भी मानते हैं।

10 वीं छात्रा और कैंप में शामिल होने आई भाग्यश्री साहू कहती हैं कि वह पहली बार खेल रही हैं। गर्मी छुट्टी में समरकैंप में शामिल होना सब बच्चे चाहते हैं। बास्केटबॉल सबसे तेज खेलों में एक है इसमें स्टेमिना बनता है क्योंकि खिलाड़ियों को लगातार भागते रहना होता है। इसलिए मैंने फिटनेस और ऊंचाई बेहतर करने के लिए इस खेल को चुना है। इसी तरह 8 वीं कक्षा की साईं पवनी का कहना है कि 1 साल मैं बास्केटबॉल खेल रही हूं। सीखती भी हूं और सिखाती भी हूं। खेल में मजा आता है कोचिंग स्टाफ बेहतर होने के कारण हमारे खेल में सुधार आता है।

8 वीं कक्षा की हीं आयमन हसन खान कहती हैं कि वह पहली बार बास्केटबॉल खेल रही हैं। अब मुझे यह खेलना अच्छा लगता है। कोच अच्छा सीखा रहे हैं। पढ़ाई से छुट्टी है तो समर कैंप में और ज्यादा हम ध्यान दे पा रहे हैं। खेल से फूर्ति आती है और स्टेमिना बन रहा है।

बहरहाल, 15 दिन की बेसिक ट्रेनिंग के बाद संभवत: बच्चों को आने वाले दिनों में बास्केटबॉल का मुख्य खेल टीम में बांटकर खिलाया जाएगा जो बच्चों के लिए सबसे अधिक रोमांचकारी होगा। समर कैंप का इतिहास रहा है कि हर खेल में हर बार बड़े खिलाड़ी निकलकर आते ही हैं।

पालकों का भी हो रहा वर्क आउट
बच्चों को खेल मैदान में उनके पालक ही ज्यादातर ला रहे हैं और वे भी स्टेडियम में मैदान के चारों ओर कुछ न गतिविधियों में लगे रहते हैं। ऐसे में जो पालक स्टेडियम आने से कतराते हैं या फिर सुबह व्यायाम व वॉक से जी चुराते थे वे भी अपने बच्चों की वजह से सुबह अपनी फिटनेस में ध्यान देने लगे हैं। अब इसे मजबूरी कहें या फिर जिम्मेदारी समर कैंप बच्चों के साथ बड़ों का भी बन गया है। 15 साल के श्रेयस और 11 साल की सृष्टि की माता पिंकी सिहं कहती हैं कि मेरे दोनों बच्चे समर कैंप का हिस्सा हैं ऐसे में मैंने यहां की योग कक्षा ज्वाइन कर ली है इससे पहले स्टेडिम में थोड़ी देर घूमती हूं। बच्चों के कारण मेरा भी वर्क आउट हो जा रहा है।

भीषण गर्मी में बच्चों का उत्साह देखते बनता है: कोच अंजू
बास्केटबॉल की मुख्य कोच अंजू जोशी जो जिला जेल की कर्मचारी भी हैं वह अपने काम से अतिरिक्त समय निकालकर बच्चों को कोचिंग देती हैं जिला प्रशासन द्वारा उन्हें कोचिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनका कहना है कि कोविड के कारण खेल बंद थे लेकिन इस बार समर कैंप जिला प्रशासन द्वारा लगाया गया है। कैंप में इस बार बच्चों ने भीषण गर्मी होने के बावजूद ज्यादा उत्साह दिखाया है इसलिए जो पहले 15 दिन का कैंप था उसे जिला प्रशासन ने अब 30 दिन का कर दिया। यानी 5 मई से 4 जून तक समर कैंप चलेगा। 12 खेलों के समर कैंप में सबसे ज्यादा 140 बच्चे बास्केटबॉल में ही हैं तो तल्लीनता से खेल रहे हैं और खेल की बारिकियों को सीख रहे हैं। बास्केटबॉल में आपको लगातार दौड़ते रहना है इसमें स्टेमिना की जरूरत होती है जो बच्चों को आकर्षित करती है। इस बार की खास बात यह है कि 4 साल के बच्चे भी कैंप का हिस्सा हैं वे अपने पालकों के साथ आते हैं और अंत तक मजे से खेलते हैं।

TAGGED:raigarh newsraigarh news hindiraigarh top news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article घरघोड़ा यूथ सेंटर का हुआ कायाकल्प, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए नि:शुल्क कोचिंग और लाइब्रेरी एक ही छत के नीचे,  कलेक्टर की पहल से सेंटर में बढ़ाई गई सुविधाएं
Next Article रामकथा में होते हैं जीवन के विविध रूपों के दर्शन, हाईटेक स्वरूपों में देखने को मिलेगी रामगाथा, अनेकता में एकता की झांकी प्रस्तुत करेंगे देश-विदेश के कलाकार, रायगढ़ में 1 से 3 जून तक होगा राष्ट्रीय रामायण महोत्सव
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

24 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

24 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?